बांस की लग्घि से तार टच Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बांस-की-लग्घि-से-तार-टच National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 14 Jan 2025 16:03:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png बांस की लग्घि से तार टच Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बांस-की-लग्घि-से-तार-टच 32 32 कौशांबी: पत्ती तोड़ते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आया बालक, मौत https://vishwavarta.com/kaushambi-child-comes-in-contact-with-high-tension-wire-while-plucking-leaves-dies/118540 Tue, 14 Jan 2025 16:03:38 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118540 “कौशांबी के रहीमपुर मोलानी गांव में बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय बालक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” कौशांबी: करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना …

The post कौशांबी: पत्ती तोड़ते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आया बालक, मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“कौशांबी के रहीमपुर मोलानी गांव में बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय बालक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

कौशांबी: करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें एक बालक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कमल सिंह का बेटा आकाश कुमार मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने के लिए बांस की लग्घि लेकर बाग की तरफ जा रहा था।

बताया जा रहा है कि उस पेड़ से हाईवोल्टेज की तार जुड़ी हुई थी। बालक ने बांस की लग्घि को पेड़ की डाल में टच किया और इसी दौरान उसे जोरदार झटका लगा। परिजन और आसपास के लोग उसे आनन-फानन में मंझनपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने फिर से उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। करारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post कौशांबी: पत्ती तोड़ते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आया बालक, मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>