प्रदेशाध्यक्ष Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/प्रदेशाध्यक्ष National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 26 Jan 2017 11:04:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png प्रदेशाध्यक्ष Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/प्रदेशाध्यक्ष 32 32 भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदास अग्रवाल का निधन, राजे ने पार्टी और प्रदेश के लिए बताया बड़ी क्षति https://vishwavarta.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a0-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a6/82317 Thu, 26 Jan 2017 10:39:44 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=82317 राजस्थान से भाजपा के दिग्गज नेता और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष रामदास अग्रवाल का निधन हो गया है. भाजपा के दिग्गज नेता और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष रामदास अग्रवाल का निधन हो गया है. पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामदास अग्रवाल ने जयपुर में सीताबाडी स्थित अपने घर पर बुधवार देर रात 12.30 …

The post भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदास अग्रवाल का निधन, राजे ने पार्टी और प्रदेश के लिए बताया बड़ी क्षति appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
राजस्थान से भाजपा के दिग्गज नेता और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष रामदास अग्रवाल का निधन हो गया है.

भाजपा के दिग्गज नेता और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष रामदास अग्रवाल का निधन हो गया है. पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामदास अग्रवाल ने जयपुर में सीताबाडी स्थित अपने घर पर बुधवार देर रात 12.30 अंतिम सांस ली. अस्सी वर्षीय अग्रवाल पिछले एक वर्ष से फैंफड़ों में संक्रमण की बीमारी से संघर्ष कर रहे थे.

रामदास अग्रवाल के निधन से भाजपा और वैश्य समाज में शोक की लहर छा गई है. रामदास अग्रवाल के निधन की खबर के बाद राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां और नजदीकी रिश्तेदार शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधा रहे हैं.

18 साल तक सांसद रहे अग्रवाल ने सात साल तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली. रामदास अग्रवाल की अंतिम यात्रा आज दोपहर बाद उनके सीताबाड़ी स्थित घर से निकाली जाएगी, उनका अंतिम संस्कार चांदपोल मोक्षधाम में किया जाएगा.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अग्रवाल की मौत पर गहरा दुख जताते हुए ट्विटर पर इसे पार्टी और प्रदेश के लिए बड़ी क्षति बताई है.

The post भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदास अग्रवाल का निधन, राजे ने पार्टी और प्रदेश के लिए बताया बड़ी क्षति appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>