कोर्ट का आदेश Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कोर्ट-का-आदेश National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 23 Dec 2024 19:04:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png कोर्ट का आदेश Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कोर्ट-का-आदेश 32 32 UP पुलिस का गजब कारनामा: मृत व्यक्ति पर दर्ज किया केस, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई https://vishwavarta.com/amazing-feat-of-up-police-case-registered-against-dead-person-action-taken-on-court-orders/115980 Mon, 23 Dec 2024 12:34:24 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115980 “आगरा के हरीपर्वत थाने में पुलिस ने मृत व्यक्ति पर केस दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने लापरवाही पर फटकार लगाई और 4 सब-इंस्पेक्टर और फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर केस दर्ज करने के आदेश दिए।” आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा के हरीपर्वत थाने में …

The post UP पुलिस का गजब कारनामा: मृत व्यक्ति पर दर्ज किया केस, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“आगरा के हरीपर्वत थाने में पुलिस ने मृत व्यक्ति पर केस दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने लापरवाही पर फटकार लगाई और 4 सब-इंस्पेक्टर और फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर केस दर्ज करने के आदेश दिए।”

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा के हरीपर्वत थाने में एक मृत व्यक्ति के खिलाफ फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया और बयान दर्ज कर चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। जब मामला कोर्ट पहुंचा, तो पूरी गड़बड़ी उजागर हुई।

  • एक फाइनेंस कंपनी ने मृत व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
  • पुलिस ने बिना जांच किए शिकायत पर केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई भी पूरी कर ली।
  • जब दूसरे पक्ष ने कोर्ट का रुख किया, तो पता चला कि केस दर्ज होने से पहले ही संबंधित व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी।

इस लापरवाही को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई और इस केस में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और फाइनेंस कंपनी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश पर हरीपर्वत थाने में 4 सब-इंस्पेक्टर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में आगरा पुलिस का कहना है कि यह एक प्रशासनिक चूक थी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है, और इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

फाइनेंस कंपनी के खिलाफ यह भी आरोप है कि उसने जानबूझकर मृत व्यक्ति के नाम पर केस दर्ज करवा कर गलत लाभ उठाने की कोशिश की।

The post UP पुलिस का गजब कारनामा: मृत व्यक्ति पर दर्ज किया केस, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हाई कोर्ट आदेश: जिले के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उनके पद का वेतन मिलेगा https://vishwavarta.com/high-court-ordered-the-head-teachers-of-the-district-should-be-given-the-salary-of-their-posts/107322 Wed, 02 Oct 2024 10:15:41 +0000 https://vishwavarta.com/?p=107322 बहराइच। जिले के 114 इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन देने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आदेश पारित किया। यह जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि, सगीर अंसारी जिला कोषाध्यक्ष के द्वारा अनवरत प्रयास करके विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को …

The post हाई कोर्ट आदेश: जिले के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उनके पद का वेतन मिलेगा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बहराइच। जिले के 114 इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन देने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आदेश पारित किया। यह जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि, सगीर अंसारी जिला कोषाध्यक्ष के द्वारा अनवरत प्रयास करके विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन दिए जाने हेतु इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में याचिका अधिवक्ता प्रफुल्ल तिवारी द्वारा दायर करवाई गई थी।
जिसकी सुनवाई करते हुए जस्टिस मनीष माथुर ने त्रिपुरारी दूबे एंड अदर्स याचिका संख्या 18228/ 2022 आदेश दिनांक- 15/5/2024 के निर्णय के तहत जनपद- बहराइच की याचिका में चंद्रेश कुमार राजभर एंड 113 अदर्स याचिका में सम्मिलित समस्त याची इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को भी इंचार्ज के रूप में कार्य करने की तिथि से ही प्रधानाध्यापक का वेतन देने के लिए छः सप्ताह में निर्णय लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी -बहराइच को संबोधित आदेश दिनांक-30 सितंबर 2024 को पारित किया है।
संगठन के जिला कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी ने कहा कि, सभी इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन दिलाने हेतु महासंघ जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र के मार्गदर्शन में हाईकोर्ट से लेकर विभाग तक लगातार संघर्षरत है।
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन दिए जाने के हाई कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ-बहराइच के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, जिला महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी, जिला संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ल, अरुण कुमार अवस्थी, कुमार अभय,घनश्याम मिश्र, राघवेंद्र प्रकाश सिंह, शिव शंकर पाठक, जिला मंत्री बच्छराज मिश्र, राजीव कुमार तिवारी, धनंजय पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव सहित महासंघ के सभी पदाधिकारियों तथा शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने बीएसए से हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग की है।

The post हाई कोर्ट आदेश: जिले के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उनके पद का वेतन मिलेगा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>