जिलाधिकारी का निरीक्षण Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/जिलाधिकारी-का-निरीक्षण National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 19 Dec 2024 07:39:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png जिलाधिकारी का निरीक्षण Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/जिलाधिकारी-का-निरीक्षण 32 32 सर्दी में राहत: डीएम ने रैन बसेरों में व्यवस्था का किया निरीक्षण https://vishwavarta.com/relief-in-winter-dm-inspected-the-arrangements-in-night-shelters/115563 Wed, 18 Dec 2024 18:31:26 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115563 “जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कड़की की ठंड में रात्रि को रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और खुले में सोने वाले लोगों को रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई, …

The post सर्दी में राहत: डीएम ने रैन बसेरों में व्यवस्था का किया निरीक्षण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कड़की की ठंड में रात्रि को रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और खुले में सोने वाले लोगों को रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई, कंबल और अलाव की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया।”

रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बुधवार बृहस्पतिवार की आधी रात को कड़की की ठंड में रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया कि रैन बसेरों में कोई शुल्क न लिया जाए और खुले में सोने वाले व्यक्तियों को पास के रैन बसेरों में शिफ्ट कर दिया जाए।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने यह भी निर्देश दिया कि समस्त रैन बसेरों में अतिरिक्त कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, रैन बसेरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, तहसीलदार सदर प्रज्ञा द्विवेदी, और ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह भी मौजूद रहे।

The post सर्दी में राहत: डीएम ने रैन बसेरों में व्यवस्था का किया निरीक्षण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>