दोषी को 25 वर्ष की सजा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/दोषी-को-25-वर्ष-की-सजा National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 25 Sep 2024 14:52:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png दोषी को 25 वर्ष की सजा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/दोषी-को-25-वर्ष-की-सजा 32 32 नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष की सजा https://vishwavarta.com/25-years-sentence-to-man-guilty-of-raping-a-minor/106941 Wed, 25 Sep 2024 14:52:39 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106941 कन्नौज। यूपी के कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाॅक्सो एक्ट कोर्ट ने बुधवार को दोषी को 25 वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच फरवरी 2023 को अपने नाना के घर रह रही …

The post नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष की सजा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाॅक्सो एक्ट कोर्ट ने बुधवार को दोषी को 25 वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच फरवरी 2023 को अपने नाना के घर रह रही 11 वर्षीय किशोरी से युवक सन्टी शुक्ला ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के नाना की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ विशुनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

शासकीय अधिवक्ता किशोर दोहरे व नवीन दुबे ने बताया कि मामले की सुनवाई करते हुए स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर सन्टी को दोषी ठहराते हुए 25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

The post नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष की सजा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>