पाक चुनाव : हाफिज सईद ने डाला वोट Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पाक-चुनाव-हाफिज-सईद-ने-डाल National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 25 Jul 2018 07:17:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png पाक चुनाव : हाफिज सईद ने डाला वोट Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पाक-चुनाव-हाफिज-सईद-ने-डाल 32 32 पाक चुनाव : हाफिज सईद ने डाला वोट, क्वेटा धमाके में कई की मौत, चैनल्स पर रोक https://vishwavarta.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a4%88%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b2/93190 Wed, 25 Jul 2018 07:17:21 +0000 http://vishwavarta.com/?p=93190 पाकिस्तान में नई सरकार के लिए मतदान शुरू हो चुका है। देश के करीब साढ़े दस करोड़ मतदाता आज नई सरकार चुनेंगे। इसके लिए देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नवाज शरीफ की पार्टी की तरफ से मैदान में उतरे शाहबाज शरीफ के अलावा बेनजीर भुट्टो की बेटियों ने भी वोट डाल …

The post पाक चुनाव : हाफिज सईद ने डाला वोट, क्वेटा धमाके में कई की मौत, चैनल्स पर रोक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
पाकिस्तान में नई सरकार के लिए मतदान शुरू हो चुका है। देश के करीब साढ़े दस करोड़ मतदाता आज नई सरकार चुनेंगे। इसके लिए देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नवाज शरीफ की पार्टी की तरफ से मैदान में उतरे शाहबाज शरीफ के अलावा बेनजीर भुट्टो की बेटियों ने भी वोट डाल दिया है। इनके अलावा लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद ने भी लाहौर में वोट डाल दिया है।पाकिस्तान में नई सरकार के लिए मतदान शुरू हो चुका है। देश के करीब साढ़े दस करोड़ मतदाता आज नई सरकार चुनेंगे। इसके लिए देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नवाज शरीफ की पार्टी की तरफ से मैदान में उतरे शाहबाज शरीफ के अलावा बेनजीर भुट्टो की बेटियों ने भी वोट डाल दिया है। इनके अलावा लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद ने भी लाहौर में वोट डाल दिया है।  इस बीच बलूचिस्तान के क्वेटा में वोटिंग के दौरान धमाके की सूचना है। प्रारंभिक रूप से मिल रही जानकारी के अनुसार इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।  वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने पाकिस्तान के प्रायवेट टीवी चैनल्स पर चुनाव से जुड़ी कोई भी सामग्री का प्रसारण करने से रोक दिया है।  पाक चुनाव : हिंसा का इतना डर, प्रशासन ने पहले ही कर लिया 1000 कफन का इंतजाम  चुनाव से पहले कराए गए कई सर्वे के अनुसार इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प और नजदीकी है। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान और भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।  दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर पिछड़ती दिख रही है। लेकिन किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने की सूरत में उसकी भूमिका अहम हो सकती है। शाम छह बजे मतदान खत्म होते ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।  सर्वे संस्था - पीएमएल-एन - पीटीआई (वोट प्रतिशत)  गैलप पाकिस्तान - 26 - 25  पल्स कंसल्टेंट - 27 - 30  आईपीओआर (पंजाब) - 51 - 30  बिलावल बन सकते हैं किंगमेकर  सर्वे में 29 वर्षीय बिलावल की पार्टी पीपीपी पिछड़ती दिख रही है। पल्स कंसल्टेंट के सर्वे में उसे महज 17 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। लेकिन कई विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने पर पीपीपी किंगमेकर बन सकती है।  बहुमत के लिए चाहिए 137 सीटें  नेशनल असेंबली 342 सदस्यीय है। इनमें से 272 सीटों के लिए सीधे चुनाव हो रहा है। बहुमत के लिए 137 सीटें जीतना जरूरी है। बाकी 70 सीटें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों का आवंटन चुनाव में दलों को मिलने वाले वोटिंग प्रतिशत के आधार पर होता है।

इस बीच बलूचिस्तान के क्वेटा में वोटिंग के दौरान धमाके की सूचना है। प्रारंभिक रूप से मिल रही जानकारी के अनुसार इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने पाकिस्तान के प्रायवेट टीवी चैनल्स पर चुनाव से जुड़ी कोई भी सामग्री का प्रसारण करने से रोक दिया है।

चुनाव से पहले कराए गए कई सर्वे के अनुसार इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प और नजदीकी है। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान और भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर पिछड़ती दिख रही है। लेकिन किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने की सूरत में उसकी भूमिका अहम हो सकती है। शाम छह बजे मतदान खत्म होते ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

सर्वे संस्था – पीएमएल-एन – पीटीआई (वोट प्रतिशत)

गैलप पाकिस्तान – 26 – 25

पल्स कंसल्टेंट – 27 – 30

आईपीओआर (पंजाब) – 51 – 30

बिलावल बन सकते हैं किंगमेकर

सर्वे में 29 वर्षीय बिलावल की पार्टी पीपीपी पिछड़ती दिख रही है। पल्स कंसल्टेंट के सर्वे में उसे महज 17 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। लेकिन कई विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने पर पीपीपी किंगमेकर बन सकती है।

बहुमत के लिए चाहिए 137 सीटें

नेशनल असेंबली 342 सदस्यीय है। इनमें से 272 सीटों के लिए सीधे चुनाव हो रहा है। बहुमत के लिए 137 सीटें जीतना जरूरी है। बाकी 70 सीटें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों का आवंटन चुनाव में दलों को मिलने वाले वोटिंग प्रतिशत के आधार पर होता है।

The post पाक चुनाव : हाफिज सईद ने डाला वोट, क्वेटा धमाके में कई की मौत, चैनल्स पर रोक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>