कलाकार का सम्मान Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कलाकार-का-सम्मान National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 10 Dec 2024 17:25:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png कलाकार का सम्मान Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कलाकार-का-सम्मान 32 32 राजस्थान: सीएम पर क्यों भड़के सोनू निगम,जानें पूरा मामला https://vishwavarta.com/rajasthan-why-sonu-nigam-got-angry-at-cm-know-the-whole-matter/114764 Tue, 10 Dec 2024 17:25:56 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114764 “सोनू निगम ने जयपुर में अपने शो के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के वाकआउट पर नाराजगी जताई। उन्होंने कलाकारों का अपमान करने के बजाय शो में शामिल न होने का निवेदन किया।” राजस्थान। भारत के प्रमुख सिंगर सोनू निगम अपनी गायकी के साथ-साथ अपने बयानों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। …

The post राजस्थान: सीएम पर क्यों भड़के सोनू निगम,जानें पूरा मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“सोनू निगम ने जयपुर में अपने शो के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के वाकआउट पर नाराजगी जताई। उन्होंने कलाकारों का अपमान करने के बजाय शो में शामिल न होने का निवेदन किया।”

राजस्थान। भारत के प्रमुख सिंगर सोनू निगम अपनी गायकी के साथ-साथ अपने बयानों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में, सोनू निगम ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पर गुस्सा निकाला। मामला जयपुर में हुए एक शो का है, जिसमें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ कई अन्य राजनेता भी शामिल हुए थे।

शो के दौरान अचानक सीएम भजन लाल शर्मा और अन्य मंत्री उठकर चले गए। सोनू निगम ने इस पर नाराजगी जाहिर की और एक वीडियो के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सोनू निगम ने कहा, “यह एक प्रतिष्ठित शो था, जिसमें कई लोग आए थे। शो के बीच में सीएम और बाकी लोग उठकर चले गए। इसके बाद बाकी डेलीकेट्स भी चले गए।”

सोनू निगम ने कहा कि अगर किसी को शो छोड़कर जाना ही है, तो उन्हें शो शुरू होने से पहले ही चले जाना चाहिए या शो में आने से बचना चाहिए। “यह कला और कलाकारों का अपमान है।

सोनू निगम ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, “भारत के सभी सम्मानित राजनेताओं से मेरी विनम्र निवेदन है कि कृपया किसी भी कलाकार के कार्यक्रम में शामिल न हों, यदि आपको अचानक बीच में जाना पड़े।”

इस बयान से सोनू निगम ने यह संदेश दिया कि कलाकारों का सम्मान और आर्ट का आदर करना अत्यंत आवश्यक है।

The post राजस्थान: सीएम पर क्यों भड़के सोनू निगम,जानें पूरा मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>