नई ट्रेनों की सूची Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/नई-ट्रेनों-की-सूची National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 31 Dec 2024 04:51:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png नई ट्रेनों की सूची Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/नई-ट्रेनों-की-सूची 32 32 भारतीय रेलवे: नई समयसारिणी 1 जनवरी 2025 से लागू, 15 नई ट्रेनों का संचालन https://vishwavarta.com/indian-railways-new-timetable-will-come-into-effect-from-january-1-2025-15-new-trains-will-operate/116833 Tue, 31 Dec 2024 04:51:35 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116833 “1 जनवरी 2025 से भारतीय रेलवे नई समयसारिणी लागू करेगा, जिसमें आगरा-बनारस वंदे भारत समेत कुल 15 नई ट्रेनों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, कोरोना काल में चली स्पेशल ट्रेनों के नंबर भी पुराने हो जाएंगे। समयसारिणी में प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल की 80 ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा। जानिए …

The post भारतीय रेलवे: नई समयसारिणी 1 जनवरी 2025 से लागू, 15 नई ट्रेनों का संचालन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“1 जनवरी 2025 से भारतीय रेलवे नई समयसारिणी लागू करेगा, जिसमें आगरा-बनारस वंदे भारत समेत कुल 15 नई ट्रेनों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, कोरोना काल में चली स्पेशल ट्रेनों के नंबर भी पुराने हो जाएंगे। समयसारिणी में प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल की 80 ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा। जानिए सभी प्रमुख बदलाव और नई ट्रेन नंबरों की पूरी जानकारी।”

दिल्ली। भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2025 से नई समयसारिणी लागू करने जा रहा है, जो 31 दिसंबर 2024 की रात 12 बजे से प्रभावी होगी। उत्तर मध्य रेलवे में आगरा-बनारस वंदे भारत ट्रेन समेत कुल 15 नई ट्रेनों को जोड़ा जा रहा है। कोरोना काल में जो ट्रेनें स्पेशल नंबर से चल रही थीं, उनका नंबर अब फिर से पुराने नंबर पर लौट आएगा। इस बदलाव के कारण स्टेशन के डिजिटल और साधारण बोर्ड में भी बदलाव किए जाएंगे।

नई समयसारिणी में एनसीआर से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे कन्याकुमारी-बनारस, खजुराहो-निजामुद्दीन और आगरा-बनारस वंदे भारत को जोड़ा गया है। इसके अलावा शिवगंगा जैसी ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है। प्रयागराज के सूबेदारगंज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली जम्मू मेल का नंबर भी 4 जनवरी से बदलने जा रहा है। यह नंबर अब 20433 और 20434 रहेगा।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल में कुल 80 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस का समय रात 8:50 की जगह अब रात 8:30 बजे होगा। इसी तरह अन्य प्रमुख ट्रेनों जैसे 22432 उधमपुर-सूबेदारगंज एक्सप्रेस, 12404-22404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस का समय भी बदला जाएगा।

रेलवे की नई समयसारिणी से यात्रियों को न सिर्फ नई ट्रेनों का लाभ मिलेगा, बल्कि पुरानी ट्रेनों का संचालन भी पहले से बेहतर और समयानुकूल हो सकेगा।

The post भारतीय रेलवे: नई समयसारिणी 1 जनवरी 2025 से लागू, 15 नई ट्रेनों का संचालन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>