घड़ियाली आँसू Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/घड़ियाली-आँसू National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 26 Dec 2024 13:54:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png घड़ियाली आँसू Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/घड़ियाली-आँसू 32 32 यूपी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला,लगा दिए ये बड़े आरोप?जानें https://vishwavarta.com/up-ministers-big-attack-on-congress-made-these-big-allegations-know/116361 Thu, 26 Dec 2024 13:51:02 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116361 “उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कांग्रेस पर बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर गुमराह करने और राजनीतिक फायदे के लिए उनके योगदान को छोटा करने का आरोप लगाया। नन्दी ने कांग्रेस की राजनीति को घड़ियाली आँसू बहाने की तहरफ बताया।” लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द …

The post यूपी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला,लगा दिए ये बड़े आरोप?जानें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कांग्रेस पर बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर गुमराह करने और राजनीतिक फायदे के लिए उनके योगदान को छोटा करने का आरोप लगाया। नन्दी ने कांग्रेस की राजनीति को घड़ियाली आँसू बहाने की तहरफ बताया।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नन्दी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने और दलित समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब अंबेडकर के योगदान और उनकी विरासत को न केवल नकारा है, बल्कि उनका अपमान भी किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता के लिए हमेशा नेहरू-गांधी परिवार का महिमामंडन किया और देश के अन्य महापुरुषों का अपमान किया। अब जब कांग्रेस को सत्ता से दूर रखा गया है, तो वह केवल वोट बैंक की राजनीति करते हुए दलित समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

नन्दी ने कांग्रेस के दोहरे चेहरे की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनके साथियों का दलित प्रेम केवल दिखावा है, क्योंकि वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलता को हजम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कांग्रेस की असलियत उजागर की है और अब कांग्रेस झूठ और प्रपंच फैलाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। मंत्री नन्दी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस के इन घड़ियाली आँसुओं और उनके असली मकसद को समझ चुकी है।

The post यूपी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला,लगा दिए ये बड़े आरोप?जानें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>