पटाखा बनाने के दौरान आग से फैक्ट्री मालिक और उसके नाबालिग पुत्र की मौत Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पटाखा-बनाने-के-दौरान-आग-से National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 05 Oct 2024 14:23:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png पटाखा बनाने के दौरान आग से फैक्ट्री मालिक और उसके नाबालिग पुत्र की मौत Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पटाखा-बनाने-के-दौरान-आग-से 32 32 पटाखा बनाने के दौरान आग से फैक्ट्री मालिक और उसके नाबालिग पुत्र की मौत https://vishwavarta.com/factory-owner-and-his-minor-son-died-in-fire-while-making-firecrackers/107568 Sat, 05 Oct 2024 14:23:30 +0000 https://vishwavarta.com/?p=107568 फतेहपुर, 05 अक्टूबर: खागा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में पटाखा बनाते समय बारूद में चिंगारी लगने से फैक्ट्री मालिक चांदबाबू (50) और उसके नाबालिग पुत्र आसियान (15) झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार की दोपहर दोनों ने दम तोड़ दिया। Read it also :- सीएम …

The post पटाखा बनाने के दौरान आग से फैक्ट्री मालिक और उसके नाबालिग पुत्र की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
फतेहपुर, 05 अक्टूबर: खागा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में पटाखा बनाते समय बारूद में चिंगारी लगने से फैक्ट्री मालिक चांदबाबू (50) और उसके नाबालिग पुत्र आसियान (15) झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार की दोपहर दोनों ने दम तोड़ दिया।

Read it also :- सीएम योगी का फ़रमान:कार्यालय में फाइलें तीन दिन से अधिक नहीं रुकनी चाइए

मुसवापर मोहल्ला निवासी चांदबाबू के पास आतिशबाजी का लाइसेंस था, और उसने असोथर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में पटाखा बनाने का कारखाना स्थापित किया था। शुक्रवार रात, जब वह और उसका बेटा पटाखा बनाने का काम कर रहे थे, तब उनके शरीर पर लगी बारूद से चिंगारी निकली और आग लग गई।

इस हादसे के बाद, परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने चांदबाबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस को मामले में आगे की विधिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

The post पटाखा बनाने के दौरान आग से फैक्ट्री मालिक और उसके नाबालिग पुत्र की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>