पुलवामा शहीदों का फंड घोटाला Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पुलवामा-शहीदों-का-फंड-घोट National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 03 Dec 2024 11:53:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png पुलवामा शहीदों का फंड घोटाला Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पुलवामा-शहीदों-का-फंड-घोट 32 32 PWD में पुलवामा शहीदों के धन में भ्रष्टाचार, PMO ने दिए जांच के आदेश https://vishwavarta.com/breaking-corruption-in-pulwama-martyrs-funds-in-pwd-pmo-orders-investigation/113993 Tue, 03 Dec 2024 11:50:27 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113993 “पुलवामा शहीदों के लिए PWD द्वारा जमा धनराशि में भ्रष्टाचार का खुलासा। BJP विधायक अनिल सिंह की शिकायत पर PMO ने जांच शुरू कराई। जानें पूरा मामला।” लखनऊ। 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जमा की गई धनराशि में भ्रष्टाचार का बड़ा …

The post PWD में पुलवामा शहीदों के धन में भ्रष्टाचार, PMO ने दिए जांच के आदेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“पुलवामा शहीदों के लिए PWD द्वारा जमा धनराशि में भ्रष्टाचार का खुलासा। BJP विधायक अनिल सिंह की शिकायत पर PMO ने जांच शुरू कराई। जानें पूरा मामला।”

विधायक अनिल सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि PWD के तीन प्रमुख लिपिक—बीरेंद्र कुमार यादव, पंकज यादव, और ओमप्रकाश पटेल—ने शहीदों के लिए एकत्र धनराशि को राहत कोष में जमा करने के बजाय व्यक्तिगत बैंक खाते में डाल दिया। यह खाता लोक निर्माण विभाग के कैंपस में स्थित HDFC बैंक शाखा में खोला गया था।

अनिल सिंह ने इसे “राष्ट्रविरोधी कृत्य” करार दिया और कहा, “यह भ्रष्टाचार न केवल शहीदों का अपमान है, बल्कि उनके परिवारों के प्रति असंवेदनशीलता भी है।” शिकायत में कहा गया कि कर्मचारियों ने करोड़ों रुपए की इस धनराशि को अपनी निजी संपत्ति में बदलने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए PWD मुख्यालय को तत्काल जांच के आदेश दिए। इसके बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ताओं अभिषेक और रतन कुमार पांडेय ने भी इस मामले की कड़ी जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि यह कृत्य शहीदों और उनके परिवारों का अपमान है।

The post PWD में पुलवामा शहीदों के धन में भ्रष्टाचार, PMO ने दिए जांच के आदेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>