डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर जानिए उन्हें कितनी सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी! Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/डोनाल्ड-ट्रंप-के-राष्ट्र National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 07 Nov 2024 10:29:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर जानिए उन्हें कितनी सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी! Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/डोनाल्ड-ट्रंप-के-राष्ट्र 32 32 डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर जानिए उन्हें कितनी सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी! https://vishwavarta.com/know-how-much-salary-and-what-facilities-donald-trump-will-get-if-he-becomes-president/110935 Thu, 07 Nov 2024 10:29:11 +0000 https://vishwavarta.com/?p=110935 नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उनके दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के साथ ही लोगों के मन में यह सवाल है कि अब उन्हें बतौर राष्ट्रपति कितनी सैलरी मिलेगी और क्या सुविधाएं दी जाएंगी। कितनी है अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी? . अमेरिका के राष्ट्रपति की …

The post डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर जानिए उन्हें कितनी सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी! appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उनके दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के साथ ही लोगों के मन में यह सवाल है कि अब उन्हें बतौर राष्ट्रपति कितनी सैलरी मिलेगी और क्या सुविधाएं दी जाएंगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति की सालाना सैलरी 4 लाख डॉलर यानी लगभग 3.36 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त उन्हें खर्चे के लिए 50 हजार डॉलर (42 लाख रुपये) मिलते हैं। वहीं, व्हाइट हाउस में कदम रखते ही उन्हें 1 लाख डॉलर (84 लाख रुपये) घर की सजावट के लिए दिए जाते हैं। स्टाफ और मनोरंजन के लिए भी राष्ट्रपति को 19 हजार डॉलर (करीब 60 लाख रुपये) अलग से मिलते हैं।

व्हाइट हाउस का किराया और अन्य सुविधाएं राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस का उन्हें कोई किराया नहीं चुकाना होता। इस आलीशान आवास में वे और उनका परिवार मुफ्त में रह सकते हैं।

विशेष वाहन और यात्रा के लिए सुविधाएं राष्ट्रपति बनने के साथ ही ट्रंप को एक खास लिमोजिन कार, एयर फोर्स वन हवाई जहाज, और मरीन वन हेलीकॉप्टर भी प्रदान किए जाएंगे। लिमोजिन दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में से एक है, जिसमें उच्च स्तर की सुरक्षा सुविधाएं हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, ट्रंप की संपत्ति 6.6 अरब डॉलर (55,590 करोड़ रुपये) है, जबकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में उनकी संपत्ति 7.7 अरब डॉलर (64,855 करोड़ रुपये) आंकी गई है। इस संपत्ति के साथ ट्रंप दुनिया के 533वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

The post डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर जानिए उन्हें कितनी सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी! appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>