ग्रामीणसुरक्षा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/ग्रामीणसुरक्षा National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 18 Oct 2024 06:50:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png ग्रामीणसुरक्षा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/ग्रामीणसुरक्षा 32 32 लकड़बग्घा ने मां और बेटे को किया लहूलुहान…जाने पूरा मामला। https://vishwavarta.com/hyena-made-mother-and-son-bleed-know-the-whole-matter/108820 Fri, 18 Oct 2024 06:50:57 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108820 ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को घेरकर उतारा मौत के घाट, सूचना पर गांव में शुक्रवार सुबह वनविभाग की टीम रवाना हलिया (मिर्ज़ापुर ): हलिया थाना क्षेत्र के रामपुर पौड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात दस बजे घर सोते समय तेरह वर्षीय बालक नवी मोहम्मद को हिंसक लकड़बग्घा चारपाई से घसीटते हुए घर से डेढ़ सौ मीटर …

The post लकड़बग्घा ने मां और बेटे को किया लहूलुहान…जाने पूरा मामला। appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को घेरकर उतारा मौत के घाट, सूचना पर गांव में शुक्रवार सुबह वनविभाग की टीम रवाना

हलिया (मिर्ज़ापुर ): हलिया थाना क्षेत्र के रामपुर पौड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात दस बजे घर सोते समय तेरह वर्षीय बालक नवी मोहम्मद को हिंसक लकड़बग्घा चारपाई से घसीटते हुए घर से डेढ़ सौ मीटर दूर ले जाकर लहूलुहान कर घायल कर दिया।

बालक के शोरगुल मचाने पर बगल में लेटी मां जयमुन निशा की नींद खुली तो टार्च जलाकर देखा तो बेटे पर लकड़बग्घा हमलावर था। चीख-पुकार सुनकर बचाने के लिए दौड़ी माता के ऊपर भी लकड़बग्घा हमलावर हो गया और उन्हें लहुलुहान कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर पिता बबुल मोहम्मद की नींद खुली तो देखा पत्नी और बेटे पर लकड़बग्घा हमलावर था शोरगुल मचाने पर लाठी डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने लकड़बग्घा को घेरकर लाठी डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व वनविभाग को दी ।

Read It Also :- नए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए समय सारिणी निर्धारित

ग्रामीणों की सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी हलिया अवध नारायण मिश्र शुक्रवार सुबह टीम के साथ पौड़ी रामपुर गांव रवाना हो गए हैं। वहीं घायल मां और बेटे को उपचार हेतु परिजन रात में ही निजी साधन से मध्यप्रदेश के बैढ़न लेकर चले गए। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। लकड़बग्घा के गांव में घुसकर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में रेंजर अवध नारायण मिश्र ने बताया कि लकड़बग्घा की मौत हो गई है। दो लोगों को घायल कर दिया है। लकड़बग्घा को पीएम के लिए भेजा जा रहा है

The post लकड़बग्घा ने मां और बेटे को किया लहूलुहान…जाने पूरा मामला। appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>