#पौषपूर्णिमा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पौषपूर्णिमा National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 13 Jan 2025 16:16:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #पौषपूर्णिमा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/पौषपूर्णिमा 32 32 प्रयागराज रेल मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए चलाईं 50+ मेला स्पेशल ट्रेनें https://vishwavarta.com/mahakumbh-2025-special-prayagraj-railway-board-runs-50-fair-special-trains-for-devotees/118446 Mon, 13 Jan 2025 16:16:20 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118446 “महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर प्रयागराज रेल मंडल ने 50 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। त्रिवेणी संगम पर 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा का बेहतरीन प्रबंध किया।” प्रयागराज । आस्था के महापर्व महाकुम्भ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ …

The post प्रयागराज रेल मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए चलाईं 50+ मेला स्पेशल ट्रेनें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर प्रयागराज रेल मंडल ने 50 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। त्रिवेणी संगम पर 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा का बेहतरीन प्रबंध किया।”

प्रयागराज । आस्था के महापर्व महाकुम्भ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हो गई। देशभर से आए 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। लाखों श्रद्धालु ट्रेनों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचे।

प्रयागराज रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा और जरूरतों के अनुसार सुरक्षा, आश्रय स्थलों, आसान टिकट वितरण और बड़ी संख्या में गाड़ियों का प्रबंध किया।

महाकुम्भ 2025: पहले स्नान पर 50 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन

  • 50+ मेला स्पेशल ट्रेनें: शाम 6 बजे तक 50 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें 21 आउटवर्ड और 13 इनवर्ड ट्रेनें शामिल थीं।
  • प्रयागराज जंक्शन से संचालन: प्रयागराज जंक्शन से 7 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें 1 कानपुर, 3 पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, 1 कटनी, 1 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और 1 अयोध्या कैंट के लिए थीं।
  • अन्य स्टेशनों से संचालन: प्रयागराज छिवकी से बांदा, नैनी से चित्रकूट, प्रयाग से 2, लखनऊ से 1, आलमनगर से 1, अयोध्या से 3 और 4 रिंग रेल ट्रेनों का भी संचालन हुआ।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने निम्नलिखित व्यवस्थाएं कीं:

  • आश्रय स्थल और ठहरने की सुविधा: श्रद्धालुओं के लिए सुचारू रूप से आश्रय स्थलों का संचालन किया गया।
  • टिकट वितरण: टिकट वितरण के लिए अलग से काउंटर लगाए गए।
  • रात्रि सेवा: रात में भी श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं के अनुरूप स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रखा गया।

The post प्रयागराज रेल मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए चलाईं 50+ मेला स्पेशल ट्रेनें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महाकुम्भ से पहले मदन मोहन मालवीय पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, पार्क में लगेगी उनकी प्रतिमा https://vishwavarta.com/before-mahakumbh-madan-mohan-malviya-park-will-be-beautified-his-statue-will-be-installed-in-the-park/115590 Thu, 19 Dec 2024 08:52:10 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115590 महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा की तिथि से होने जा रहा है। इसे लेकर महाकुम्भ मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में निर्माण कार्य, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। इसी क्रम में वन विभाग यमुना बैंक रोड पर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय पार्क …

The post महाकुम्भ से पहले मदन मोहन मालवीय पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, पार्क में लगेगी उनकी प्रतिमा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा की तिथि से होने जा रहा है। इसे लेकर महाकुम्भ मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में निर्माण कार्य, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं।

इसी क्रम में वन विभाग यमुना बैंक रोड पर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहा है। पार्क में प्रयागराज की महान विभूति महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

इसके साथ ही पार्क के नये प्रवेशद्वार, वन्य जीवों की कलाकृतियां और महिला व पुरुष प्रसाधन का भी निर्माण किया जाएगा। यह महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के सुखद अनुभव और उन्हें प्रयागराज की महान विभूतियों से परिचित करवाने का प्रयास है।

पार्क में लगाई जाएगी महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा
प्रत्येक बारह वर्ष पर महाकुम्भ का आयोजन प्रयागराजवासियों के लिए हमेशा गर्व और सम्मान का विषय रहा है। प्राचीन काल से महाकुम्भ के आयोजन में साधु, संन्यासी, राजा-महाराज और तीर्थपुरोहितों के साथ प्रयागराज की महान विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिये हैं। उनमें से महामना मदन मोहन मालवीय जी का नाम सर्वप्रथम है।

महामना ने अंग्रेजों के विदेशी शासन के दौर में भी महाकुम्भ की सनातन परंपरा को खण्डित नहीं होने दिया बल्कि अंग्रेज शासकों को महाकुम्भ का आयोजन करने के लिए सशर्त तैयार भी किया। सीएम योगी की नीति राष्ट्रीय संस्कृति के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों का सम्मान करने की रही है।

इसी क्रम में प्रयागराज की महान विभूति महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा लगाई जाएगी। उनकी प्रतिमा वन विभाग के यमुना बैंक स्थित मदन मोहन मालवीय पार्क में लगाई जाएगी।

वन विभाग करा रहा है लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य
प्रयागराज के जिला वन अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ के अवसर पर मदन मोहन मालवीय पार्क का लगभग 2 करोड़ रुपए की राशि से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। पार्क में महामना की मूर्ति निर्माण के साथ पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार का भी निर्माण किया जाएगा।

साथ ही पार्क में बच्चों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए वन्य जीवों की कलाकृतियां भी बनाई जाएगी। जिनसे परिचित हो कर बच्चे वन्य जीवों के संरक्षण की ओर प्रेरित होंगे।

इसके अतिरिक्त पार्क में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों के टॉयलेट भी बनवाए जाएंगे। सीएम के निर्देश के मुताबिक ये कार्य महाकुम्भ से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।

The post महाकुम्भ से पहले मदन मोहन मालवीय पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, पार्क में लगेगी उनकी प्रतिमा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>