#बसपा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बसपा-2 National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 21 Dec 2024 08:18:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #बसपा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बसपा-2 32 32 अमित शाह की टिप्पणी पर बसपा का हल्लाबोल: 24 दिसंबर को यूपी में प्रदर्शन https://vishwavarta.com/bsps-uproar-over-amit-shahs-comment-demonstration-in-up-on-24-december/115778 Sat, 21 Dec 2024 08:18:09 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115778 लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में होगा। बसपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे …

The post अमित शाह की टिप्पणी पर बसपा का हल्लाबोल: 24 दिसंबर को यूपी में प्रदर्शन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में होगा।

बसपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे और भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। पार्टी ने इस विरोध को बाबा साहेब के सम्मान और दलित समाज के अधिकारों के लिए एक निर्णायक कदम बताया है।

मायावती का सख्त रुख
बसपा प्रमुख मायावती ने अमित शाह की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि यह बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों और विचारधारा पर सीधा हमला है। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

क्या है मामला?
बसपा का आरोप है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है, जो संविधान निर्माता और देश के दलित समाज के प्रति अपमानजनक है। इसी के विरोध में बसपा ने 24 दिसंबर को प्रदर्शन का आह्वान किया है।

दिया जाएगा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ता भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे, जिसमें अमित शाह की टिप्पणी की कड़ी निंदा और उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

बसपा का यह कदम उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने के साथ-साथ दलित समाज के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दर्शा रहा है।

The post अमित शाह की टिप्पणी पर बसपा का हल्लाबोल: 24 दिसंबर को यूपी में प्रदर्शन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर मायावती का हमला: कांग्रेस-सपा को बताया ‘सिर्फ वोटबैंक की राजनीति’ करने वाला https://vishwavarta.com/mayawatis-attack-on-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-called-congress-sp-as-doing-only-vote-bank-politics/114494 Sat, 07 Dec 2024 08:20:03 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114494 लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए उन्हें देश और जनहित के मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए मायावती ने कहा कि ज्यादातर पीड़ित दलित और कमजोर वर्ग से आते हैं, …

The post बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर मायावती का हमला: कांग्रेस-सपा को बताया ‘सिर्फ वोटबैंक की राजनीति’ करने वाला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए उन्हें देश और जनहित के मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया है।

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए मायावती ने कहा कि ज्यादातर पीड़ित दलित और कमजोर वर्ग से आते हैं, लेकिन विपक्षी दल इस पर बोलने से बच रहे हैं।

मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मुस्लिम वोट बैंक पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश में दलित और कमजोर वर्ग के हिंदू लगातार अत्याचार का शिकार हो रहे हैं।

कांग्रेस और सपा जैसे दल इस पर खामोश हैं और संभल में हुई हिंसा के बहाने मुस्लिम वोटरों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। ये पार्टियां एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।”

बसपा प्रमुख ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह इन पीड़ितों की मदद के लिए तुरंत कदम उठाए। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार को बांग्लादेश की सरकार से बातचीत कर इन दलितों और शोषितों को न्याय दिलाना चाहिए।

जरूरत पड़ी तो उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया भी शुरू करनी चाहिए। कांग्रेस की पुरानी गलतियों की वजह से इन समुदायों को नुकसान हो रहा है।”

मायावती ने यह भी कहा कि सपा और कांग्रेस जैसे दल जनहित के मुद्दों पर ध्यान न देकर सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन पार्टियों की सच्चाई को समझें और सही निर्णय लें।

रिपोर्ट: ब्यूरो

The post बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर मायावती का हमला: कांग्रेस-सपा को बताया ‘सिर्फ वोटबैंक की राजनीति’ करने वाला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बहुजन समाज पार्टी अब कोई उप चुनाव नहीं लड़ेगीः मायावती https://vishwavarta.com/bahujan-samaj-party-will-not-contest-any-by-election-now-mayawati/112892 Sun, 24 Nov 2024 08:01:15 +0000 https://vishwavarta.com/?p=112892 लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने महाराष्ट्र व झारखंड की विधानसभा और यूपी की नौ विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद आये नतीजे के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फर्जी वाेटिंग राेकने के लिए जब तक चुनाव आयाेग काेई कदम नहीं उठायेगा, तब तक हमारी पार्टी खासकर उपचुनाव …

The post बहुजन समाज पार्टी अब कोई उप चुनाव नहीं लड़ेगीः मायावती appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने महाराष्ट्र व झारखंड की विधानसभा और यूपी की नौ विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद आये नतीजे के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि फर्जी वाेटिंग राेकने के लिए जब तक चुनाव आयाेग काेई कदम नहीं उठायेगा, तब तक हमारी पार्टी खासकर उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव में इस बार जो मतदान हुआ है और उसके बाद जो कल नतीजे आए हैं।

उसको लेकर लोगों में आम चर्चा है कि पहले देश में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते थे और अब तो ईवीएम के जरिए भी ये कार्य किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत दुख और चिंता की बात है।

इतना ही नहीं देश में लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ खासकर उपचुनाव में तो अब ये कार्य काफी खुलकर किया जा रहा है। ये सब हमें हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में देखने को भी मिला है।

इस बार महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा के हुए आम चुनाव में भी इसको लेकर काफी आवाजें उठाई जा रही है। ये अपने देश और लोकतंत्र के लिए खतरे की बड़ी घंटी भी है।

ऐसी स्थिति में अब हमारी पार्टी ने ये फैसला लिया है कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं तब तक हमारी पार्टी देश में खासकर अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

हमारी पार्टी देश में लोकसभा व राज्यों में विधानसभा के चुनाव तथा स्थानीय निकायों के चुनाव पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ेगी।

सम्भल की घटना के संबंध में मायावती ने कहा कि सम्भल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को जो हिसंक घटना हुई है, उसके जिम्मेदार जिला प्रशासन और शासन के लोग है।

उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास में लेकर शांति से सम्भल में मस्जिद और मंदिर के विवाद निपटाना चहिए। मायावती ने यहां की जनता से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाये रखे और कानून के तहत अपनी बात रखें।

The post बहुजन समाज पार्टी अब कोई उप चुनाव नहीं लड़ेगीः मायावती appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>