कौशल विकास रणनीतियां Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कौशल-विकास-रणनीतियां National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 02 Dec 2024 09:32:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png कौशल विकास रणनीतियां Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/कौशल-विकास-रणनीतियां 32 32 मंत्री कपिल देव का MP दौरा, रोजगार को लेकर क्या बोले? https://vishwavarta.com/minister-kapil-devs-visit-to-mp-what-did-he-say-about-employment/113815 Mon, 02 Dec 2024 08:58:22 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113815 “कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं को रोजगारपरक कौशल देने की दिशा में उत्तर प्रदेश के प्रयासों को साझा किया।” भोपाल। प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने एशियाई विकास बैंक …

The post मंत्री कपिल देव का MP दौरा, रोजगार को लेकर क्या बोले? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं को रोजगारपरक कौशल देने की दिशा में उत्तर प्रदेश के प्रयासों को साझा किया।”

भोपाल। प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) परियोजना के तहत विकसित इस पार्क में चल रही योजनाओं, नवाचारों और तकनीकी पाठ्यक्रमों की जानकारी ली। मंत्री अग्रवाल ने इस दौरान प्रदेश की कौशल विकास रणनीतियों को सराहा और कहा कि उत्तर प्रदेश इन्हें अपना कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई योजनाएं लागू करेगा।

मंत्री ने बताया कि युवाओं को रोजगारपरक कौशल देने से ही देश की प्रगति संभव है। ग्लोबल स्किल पार्क में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जो युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद कर रहे हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, निदेशक नेहा प्रकाश, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post मंत्री कपिल देव का MP दौरा, रोजगार को लेकर क्या बोले? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>