ब्रेकिंग न्यूज़ Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/ब्रेकिंग-न्यूज़ National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 26 Dec 2024 16:26:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png ब्रेकिंग न्यूज़ Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/ब्रेकिंग-न्यूज़ 32 32 हरदोई: युवक को फावड़े से मारा, जानें पूरा मामला… https://vishwavarta.com/hardoi-a-young-man-was-hit-with-a-shovel-know-the-whole-story/116413 Thu, 26 Dec 2024 16:26:22 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116413 “यूपी के हरदोई जिले में नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानें पूरा मामला।” हरदोई: जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में नाली साफ करने को लेकर दो पक्षों में विवाद …

The post हरदोई: युवक को फावड़े से मारा, जानें पूरा मामला… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“यूपी के हरदोई जिले में नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानें पूरा मामला।”

हरदोई: जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में नाली साफ करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। घायल युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे थाना क्षेत्र के कन्हारी गांव निवासी स्वामी दयाल कुशवाहा उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बिहारी गांव के बाहर नाली साफ कर रहा था। उसी दौरान तालिब पुत्र जहीर खान आ गया और उसने नाली साफ करने से मना किया। तो स्वामी दयाल ने तालिब से कहा कि पानी नहीं निकल रहा है। इसलिये वह नाली की सफाई कर रहा है। इसी बात पर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। तालिब ने गुस्से में आकर स्वामी दयाल को फावड़ा मार दिया। जिससे स्वामी दयाल के सर में गम्भीर चोट लगी, और वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गया।

आनन फानन घायल को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुची बिलग्राम पुलिस ने तालिब को हिरासत में लिया है।

यह भी देखें…

The post हरदोई: युवक को फावड़े से मारा, जानें पूरा मामला… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कानपुर: महिला का शव मिलने पर ये क्या बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष? https://vishwavarta.com/kanpur-what-did-the-congress-president-say-after-the-dead-body-of-the-woman-was-found/109907 Mon, 28 Oct 2024 13:09:03 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109907 “उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उठाए सवाल। कानपुर डीएम कंपाउंड में महिला का शव मिलने पर बोले- यूपी में जंगलराज, अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं।” लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार पर सवाल खड़े …

The post कानपुर: महिला का शव मिलने पर ये क्या बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उठाए सवाल। कानपुर डीएम कंपाउंड में महिला का शव मिलने पर बोले- यूपी में जंगलराज, अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं।”

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। मुरादाबाद में एक जनसभा के दौरान अजय राय ने कहा कि “यूपी में पूरी तरह से जंगलराज है।” उन्होंने कानपुर में डीएम कंपाउंड के अंदर महिला का शव मिलने की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

अजय राय ने कहा कि “करवा चौथ जैसे पवित्र अवसर पर यूपी पुलिस की महिला सिपाही के साथ अपराध और कानपुर में महिला का शव मिलना यह दिखाता है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। यह घटना दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं बची है और सरकार इसे रोकने में विफल रही है।”

कांग्रेस नेता ने राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “योगी सरकार जनता की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील है, और यही कारण है कि अपराधी बेखौफ होकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य में बढ़ते अपराध और असुरक्षा की भावना को बढ़ावा दे रही हैं।

The post कानपुर: महिला का शव मिलने पर ये क्या बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बेटियों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए योगी सरकार की नई मुहिम https://vishwavarta.com/yogi-governments-new-campaign-to-protect-daughters-from-cyber-crimes/109503 Thu, 24 Oct 2024 17:28:12 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109503 लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिशन शक्ति के तहत परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं को साइबर अपराधों और घोटालों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति छात्राओं को सचेत करना और उन्हें बचाव के उपायों …

The post बेटियों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए योगी सरकार की नई मुहिम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिशन शक्ति के तहत परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं को साइबर अपराधों और घोटालों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति छात्राओं को सचेत करना और उन्हें बचाव के उपायों से लैस करना है।

अभियान के मुख्य बिंदु

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत छात्राओं को 10 प्रमुख साइबर घोटालों की जानकारी दी जा रही है। इनमें शामिल हैं:

