त्रिलोकपुरी गोलीकांड Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/त्रिलोकपुरी-गोलीकांड National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 12 Dec 2024 05:21:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png त्रिलोकपुरी गोलीकांड Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/त्रिलोकपुरी-गोलीकांड 32 32 दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर https://vishwavarta.com/young-man-shot-in-trilokpuri-delhi-condition-critical/114871 Thu, 12 Dec 2024 05:20:40 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114871 “दिल्ली के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 13 में एक युवक रवि को गोली मार दी गई। बदमाशों ने उसे पांच गोलियां मारी, उसकी हालत गंभीर है। पुलिस आपसी रंजिश को लेकर जांच कर रही है। इस बीच दिल्ली में अपराध बढ़ने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चिंता जताई है।” नई दिल्ली। दिल्ली के त्रिलोकपुरी के त्रिलोकपुरी …

The post दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“दिल्ली के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 13 में एक युवक रवि को गोली मार दी गई। बदमाशों ने उसे पांच गोलियां मारी, उसकी हालत गंभीर है। पुलिस आपसी रंजिश को लेकर जांच कर रही है। इस बीच दिल्ली में अपराध बढ़ने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चिंता जताई है।”

नई दिल्ली। दिल्ली के त्रिलोकपुरी के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 13 में एक युवक रवि को उसके दोस्तों के साथ पार्क में बैठने के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। रात करीब 12.30 बजे हुई इस वारदात में रवि को पांच गोलियां मारी गईं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हमला आपसी रंजिश का परिणाम हो सकता है। रवि को बॉडी बिल्डिंग का शौक था और वह कई पुरस्कार जीत चुका था। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, “दिल्ली के अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा है।”

इससे पहले, यमुनापार के जाफराबाद इलाके में लूटपाट के दौरान एक युवक की चाकू से हत्या की घटना सामने आई थी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

शनिवार को फर्श बाजार इलाके में भी एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान सुनील जैन के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें उस वक्त गोली मारी जब वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स से सैर के बाद घर लौट रहे थे।

दिल्ली में बढ़ते अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

The post दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>