चोरों के खिलाफ कार्रवाई Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/चोरों-के-खिलाफ-कार्रवाई National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 03 Dec 2024 13:30:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png चोरों के खिलाफ कार्रवाई Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/चोरों-के-खिलाफ-कार्रवाई 32 32 लखनऊ: पीजीआई क्षेत्र में लगातार चोरियां, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल https://vishwavarta.com/lucknow-frequent-thefts-in-pgi-area-questions-on-police-functioning/114018 Tue, 03 Dec 2024 13:30:14 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114018 “लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरियों की घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, जबकि चोर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हाल ही में, साउथ सिटी के सी ब्लॉक में एक परिवार के घर से लाखों …

The post लखनऊ: पीजीआई क्षेत्र में लगातार चोरियां, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>

लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। चोरों का पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना, पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है। स्थानीय लोग चोरी की घटनाओं से भयभीत हैं और पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह नाकाम दिखाई दे रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साउथ सिटी के सी ब्लॉक निवासी आनंद चक्रवती अपने परिवार के साथ बीते रविवार को आशियाना के एक मॉल में घूमने गए थे। जब वे रात 9 बजे अपने घर लौटे, तो घर के मेन गेट का ताला खोला और अंदर जाकर देखा कि सभी कमरों और अलमारियों का ताला तोड़कर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से लगभग 15,000 रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे।

आनंद चक्रवती ने डायल 112 को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन थाने जाकर तहरीर देने की बात कहकर वापस लौट गई। सोमवार देर रात तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद आनंद चक्रवती परिवार के साथ मंगलवार सुबह पीजीआई थाने पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने बताया कि मकान के आस-पास लगे कैमरों को चेक किया गया, जिसमें दो संदिग्ध चोर दिखाई दिए हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।




The post लखनऊ: पीजीआई क्षेत्र में लगातार चोरियां, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>