  • ट्राई फोन घोटाला: ठग फ़र्जी कॉल करके दावा करते हैं कि उनका मोबाइल नंबर निलंबित किया जाएगा। छात्राओं को बताया जा रहा है कि ट्राई ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करता है।
  • पार्सल ठगी: ठग पार्सल अटकने के बहाने पैसे मांगते हैं। छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे ऐसे कॉल्स को नजरअंदाज करें और तुरंत रिपोर्ट करें।
  • डिजिटल गिरफ्तारी: नकली पुलिस अधिकारी बनकर ठग ऑनलाइन पूछताछ के झांसे में डालते हैं। छात्राओं को सतर्क रहना है कि पुलिस कभी भी डिजिटल कार्रवाई नहीं करती।
  • क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी: ठग फ़र्जी क्रेडिट कार्ड से बड़े लेन-देन की पुष्टि के लिए कॉल करते हैं। इस स्थिति में तुरंत बैंक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
  • सोशल मीडिया ट्रेडिंग घोटाला: तेज मुनाफे वाली योजनाओं के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि इनमें धोखाधड़ी की संभावना होती है।
  • बैंकिंग विवरण ठगी और केवाईसी: छात्राओं को बताया जा रहा है कि संदिग्ध कॉल्स और लिंक पर क्लिक न करें और बैंकिंग लेन-देन की पुष्टि हमेशा सीधे बैंक से करें।

यह भी पढ़ें: बाईक से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम

सुरक्षा सुझाव

छात्राओं को दिए गए सुरक्षा के सुझावों में शामिल हैं:

  • किसी भी कार्रवाई से पहले जानकारी की सत्यता जांचें।
  • संदिग्ध कॉल्स और लिंक पर क्लिक न करें।
  • उच्च-रिटर्न वाली योजनाओं से सतर्क रहें।
  • केवाईसी अपडेट के लिए व्यक्तिगत रूप से बैंक जाएं।
  • अपने बैंक और व्यक्तिगत जानकारी फोन पर साझा न करें।

रिपोर्टिंग की प्रक्रिया

छात्राओं को साइबर अपराधों और घोटालों की रिपोर्टिंग के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (1800114000) और साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यमों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन को देने की सलाह दी जा रही है।

इस पहल के माध्यम से योगी सरकार का उद्देश्य न केवल छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। यह अभियान न केवल बेटियों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा, बल्कि उनके परिवारों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेगा।

The post बेटियों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए योगी सरकार की नई मुहिम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बाईक से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम https://vishwavarta.com/a-young-man-returning-home-on-a-bike-was-crushed-by-a-truck-chaos-among-the-family-members/109502 Thu, 24 Oct 2024 17:12:31 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109502 हरदोई: मल्लावां गल्ला मंडी से काम कर घर लौट रहे युवक अभय कुमार गौतम उर्फ गुड्डू की एक ट्रक ने कुचलकर जान ले ली। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, अभय कुमार शाम को मंडी से अपने घर लौट रहा था। …

The post बाईक से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई: मल्लावां गल्ला मंडी से काम कर घर लौट रहे युवक अभय कुमार गौतम उर्फ गुड्डू की एक ट्रक ने कुचलकर जान ले ली। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार, अभय कुमार शाम को मंडी से अपने घर लौट रहा था। जब वह मल्लावां के निकट पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उसका छोटा भाई अनुज कुमार भी मौके पर पहुंचा और अपने बड़े भाई को गंभीर हालत में देखकर सन्न रह गया। अभय को तुरंत सीएचसी मल्लावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: विद्दुत सप्लाई को लेकर सीएम का बड़ा फरमान: दिए शख्त निर्देश, जानें क्या?

