कानपुर पुलिस Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कानपुर-पुलिस National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 23 Oct 2024 05:23:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png कानपुर पुलिस Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कानपुर-पुलिस 32 32 कानपुर: नाली में मिला अधेड़ का शव,हडकंप https://vishwavarta.com/kanpur-dead-body-of-middle-aged-man-found-in-drain-panic/109407 Wed, 23 Oct 2024 05:23:19 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109407 कानपुर: कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में बुधवार को सैनिक चौराहे के समीप एक अधेड़ का शव नाली में मिला। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सुबह लगभग 9 बजे पुलिस को हनुमंत ट्रेडिंग कंपनी के पास एक 45 …

The post कानपुर: नाली में मिला अधेड़ का शव,हडकंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कानपुर: कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में बुधवार को सैनिक चौराहे के समीप एक अधेड़ का शव नाली में मिला। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

सुबह लगभग 9 बजे पुलिस को हनुमंत ट्रेडिंग कंपनी के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव नाली में पड़ा होने की सूचना मिली। शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत हाल ही में हुई है। शव को देखने के बाद पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि मामला गंभीर है, और आगे की जांच के लिए आवश्यक कदम उठाए।

पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि मृतक के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आसपास के क्षेत्र में गहन जांच की जा रही है।

पुलिस ने यह भी बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक की मौत कैसे हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत के कारण का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस मामले की दिशा में आगे बढ़ पाएगी।

यह भी पढ़ें: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

इस घटना ने क्षेत्र के निवासियों में चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आशा जताई है कि जल्द ही मृतक की पहचान हो जाएगी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। पुलिस का ध्यान अब मृतक के परिवार की तलाश और मौत के कारणों की खोज पर केंद्रित है।

The post कानपुर: नाली में मिला अधेड़ का शव,हडकंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मुठभेड़ में कई प्रदेशों का वांछित लुटेरा गिरफ्तार https://vishwavarta.com/robber-wanted-from-several-states-arrested-in-encounter/109182 Mon, 21 Oct 2024 02:03:31 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109182 कानपुर। थाना जाजमऊ क्षेत्र तिवारीपुर चौराहे के पास बीती आठ अक्टूबर को प्रातःकाल एक व्यक्ति जो की मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। पल्सर मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने व्यक्ति के गले की सोने की चेन की लूट ली थी। जिस संबंध में थाने पर मुकदमा अज्ञात के नाम पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में …

The post मुठभेड़ में कई प्रदेशों का वांछित लुटेरा गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कानपुर। थाना जाजमऊ क्षेत्र तिवारीपुर चौराहे के पास बीती आठ अक्टूबर को प्रातःकाल एक व्यक्ति जो की मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। पल्सर मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने व्यक्ति के गले की सोने की चेन की लूट ली थी। जिस संबंध में थाने पर मुकदमा अज्ञात के नाम पंजीकृत किया गया था।

इसी क्रम में रविवार की देर रात प्योंदी चौराहे के पास चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को जब रोकने का प्रयास किया गया। मोटरसाइकिल सवार गांव की तरफ भागा। जिसे पुलिस बल द्वारा घेराबंदी की गई, तो उसने अपने बचाव में फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: असम और मध्य प्रदेश में उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में चालक सवर के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पूछताछ के दौरान लूट की घटना को स्वीकार करते हुए अपने साथ अन्य तीन और व्यक्ति को शामिल होने की बात बताई। पकड़े गए व्यक्ति का नाम राजेश पुत्र जनार्दन थाना झिंझाना गांव खानपुर जिला सांवली बताया। अभियुक्त के विरुद्ध चंडीगढ़, पंजाब ,जनपद शामली उत्तर प्रदेश मैं विभिन्न थानों में अभियोग दर्ज है पकड़े गए अपराधी से पूछताछ जारी है।

The post मुठभेड़ में कई प्रदेशों का वांछित लुटेरा गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
दुष्कर्म के बाद प्रेमिका की गला रेतकर की निर्मम हत्या https://vishwavarta.com/after-rape-brutal-murder-of-girlfriend-by-slitting-her-throat/109063 Sat, 19 Oct 2024 17:53:24 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109063 कानपुर। यूपी के कानपुर में थाना फीलखाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने से पूर्व युवक ने प्रेमिका से संबंध भी बनाए, इसके बाद वह मौके से दस किलोमीटर दूर गोविंदनगर थाने पहुंचा और थाने में …

The post दुष्कर्म के बाद प्रेमिका की गला रेतकर की निर्मम हत्या appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कानपुर। यूपी के कानपुर में थाना फीलखाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने से पूर्व युवक ने प्रेमिका से संबंध भी बनाए, इसके बाद वह मौके से दस किलोमीटर दूर गोविंदनगर थाने पहुंचा और थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

हत्यारोपी प्रेमी ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा – मैंने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। उसकी लाश कराची खाना के होटल गगन सागर के रूम नंबर 402 में पड़ी है।इसके बाद गोविंदनगर पुलिस ने होटल स्टाफ को सूचना दी। इसके साथ ही फीलखाना थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए होटल के रिसेप्शनिस्ट अमित दीक्षित से पूछताछ की तो उसने बताया- ये दोनों लोग दोपहर में पति पत्नी बनकर आए थे तो कहा कि हमें कमरा चाहिए। आराम करना है। कल सुबह चले जाएंगे। फिर आईडी लेकर हमने दोनों की एंट्री कराई।

