पॉक्सो एक्ट में सजा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पॉक्सो-एक्ट-में-सजा National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 17 Dec 2024 15:01:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png पॉक्सो एक्ट में सजा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पॉक्सो-एक्ट-में-सजा 32 32 यूपी में महिला अपराध नियंत्रण: 2024 में दुष्कर्म के मामलों में 25% की कमी https://vishwavarta.com/women-crime-control-in-up-25-reduction-in-rape-cases-in-2024/115380 Tue, 17 Dec 2024 15:01:09 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115380 “योगी सरकार ने महिला अपराधों में बड़ी गिरावट दर्ज की। 2024 में दुष्कर्म के मामलों में 25.34%, दहेज मृत्यु में 16.68% की कमी। पॉक्सो एक्ट में 2440 अपराधियों को सजा।” लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान महिला अपराध और उत्पीड़न के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का कैबिनेट मंत्री सुरेश …

The post यूपी में महिला अपराध नियंत्रण: 2024 में दुष्कर्म के मामलों में 25% की कमी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“योगी सरकार ने महिला अपराधों में बड़ी गिरावट दर्ज की। 2024 में दुष्कर्म के मामलों में 25.34%, दहेज मृत्यु में 16.68% की कमी। पॉक्सो एक्ट में 2440 अपराधियों को सजा।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान महिला अपराध और उत्पीड़न के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सबसे मजबूत बनाया है। पिछले सात वर्षों में महिला अपराधों समेत हर प्रकार के अपराध में गिरावट दर्ज की गई है।

मंत्री सुरेश खन्ना ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2024 से 30 नवंबर 2024 के बीच महिलाओं से जुड़े 4,18,504 मामलों में से 4,09,912 शिकायतों का निस्तारण किया गया। केवल 8,592 मामले पेंडिंग हैं, जिन्हें जल्द सुलझाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

  • दहेज मृत्यु के मामलों में भी उल्लेखनीय कमी आई है।
  • 2017: 2524 मामले
  • 2023: 2061 मामले
  • 2024 (जनवरी से अक्टूबर): 1418 मामले
  • सुरेश खन्ना ने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सरकार ने न्यायिक प्रणाली को सशक्त बनाया है।
  • योगी सरकार ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराधियों को सजा दिलाने में रिकॉर्ड बनाया है।
  • 2017 में: 415 सजा
  • 2024 (जनवरी से दिसंबर): 2440 सजा
  • सुरेश खन्ना ने बताया कि 48 अपराधियों को मृत्युदंड और 6065 को आजीवन कारावास की सजा मिली।

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और शीलभंग के मामलों में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

  • दुष्कर्म: 25.34% की गिरावट
  • शीलभंग: 14.31% की गिरावट

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक:

  • दुष्कर्म के मामलों में यूपी देश में 24वें स्थान पर है।
  • धारा-354 के तहत अपराधों में यूपी 17वें स्थान पर है।
  • महिला अपराध के संदर्भ में यूपी से 19 राज्य ऊपर हैं।

The post यूपी में महिला अपराध नियंत्रण: 2024 में दुष्कर्म के मामलों में 25% की कमी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>