दुबई Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/दुबई National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 22 Dec 2016 16:01:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png दुबई Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/दुबई 32 32 ICC टेस्ट टीम से कटे विराट, हाथ लगी वनडे टीम की कमान https://vishwavarta.com/icc-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5/77566 Thu, 22 Dec 2016 16:01:53 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=77566 दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2016 की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान किया। विराट कोहली को वनडे टीम का कप्तान घोषित किया गया। जबकि टेस्ट टीम में कोहली को जगह तक नहीं मिल पाई। टेस्ट टीम में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन जगह पाने में कामयाब रहे। आईसीसी के अनुसार 14 सितंबर से …

The post ICC टेस्ट टीम से कटे विराट, हाथ लगी वनडे टीम की कमान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
virat-1दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2016 की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान किया। विराट कोहली को वनडे टीम का कप्तान घोषित किया गया। जबकि टेस्ट टीम में कोहली को जगह तक नहीं मिल पाई।

टेस्ट टीम में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन जगह पाने में कामयाब रहे। आईसीसी के अनुसार 14 सितंबर से 20 सितंबर के दौरान की गई वोटिंग के आधार पर खिलाड़ियों को चुना गया है। वनडे की 12 सदस्यीय टीम में कोहली के अलावा दो और भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा।

टीम में दक्षिण अफ्रीका के चार क्रिकेटर तो भारत और ऑस्ट्रेलिया से 3-3 क्रिकेटर्स को शामिल किया गया है तो इंग्लैंड का केवल एक ही खिलाड़ी ICC वनडे टीम में जगह बनाने में कामयाब हो पाया।

वनडे टीम- डेविड वार्नर, मिचेल मार्श और मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), एबी डी विलियर्स, क्विंटन डि कॉक, इमरान ताहिर और कगीसो रबादा (दक्षिण अफ्रीका), विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा (भारत), जोस बटलर (इंग्लैंड)।

टेस्ट टीम- एलिस्टेयर कुक (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मिचेल स्टार्क, एडम वोजेस (ऑस्ट्रेलिया) रविचंद्रन अश्विन(भारत), केन विलियम्सन(न्यूजीलैंड), रंगना हेरात(श्रीलंका), और डेल स्टेन(दक्षिण अफ्रीका)

The post ICC टेस्ट टीम से कटे विराट, हाथ लगी वनडे टीम की कमान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रविंद्र जडेजा ने ICC टेस्ट रैंकिंग में भरी उड़ान https://vishwavarta.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-icc-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8/77442 Wed, 21 Dec 2016 15:58:24 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=77442 दुबई। टीम इंडिया के दो गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 2 स्थान हासिल किये हैं। जिसमें बायें हाथ के स्पिनर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में पहली बार 10 विकेट हासिल कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। जडेजा के इस प्रदर्शन ने उन्हें 66 अंक दिलाये जिससे …

The post रविंद्र जडेजा ने ICC टेस्ट रैंकिंग में भरी उड़ान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
498653053MS00030_England_v_दुबई। टीम इंडिया के दो गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 2 स्थान हासिल किये हैं। जिसमें बायें हाथ के स्पिनर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में पहली बार 10 विकेट हासिल कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

जडेजा के इस प्रदर्शन ने उन्हें 66 अंक दिलाये जिससे वह स्टार ऑफ स्पिनर अश्विन से महज आठ अंक की दूरी पर पहुंच गये जो पहले से ही शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

गेंदबाजों की सूची में शीर्ष दो स्थान भारतीय खिलाड़ियों ने हासिल किये गये हैं। इससे पहले बायें हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी और लेग स्पिनर बी चंद्रशेखर 1974 में पहले और दूसरे स्थान पर रहे थे।

जडेजा ने इस तरह जोश हेजलवुड, जेम्स एंडरसन, डेल स्टेन और रंगना हेराथ को पीछे छोड़ा, उन्होंने एक स्थान के फायदे से ऑलराउंडर की सूची में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग हासिल की जिसमें भी अश्विन शीर्ष पर हैं।

इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा दो पायदान के फायदे से 23वें स्थान पर पहुंच गये। टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में भारत के लोकेश राहुल और करूण नायर को भी बड़ा फायदा हुआ है। राहुल की 199 रन की पारी ने उन्हें 29 पायदान हासिल करने में मदद की जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 51वीं रैंकिंग पर पहुंच गये जबकि नायर अपनी तीसरी टेस्ट पारी नाबाद 303 रन से वह 122 स्थान के फायदे से 55वें स्थान पर पहुंच गये।

कल भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज जीतकर साल का अंत नंबर एक स्थान से किया। इस सीरीज में जीत से भारत को पांच पायदान का फायदा हुआ और अब 2016 की अंतिम टेस्ट टीम रैंकिंग अपडेट में टीम 120 अंक पर पहुंच गयी और दूसरी स्थान पर काबिज आस्ट्रेलिया से 15 अंक आगे है।

The post रविंद्र जडेजा ने ICC टेस्ट रैंकिंग में भरी उड़ान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>