अभय के परिवार में उसकी पत्नी नीतू देवी और तीन छोटे बच्चे—मुस्कान (13 वर्ष), अर्चित कुमार (10 वर्ष) और अश्वनी कुमार (4 वर्ष) हैं। मृतक की शादी 2009 में हुई थी, और अब उसके परिवार का सहारा अचानक खत्म हो गया है।

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर फैला दी है। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

The post बाईक से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
विद्दुत सप्लाई को लेकर सीएम का बड़ा फरमान: दिए शख्त निर्देश, जानें क्या? https://vishwavarta.com/cms-big-order-regarding-electricity-supply-strict-instructions-given-know-what/109500 Thu, 24 Oct 2024 16:43:56 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109500 लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों के सुचारू आयोजन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे अनवरत बिजली आपूर्ति की जाएगी, ताकि दीपावली, धनतेरस, दीपोत्सव, देव-दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा …

The post विद्दुत सप्लाई को लेकर सीएम का बड़ा फरमान: दिए शख्त निर्देश, जानें क्या? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों के सुचारू आयोजन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे अनवरत बिजली आपूर्ति की जाएगी, ताकि दीपावली, धनतेरस, दीपोत्सव, देव-दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय संवेदनशील है, और सभी संबंधित विभागों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए कि उपद्रवियों और अराजक तत्वों से कठोरता से निपटा जाए, और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत नहीं आने पाए।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जरूरतों के अनुसार सुरक्षा प्रबंधों पर जोर देते हुए, सभी क्षेत्रों में ट्रैफिक प्लान तैयार करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चौकसी बढ़ाई जाए, ताकि फेक न्यूज़ फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: 11 वर्षीय छात्र आयुष की हत्या की रहस्यमय परिस्थितियाँ

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के सहयोग को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया कि वे किसी भी उत्पीड़न की शिकायत का समाधान करें। इस बार का दीपोत्सव, श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार होगा, जो और भी भव्य और दिव्य होगा।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्य पदार्थों की जांच, परिवहन व्यवस्था और स्वच्छता के मानकों पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।

सभी विभागों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों का नामांकन करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि आम जनता की शिकायतों का संतोषजनक समाधान हो सके।

The post विद्दुत सप्लाई को लेकर सीएम का बड़ा फरमान: दिए शख्त निर्देश, जानें क्या? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
11 वर्षीय छात्र आयुष की हत्या की रहस्यमय परिस्थितियाँ https://vishwavarta.com/mysterious-circumstances-of-the-murder-of-11-year-old-student-ayush/109499 Thu, 24 Oct 2024 16:26:07 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109499 हरदोई: यूपी के हरदोई में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुर में 11 वर्षीय छात्र आयुष की हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बुधवार को उसका शव गन्ने के खेत में क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया, जो गांव से मात्र 300 मीटर की दूरी पर था। इस बेरहमी से की गई हत्या …

The post 11 वर्षीय छात्र आयुष की हत्या की रहस्यमय परिस्थितियाँ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई: यूपी के हरदोई में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुर में 11 वर्षीय छात्र आयुष की हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बुधवार को उसका शव गन्ने के खेत में क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया, जो गांव से मात्र 300 मीटर की दूरी पर था। इस बेरहमी से की गई हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पीछे तीन संभावित कारण हो सकते हैं: पहला, कुकर्म का प्रयास; दूसरा, बलि देने का कोई रहस्य; और तीसरा, किसी विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति द्वारा यह कृत्य किया जाना। इस घटना ने गांव में कई चर्चाओं को जन्म दिया है, लेकिन असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: तालाब में गिरकर चार वर्षीय बालिका की मौत

पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। छात्र के पिता ने उसके लापता होने के दूसरे दिन कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस को पांच दिन में कोई सफलता नहीं मिली। अंततः ग्रामीणों ने ही छात्र का शव गन्ने के खेत में खोज निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी और सीओ सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन अभी तक ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। मृतक के परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। जैसे ही छात्र का शव गांव पहुंचा, परिजनों की चीखें और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है, और लोग अब भी सच्चाई का इंतजार कर रहे हैं।

The post 11 वर्षीय छात्र आयुष की हत्या की रहस्यमय परिस्थितियाँ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
तालाब में गिरकर चार वर्षीय बालिका की मौत https://vishwavarta.com/four-year-old-girl-dies-after-falling-into-pond/109498 Thu, 24 Oct 2024 15:37:51 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109498 मिर्जापुर: राजगढ़ थाना क्षेत्र के बहिकटवा गांव में एक चार वर्षीय बालिका, आर्या यादव, तालाब में गिरकर डूबने से निधन हो गया। घटना बृहस्पतिवार को हुई, जब आर्या अपनी मां, संगीता यादव, के साथ तालाब से मिट्टी लेने गई थी। संगीता ने अपनी बेटी को तालाब के किनारे छोड़कर मिट्टी खोदना शुरू किया। अचानक, आर्या …

