कांग्रेस का सेवा कार्य Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कांग्रेस-का-सेवा-कार्य National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 12 Jan 2025 19:03:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png कांग्रेस का सेवा कार्य Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कांग्रेस-का-सेवा-कार्य 32 32 राहुल गांधी के साथ उम्मीद की नई किरण बनीं प्रियंका गांधी: अजय राय https://vishwavarta.com/priyanka-gandhi-became-a-new-ray-of-hope-with-rahul-gandhi-ajay-rai/118253 Sun, 12 Jan 2025 15:34:12 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118253 “अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर यूपी कांग्रेस ने लखनऊ में बड़े सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी ने अनाथ बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं और गरीबों के लिए मदद पहुंचाई।” लखनऊ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने …

The post राहुल गांधी के साथ उम्मीद की नई किरण बनीं प्रियंका गांधी: अजय राय appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर यूपी कांग्रेस ने लखनऊ में बड़े सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी ने अनाथ बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं और गरीबों के लिए मदद पहुंचाई।”

लखनऊ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी के महासचिव और यूपी प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने इस मौके पर केक काटकर प्रियंका गांधी जी के लिए दीर्घायु और समृद्धि की कामना की।

श्री अविनाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में प्रियंका गांधी को स्वर्गीय इंदिरा गांधी की छवि बताते हुए कहा कि उनका संघर्ष देशवासियों में आशा का संचार करता है। श्री अजय राय ने कहा कि संसद में अपने पहले ही भाषण में प्रियंका गांधी ने अपनी परिपक्वता और दृढ़ता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अब संसद और सड़क पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम की एक विशेष कड़ी में कांग्रेस नेताओं ने मुंशी लीलावती निराश्रित बाल गृह में बच्चों को जरूरत का सामान, मिठाइयां, और फल वितरित किए। बुजुर्ग महिलाओं को ठंड से बचाने के लिए शॉल दी गईं। 1090 चौराहे पर अल्पसंख्यक विभाग के श्री शमीम खान और कार्यकर्ता श्री औरंगजेब खान ने गरीबों को कंबल वितरित किए। इसके अलावा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश जायसवाल ने जरूरतमंद महिलाओं को 20 सिलाई मशीन भेंट की।

इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जैसे सांसद किशोरी लाल शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, और पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया मौजूद रहे। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन में भाग लिया और प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन को यादगार बनाया।

The post राहुल गांधी के साथ उम्मीद की नई किरण बनीं प्रियंका गांधी: अजय राय appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>