केजरीवाल का आरोप Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/केजरीवाल-का-आरोप National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 02 Jan 2025 13:06:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png केजरीवाल का आरोप Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/केजरीवाल-का-आरोप 32 32 केजरीवाल का दावा: ‘केंद्र सरकार किसानों से किए गए वादों से मुकर गई है, अब तीनों कानून फिर से लागू होंगे’ https://vishwavarta.com/kejriwal-claims-the-central-government-has-reneged-on-the-promises-made-to-the-farmers-now-all-three-laws-will-be-implemented-again/117124 Thu, 02 Jan 2025 13:06:50 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117124 “दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की तैयारी कर रही है, जबकि पंजाब में किसान आंदोलन जारी है। केजरीवाल ने सरकार पर किसानों से किए गए वादों से मुकरने का भी आरोप लगाया।” नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल …

The post केजरीवाल का दावा: ‘केंद्र सरकार किसानों से किए गए वादों से मुकर गई है, अब तीनों कानून फिर से लागू होंगे’ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की तैयारी कर रही है, जबकि पंजाब में किसान आंदोलन जारी है। केजरीवाल ने सरकार पर किसानों से किए गए वादों से मुकरने का भी आरोप लगाया।”

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार तीन कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की तैयारी कर रही है। केजरीवाल ने इस संबंध में X पर एक पोस्ट की और केंद्र सरकार पर किसानों से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि तीन साल पहले जब किसान इन काले कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे थे, तो सरकार ने इन्हें वापस लिया था, लेकिन अब फिर से इन्हें लागू करने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही, केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब में किसान कई दिनों से धरने पर हैं, लेकिन बीजेपी सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और किसानों से बातचीत तक नहीं कर रही।

केजरीवाल ने बीजेपी की ‘अहंकारपूर्ण’ राजनीति पर भी सवाल उठाया और कहा कि किसानों की समस्याओं को अनदेखा करना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उनका कहना था कि किसानों के लिए समाधान निकालने की बजाय, बीजेपी अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने में लगी हुई है।

The post केजरीवाल का दावा: ‘केंद्र सरकार किसानों से किए गए वादों से मुकर गई है, अब तीनों कानून फिर से लागू होंगे’ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>