"निर्माणाधीन मकान टैंक Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/निर्माणाधीन-मकान-टैंक National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 02 Nov 2024 07:48:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png "निर्माणाधीन मकान टैंक Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/निर्माणाधीन-मकान-टैंक 32 32 रायबरेली: टैंक में उतराता मिला चौकीदार का शव, मचा हड़कंप, हत्या की आशंका https://vishwavarta.com/rae-bareli-watchmans-body-found-being-lowered-into-the-tank-created-panic-fear-of-murder/110373 Sat, 02 Nov 2024 07:48:57 +0000 https://vishwavarta.com/?p=110373 रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के गढ़ी मुतवल्ली गांव के निर्माणाधीन मकान के टैंक में संदिग्ध हालात में चौकीदार का शव उतराता मिला। निर्माणाधीन मकान पर आए मजदूरों ने टैंक में शव देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। निर्माणाधीन मकान के टैंक में शुक्रवार को चौकीदार रामेश्वर (50) …

The post रायबरेली: टैंक में उतराता मिला चौकीदार का शव, मचा हड़कंप, हत्या की आशंका appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के गढ़ी मुतवल्ली गांव के निर्माणाधीन मकान के टैंक में संदिग्ध हालात में चौकीदार का शव उतराता मिला। निर्माणाधीन मकान पर आए मजदूरों ने टैंक में शव देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

निर्माणाधीन मकान के टैंक में शुक्रवार को चौकीदार रामेश्वर (50) का शव मिला। मौके पर पहुंचे मजदूरों ने मकान मालिक आशा पत्नी महेश कुमार निवासी पुरे पांडेय लालगंज को सूचना दी। सूचना मिलते ही मकान मालिक मौके पर पहुंची।

इधर शव मिलने की सूचना से घटनास्थल पर ग्रामीणों का भारी जमावड़ा लग गया। वहीं, परिजन भी मौके पर पहुंचे।
मृतक की पत्नी रंजना ने बताया कि लगभग एक वर्ष से इसी मकान में चौकीदारी का काम करते थे।

बुधवार शाम घर से खाना खाकर यहीं पर आ गए थे। मजदूरों ने बताया कि सुबह काम पर आने के बाद मकान खाली था जिसके बाद चौकीदार को आवाज लगाते हुए खोजबीन शुरू की गई।

आसपास कहीं ना दिखाने पर पोर्च के नीचे बने टैंक में देखा तो चौकीदार का शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने को बाहर निकलवाया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

The post रायबरेली: टैंक में उतराता मिला चौकीदार का शव, मचा हड़कंप, हत्या की आशंका appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>