कुछ घंटे बाद जब लड़का बाहर जाने लगा, तो बोला कि कुछ खाने के लिए लेकर आता हूं। इसके बाद काफी देर तक नहीं लौटा। फिर मेरे पास गोविंदनगर थाने से फोन आया। पुलिस ने कहा कि अपने होटल के रूम नंबर- 402 में जाइए। देखिए, लड़की मरी पड़ी है। इस पर मैं डर गया और रूम में नहीं गया। मैंने फीलखाना थाना पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : UPPCL अध्यक्ष का गुस्सा, कई अधिकारियों पर गिरी गाज

पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, तो खून से सना युवती का शव पड़ा था। युवती के परिजनों को हत्या की खबर दी गई तो वह सूचना मिलते ही मौके पर होटल पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी प्रियांशु तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वह कानपुर के गुजैनी का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया- मुझे शक था कि मेरी प्रेमिका मुझे धोखा दे रही थी। उसका कहीं और भी अफेयर है। इसकी वजह से मैंने उसे मारने की प्लानिंग की। साजिश के तहत उसे होटल में बुलाकर चाकू से उसकी गर्दन रेत डाली। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी से पूछा तुम्हे शक था इसलिए तमने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी।


एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया- दोनों ने आज दोपहर लगभग 1:20 बजे पति-पत्नी बनकर रूम बुक किया था। आरोपी युवक ने होटल स्टाफ से 3:45 बजे बोला कि बाहर से कुछ खाने के लिए लेकर आता हूं। यानी वह करीब ढाई घंटे रूम में रहा और हत्या की। लड़की की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या की गई है। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जाएगी। शव को हिरासत में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

The post दुष्कर्म के बाद प्रेमिका की गला रेतकर की निर्मम हत्या appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कानपुर: दबंगों की दबंगई, बहन को बचाने गए भाई पर किया हमला https://vishwavarta.com/kanpur-dominance-of-bullies-brother-who-went-to-save-sister-attacked/108195 Sat, 12 Oct 2024 09:37:41 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108195 कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घिनौनी अशांति का मामला सामने आया है। आधा दर्जन दबंगों ने लड़की को परेशान ही नही किया, बल्कि उसके घर में घुस कर उसको छेड़ा। यह घटना तब और गंभीर हो गई जब इस महिला का भाई बीच-बचाव करने आया, लेकिन दबंगों ने उसको भी जम कर …

The post कानपुर: दबंगों की दबंगई, बहन को बचाने गए भाई पर किया हमला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घिनौनी अशांति का मामला सामने आया है। आधा दर्जन दबंगों ने लड़की को परेशान ही नही किया, बल्कि उसके घर में घुस कर उसको छेड़ा। यह घटना तब और गंभीर हो गई जब इस महिला का भाई बीच-बचाव करने आया, लेकिन दबंगों ने उसको भी जम कर पीटा।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भर्ती कर्मियों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने दबंगों की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र में इस प्रकार की घटना से लोगों के बीच भय का माहौल पैदा हो गया हैं और प्रशासन से स्थानीय लोग जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसे दबंगों पर कठोर कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

also read: महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया

The post कानपुर: दबंगों की दबंगई, बहन को बचाने गए भाई पर किया हमला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हत्या: जेल से छूटे आरोपियों ने बीच चौराहे युवक को उतारा मौत के घाट https://vishwavarta.com/murder-the-accused-released-from-jail-killed-a-young-man-at-the-intersection/106608 Fri, 20 Sep 2024 16:42:54 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106608 कानपुर। यूपी के कानपुर में दबंगों ने घर से खींचकर युवक को चौराहे पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। दबंग मृतक पर दबाव बना रहे थे कि उसकी बहन जो एक मुकदमे के मामले में गवाह है वह 24 सितम्बर को कोर्ट में गवाही न दें। इस पर युवक नहीं माना तो उसे घर से …

The post हत्या: जेल से छूटे आरोपियों ने बीच चौराहे युवक को उतारा मौत के घाट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कानपुर। यूपी के कानपुर में दबंगों ने घर से खींचकर युवक को चौराहे पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। दबंग मृतक पर दबाव बना रहे थे कि उसकी बहन जो एक मुकदमे के मामले में गवाह है वह 24 सितम्बर को कोर्ट में गवाही न दें। इस पर युवक नहीं माना तो उसे घर से घसीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य अपराध से इलाके के लोग सहम गये और आरोपित तीनों भाई उसी मामले में 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे।

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर निवासी 30 वर्षीय साहिल पासवान ढोल बजाने का काम करता था। साहिल की बहन मुस्कान एक मुकदमे के मामले में मोहल्ले के ही दबंग तीन भाई विवेक उर्फ मोंटी, विक्रम और विनय के खिलाफ गवाह थी। इसी मामले में 15 दिन पहले तीनों जेल से छूटकर आये थे और साहिल पर दबाव बना रहे थे 24 सितम्बर को उसकी बहन कोर्ट में हमारे खिलाफ बयान न दे। आरोप है कि तीनों भाइयों ने साहिल को धमकी दी थी अगर बहन ने कोर्ट में गवाही दी तो तुम्हारी हत्या कर देंगे।

यह भी पढ़ें: नहाते समय अचानक गिरी दीवार, वृद्धा की मौत

धमकी से सहमा परिवार शुक्रवार को साहिल और मुस्कान को लेकर गोविन्द नगर थाना में तहरीर देने पहुंचा जिससे मुस्कान की कोर्ट में गवाही हो सके। थाने में शिकायत से गुस्साए तीनों भाइयों ने साहिल को घर से खींच लिया और चौराहे पर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद परिवार को धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से तहरीर मिलते ही आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही हत्यारोपितों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं और उनकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

The post हत्या: जेल से छूटे आरोपियों ने बीच चौराहे युवक को उतारा मौत के घाट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>