#नोएडा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/नोएडा-2 National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 02 Dec 2024 11:05:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #नोएडा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/नोएडा-2 32 32 5,000 किसान दिल्ली की ओर कूच, चिल्ला बॉर्डर पर भारी जाम https://vishwavarta.com/5000-farmers-marched-towards-delhi-shouting-about-huge-jam-on-the-border/113847 Mon, 02 Dec 2024 11:05:40 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113847 “नोएडा में किसानों का दिल्ली मार्च उग्र हुआ। पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, चिल्ला बॉर्डर पर 5 किमी लंबा जाम। किसानों ने संसद घेराव की तैयारी की। पुलिस ने कंटेनर और क्रेन से रास्ता बंद किया।” नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के 5,000 किसानों ने दिल्ली मार्च शुरू कर दिया है। सोमवार को नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करते …

The post 5,000 किसान दिल्ली की ओर कूच, चिल्ला बॉर्डर पर भारी जाम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“नोएडा में किसानों का दिल्ली मार्च उग्र हुआ। पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, चिल्ला बॉर्डर पर 5 किमी लंबा जाम। किसानों ने संसद घेराव की तैयारी की। पुलिस ने कंटेनर और क्रेन से रास्ता बंद किया।”

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के 5,000 किसानों ने दिल्ली मार्च शुरू कर दिया है। सोमवार को नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए। इस दौरान चिल्ला बॉर्डर पर भारी जाम लग गया।

पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए वज्र वाहन और RAF के जवानों की तैनाती की है। ड्रोन कैमरों से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। किसानों के वाहनों की जांच के कारण 5 किमी लंबा जाम लग गया।

1 दिसंबर को किसानों ने अपनी चार मांगों को लेकर नोएडा डीएम मनीष वर्मा और अन्य अधिकारियों से बैठक की थी, जो बेनतीजा रही। किसानों की मांगों को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई।

किसानों के इस प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पवन खटाना कर रहे हैं।

किसानों को दलित प्रेरणा स्थल पर रोका गया। यहां उन्होंने प्रदर्शन जारी रखते हुए चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, वे नहीं हटेंगे।

The post 5,000 किसान दिल्ली की ओर कूच, चिल्ला बॉर्डर पर भारी जाम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
यातायात अव्यवस्था पर बड़ा एक्शन: CP लक्ष्मी सिंह ने DCP ट्रैफिक को हटाया, कई अधिकारी नपे https://vishwavarta.com/big-action-on-traffic-chaos-cp-lakshmi-singh-removed-dcp-traffic/113284 Thu, 28 Nov 2024 02:52:48 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113284 नोएडा: ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त कदम उठाए हैं। एक्सपो मार्ट में चल रहे एक बड़े कार्यक्रम के दौरान भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने के कारण यह कार्रवाई की गई। इस कड़ी में DCP ट्रैफिक यमुना प्रसाद को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया …

The post यातायात अव्यवस्था पर बड़ा एक्शन: CP लक्ष्मी सिंह ने DCP ट्रैफिक को हटाया, कई अधिकारी नपे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
नोएडा: ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त कदम उठाए हैं। एक्सपो मार्ट में चल रहे एक बड़े कार्यक्रम के दौरान भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने के कारण यह कार्रवाई की गई।

इस कड़ी में DCP ट्रैफिक यमुना प्रसाद को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह लखन सिंह को नया DCP ट्रैफिक नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही ACP ट्रैफिक पवन कुमार और नॉलेज पार्क थाना प्रभारी TI प्रफुल्ल श्रीवास्तव को भी मिसकंडक्ट के लिए कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

सीपी लक्ष्मी सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं और साफ कर दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोएडा में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं के समाधान के लिए यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

The post यातायात अव्यवस्था पर बड़ा एक्शन: CP लक्ष्मी सिंह ने DCP ट्रैफिक को हटाया, कई अधिकारी नपे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हाथरस : यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग https://vishwavarta.com/hathras-major-fire-breaks-out-in-tourist-bus-full-of-passengers-on-yamuna-expressway/110554 Mon, 04 Nov 2024 05:08:22 +0000 https://vishwavarta.com/?p=110554 हाथरस। छठ महापर्व के चलते बिहार जाने के लिए नोएडा से आगरा के रेलवे स्टेशन पर जा रहे लोगों से भरी स्लीपर कोच की डबल डेकर बस में रविवार की रात हाथरस जिले से गुजरते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बन गई। निजी बस के इंजन से धुआं उठते ही चालक ने ब्रेक …

The post हाथरस : यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हाथरस। छठ महापर्व के चलते बिहार जाने के लिए नोएडा से आगरा के रेलवे स्टेशन पर जा रहे लोगों से भरी स्लीपर कोच की डबल डेकर बस में रविवार की रात हाथरस जिले से गुजरते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बन गई।

निजी बस के इंजन से धुआं उठते ही चालक ने ब्रेक लगा दिए। आग फैलने से पहले ही सभी यात्री सामान लेकर बाहर निकल गए और जन बच गई।

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग का यह नजारा देख हर कोई दंग रह गया। उठतीं लपटें दूर तक दिख रही थीं। दमकल आने से पहले ही पूरी बस जल गई। करीब एक घंटा बाद आग पर काबू पाया जा सका। नंबर प्लेट से लेकर सीट आदि कुछ नहीं बचा। मौके से चालक-परिचालक भाग गए।

बस किस ट्रैवल्स की है यह जानने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

एक टूरिस्ट डबल डेकर बस में तीन दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे और यह सभी लोग बिहार जाने के लिए निकले थे। जो नोएडा में रहकर अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। इनके कुछ साथी आगरा में भी रहते हैं।

इसके चलते सभी ने आगरा फोर्ट से ट्रेन से एक साथ बिहार जाने की योजना बनाई थी। इसी के अनुसार ट्रेन में सीट आरक्षित कराई गई थी। रविवार दोपहर नोएडा से टूरिस्ट बस आगरा जाने के लिए करीब 40 लोग नोएडा से लेकर रवाना हुई। रात करीब 8:00 बजे वोल्वो स्लीपर कोच बस यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 143 सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली के निकट पहुंची, तभी इंजन से धुआं उठने लगा।

अन्य वाहन चालकों ने इसकी जानकारी बस चालक को दी। तब तक धुआं बस के अंदर नजर आने लगा। यह देख यात्री घबरा गए। बस में चीख पुकार मच गई। चालक ने तत्काल बस रोक दी। सभी यात्री आनन फानन अपना सामान लेकर बस से उतर गये। तभी आग की लपटें तेजी से उठने लगी।

यह नजारा देख आसपास तमाम वाहन रुक गए। लोग वाहनों को रोक कर यह नजारा देखने लगे। इस सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे वे की पेट्रोलिंग टीम, कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। कुछ देर में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। तब तक बस आग का गोला बन चुकी थी।

कुछ देर बाद मथुरा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पहुंची, लेकिन तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी। बाद में हाथरस से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हाईवे पर पहुंच गई। आग पर नियंत्रण पाने के बाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस पर अन्य वाहनों की कतारों को आगरा रवाना किया। बस में बच्चे, महिलाएं भी सवार थी।

सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। यात्री अपने सामान के साथ सुरक्षित बाहर निकल गए थे। किसी को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकतर लोग बिहार के रहने वाले हैं, जो नोएडा से आगरा आ रहे थे। बस किस ट्रेवल्स की है, इसकी जानकारी की जा रही है।

The post हाथरस : यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>