देवरिया कांग्रेस प्रदर्शन Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/देवरिया-कांग्रेस-प्रदर्श National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 20 Dec 2024 14:02:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png देवरिया कांग्रेस प्रदर्शन Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/देवरिया-कांग्रेस-प्रदर्श 32 32 देवरिया: राज्यसभा में अमित शाह की टिप्पणी पर कांग्रेस का तीखा विरोध https://vishwavarta.com/deoria-congress-sharp-opposition-to-amit-shahs-comment-in-rajya-sabha/115727 Fri, 20 Dec 2024 14:02:17 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115727 “देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की और इसे पूरे देश का अपमान बताया। कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप …

The post देवरिया: राज्यसभा में अमित शाह की टिप्पणी पर कांग्रेस का तीखा विरोध appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की और इसे पूरे देश का अपमान बताया। कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और संसद में अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया।”

देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने किया, जिन्होंने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी से न केवल डॉ. अंबेडकर का बल्कि पूरे देश का अपमान हुआ है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को सौंपा और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। रामजी गिरि ने इस दौरान कहा, “डॉ. अंबेडकर दबे-कुचले, निराश्रित और पिछड़े वर्गों के मसीहा थे। गृह मंत्री अमित शाह की अशोभनीय टिप्पणी ने उन्हें और पूरे देश को अपमानित किया है। इस अपमान को कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देकर देश से माफी मांगनी चाहिए।

रामजी गिरि ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा, “आज भाजपा नेता राहुल गांधी को अपमानित करने के लिए फर्जी मुकदमे में फंसा रहे हैं। संसद चलाने की जिम्मेदारी जिनके हाथों में है, वही इसे बाधित कर रहे हैं। भाजपा नेता देश में अराजकता और नफरत फैला रहे हैं। लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा के इन इरादों को सफल नहीं होने देगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, समीर पांडेय, दीनदयाल प्रसाद, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून, नीलेश मणि, ऋषिकेश मिश्र, नागेन्द्र शुक्ल, आलोक त्रिपाठी, सुनील तिवारी, वशिष्ठ मोदनवाल, गोविंद मिश्र, इस्लाम खान, जयप्रकाश पाल, उपेन्द्र कुमार, अशोक गोंड, प्रेमलाल भारती, वजीर अहमद, नौशाद खान, विजय शंकर मिश्र, शहनवाज जफर, रीता देवी, सुहैल अंसारी, अब्दुल जब्बार, धर्मेन्द्र पांडेय, पन्नालाल पाठक, वीरेंद्र तिवारी, रणजीत शुक्ल, कमलेश मिश्र, शिवशंकर सिंह, हर्षित सिंह, अंकुर भारती, गंगा कुशवाहा, हासन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

The post देवरिया: राज्यसभा में अमित शाह की टिप्पणी पर कांग्रेस का तीखा विरोध appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>