पुलिस कर्मचारी की मौत Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पुलिस-कर्मचारी-की-मौत National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 02 Dec 2024 14:32:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png पुलिस कर्मचारी की मौत Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पुलिस-कर्मचारी-की-मौत 32 32 मिर्जापुर: दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर https://vishwavarta.com/mirzapur-inspector-dies-of-heart-attack-wave-of-mourning-in-police-department/113880 Mon, 02 Dec 2024 14:32:22 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113880 “मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 51 वर्षीय रविन्द्र यादव की मौत पर पुलिस विभाग में शोक की लहर, थाना परिसर में शोक जताया गया।” मिर्जापुर। मिर्जापुर के शेरवां क्षेत्र में स्थित जमालपुर थाना में तैनात उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव (51) की हृदय गति रुकने …

The post मिर्जापुर: दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 51 वर्षीय रविन्द्र यादव की मौत पर पुलिस विभाग में शोक की लहर, थाना परिसर में शोक जताया गया।”

मिर्जापुर। मिर्जापुर के शेरवां क्षेत्र में स्थित जमालपुर थाना में तैनात उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव (51) की हृदय गति रुकने से रविवार की रात अपने पैतृक आवास पर मृत्यु हो गई। वह गाजीपुर जनपद के जमानिया ताजपुर मांझा के निवासी थे। उनकी आकस्मिक मौत से थाना परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

रविन्द्र यादव ने फरवरी 2024 में जमालपुर थाने पर मुख्य आरक्षी के पद पर तैनाती प्राप्त की थी और प्रमोशन के बाद उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। 1 दिसंबर से वह चार दिनों के अवकाश पर अपने गांव गए हुए थे।

उनके निधन पर थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज, उपनिरीक्षक नसीम खान, मुख्य आरक्षी पुनीत यादव सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने शोक जताया और उनके योगदान को याद किया। 1992 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर नियुक्त होने के बाद से रविन्द्र यादव ने अपनी ईमानदार सेवा दी थी।

The post मिर्जापुर: दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>