#बीकानेर Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बीकानेर National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 30 Oct 2024 08:11:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #बीकानेर Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बीकानेर 32 32 वायु सेना जवानों के बीच उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री  https://vishwavarta.com/union-law-minister-arrives-among-air-force-soldiers-to-encourage-them/110082 Wed, 30 Oct 2024 08:09:35 +0000 https://vishwavarta.com/?p=110082 बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार शाम को बीकानेर के नाल स्थित एयरफोर्स स्टेशन में जवानों के साथ दीपावली का त्याेहार मनाया। इस दौरान मेघवाल ने जवानों से बातचीत की और सभी को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। दिल्ली से बीकानेर लौटने के बाद मेघवाल को नाल एयरफोर्स के …

The post वायु सेना जवानों के बीच उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री  appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार शाम को बीकानेर के नाल स्थित एयरफोर्स स्टेशन में जवानों के साथ दीपावली का त्याेहार मनाया।

इस दौरान मेघवाल ने जवानों से बातचीत की और सभी को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी।

दिल्ली से बीकानेर लौटने के बाद मेघवाल को नाल एयरफोर्स के आला अधिकारी अपने साथ केंट एरिया में ले गए। जहां उन्होंने जवानों से मुलाकात की। सीमा पर तैनात जवानों के साथ मेघवाल करीब एक घंटे तक रहे। उनसे घर-परिवार के बारे में बातचीत की और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि जनप्रतिनिधि भी जवानों के साथ दीपावली की खुशियां बांटें। जवानों के अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण की भावना स्तुत्य है। प्रत्येक व्यक्ति को इनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए।

उन्होंने शुभकामनाएं दी कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आकर यहां सेवा देने वाले जवानों के लिए यह दीपावली यादगार रहे। उन्होंने जवानों का परिचय लेते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। उनका मुंह मीठा करवाया।

उन्हाेंने एक्स पर लिखा कि बीकानेर के नाल स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। सेना के जवानों का अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना अतुल्य है।

हम सभी सेना के वीर जवानों के आभारी है क्योंकि सेना के अटल अडिग साहस और शौर्य से सीमाएं व राष्ट्र सुरक्षित है।

उन्होंने यहां आयोजित दीपावली मेले का अवलोकन किया और विक्रय के लिए यहां रखी गई सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह मेला यहां रहने वाले जवानों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इस दौरान स्टेशन के एओसी एमके मिश्रा वीएसएम ने मेले सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान मनीष सोनी, विक्रम राजपुरोहित, पंकज अग्रवाल, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

The post वायु सेना जवानों के बीच उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री  appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>