कैद हुआ तेंदुआ Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कैद-हुआ-तेंदुआ National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 30 Sep 2024 03:55:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png कैद हुआ तेंदुआ Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कैद-हुआ-तेंदुआ 32 32 वन विभाग के पिंजरे में तड़के कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ https://vishwavarta.com/man-eating-leopard-caught-in-forest-departments-cage-early-in-the-morning/107155 Mon, 30 Sep 2024 03:55:24 +0000 https://vishwavarta.com/?p=107155 बहराइच। यूपी के बहराइच में जंगली जानवरों का हमला रूक नहीं रहा है। जंगली जानवर जिले के विभिन्न इलाकों में मनुष्य और जानवरों पर हमले कर रहे हैं अभी तक भेड़िए के हमले में 10 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं रविवार को कतर्नियाघाट संरक्षित वन्य जीव प्रभाग के निकट खेत में काम कर …

The post वन विभाग के पिंजरे में तड़के कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बहराइच। यूपी के बहराइच में जंगली जानवरों का हमला रूक नहीं रहा है। जंगली जानवर जिले के विभिन्न इलाकों में मनुष्य और जानवरों पर हमले कर रहे हैं अभी तक भेड़िए के हमले में 10 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं रविवार को कतर्नियाघाट संरक्षित वन्य जीव प्रभाग के निकट खेत में काम कर रहे एक किसान को तेंदुए ने हमला कर मार डाला था। इसके बाद वन विभाग और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हुए थे। प्रभावित इलाके में वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। रात भर वन विभाग और प्रशासन की अधिकारी इंतजार करते रहे। ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी लगातार नजर बनाए थे। इसी बीच पिंजरे में बंधी बकरी को अपना शिकार बनाने के लिए तेंदुए ने हमला किया और तड़के पिंजरे में कैद हो गया। इससे न सिर्फ वन विभाग प्रशासन और पुलिस के लोगों ने राहत की सांस ली है। बल्कि आसपास के ग्रामीण को भी तेंदुए की दहशत से राहत मिली है।

रविवार को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेन्ज अन्तर्गत नौबना जंगल के किनारे बसे धर्मपुर बेझा गांव निवासी किसान कंधई (40) पुत्र जगजीवन खेत में काम कर रहा था। दोपहर के समय जंगल से निकल कर आए खूंखार तेंदुए ने ग्रामीण पर अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद भेज गांव सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत से लोग काफी परेशान थे इसके पहले भी आसपास के गांव में चल का आदमी करते देखा गया था ग्रामीण तभी से तेंदुए के हमले को लेकर आशंकित थे। इस बीच रविवार को तेंदुए ने किसान पर हमला कर उसे मार डाला।

घटना की सूचना मिलने के बाद उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी हीरालाल कनौजिया, मूर्तिहा कोतवाल अमितेंद्र सिंह, ककरहा वन रेंज के वन दरोगा अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। तेंदुए के मूवमेंट को देख कर वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया और उसमें एक बकरी को बांध दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हीरालाल कनौजिया सहित पुलिस टीम व वन विभाग की टीम दलबल के साथ देर रात तक गांव में कैंप करती रही। रात लगभग 9:00 बजे पिंजड़ा व वन विभाग के स्पेशल टाइगर प्रोडक्शन फोर्स के साथ ककरहा वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया भी गांव पहुंचे। घटना स्थल तथा ग्रामीणों द्वारा बताए गए जंगली जीव के मूवमेंट के क्षेत्र के आधार पर गांव के बाहर खेत में वन विभाग द्वारा पिंजड़ा लगवाया गया था।

देर रात शिकार की तलाश में तेंदुआ जंगल से बाहर निकाला। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तड़के सुबह लगभग तीन बजे तेंदुआ पिंजरे में बधी बकरी के शिकार के चक्कर में कैद हो गया। वन विभाग की टीम पिंजरे में कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय ले गई है। वहीं तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

The post वन विभाग के पिंजरे में तड़के कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>