The post तालाब में गिरकर चार वर्षीय बालिका की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मिर्जापुर: राजगढ़ थाना क्षेत्र के बहिकटवा गांव में एक चार वर्षीय बालिका, आर्या यादव, तालाब में गिरकर डूबने से निधन हो गया। घटना बृहस्पतिवार को हुई, जब आर्या अपनी मां, संगीता यादव, के साथ तालाब से मिट्टी लेने गई थी।

संगीता ने अपनी बेटी को तालाब के किनारे छोड़कर मिट्टी खोदना शुरू किया। अचानक, आर्या का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। जब संगीता ने अपनी बेटी को नहीं देखा, तो उसने तालाब में झांककर देखा और पाया कि आर्या डूब रही है। संगीता ने उसे बचाने के लिए तालाब में कूदने का साहस किया, लेकिन वह भी खुद को बचाने में असफल रही।

यह भी पढ़ें: डंपिंग ग्राउंड की जगह सड़क की पटरी बनी कूड़ेदान

किस्मत से, संगीता के ससुर, रामजी यादव, 65 वर्ष, पास में चारा लेकर आ रहे थे। उन्होंने देखा कि संगीता तालाब में डूब रही है और तुरंत बचाने के लिए कूद पड़े। उन्होंने संगीता को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन तब तक आर्या की सांसें थम चुकी थीं।

घटना के बाद, परिवार और ग्राम प्रधान की सहमति से बिना पुलिस को सूचित किए बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुखद घटना ने संगीता और उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, और वे रो-रोकर अपने छोटे से बच्चे को याद कर रहे हैं।

The post तालाब में गिरकर चार वर्षीय बालिका की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार https://vishwavarta.com/nepalese-youth-arrested-with-hashish/109496 Thu, 24 Oct 2024 15:16:41 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109496 महराजगंज। जिले की सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेपाली अभियुक्त के कब्जे से 1031 ग्राम चरस बरामद किया है। संयुक्त टीम ने बरामद चरस के साथ अभियुक्त को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। तत्पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर …

The post चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महराजगंज। जिले की सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेपाली अभियुक्त के कब्जे से 1031 ग्राम चरस बरामद किया है। संयुक्त टीम ने बरामद चरस के साथ अभियुक्त को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। तत्पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।


जानकारी के मुताबिक सोनौली कोतवाली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास से मुखबिर की सूचना पर एक नेपाली अभियुक्त के कब्जे से 1031 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद किया है। बरामद चरस का अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों रुपए आंका जा रहा है।

यह भी पढ़ें:डंपिंग ग्राउंड की जगह सड़क की पटरी बनी कूड़ेदान

वहीं संयुक्त टीम ने बरामद चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। पुलिस के पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान 21 वर्षीय माइकल खड़का पुत्र नरबहादुर खड़का निवासी ग्राम माड़ी थाना रोल्पा जनपद लिबांग लुंबिनी प्रदेश राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ चरस के साथ एक नेपाली अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

The post चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी https://vishwavarta.com/threat-to-bomb-agra-airport/109477 Thu, 24 Oct 2024 10:33:19 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109477 आगरा। आगरा एयरपोर्ट को लेकर एक गंभीर सुरक्षा चिंता उत्पन्न हुई है, जब 4 अक्टूबर को सीआईएसएफ की आधिकारिक मेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इस ईमेल के मिलने के बाद सीआईएसएफ पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। धमकी के मद्देनजर, थाना शाहगंज में मामला दर्ज किया गया है। धमकी भरा …

The post आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
आगरा। आगरा एयरपोर्ट को लेकर एक गंभीर सुरक्षा चिंता उत्पन्न हुई है, जब 4 अक्टूबर को सीआईएसएफ की आधिकारिक मेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इस ईमेल के मिलने के बाद सीआईएसएफ पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। धमकी के मद्देनजर, थाना शाहगंज में मामला दर्ज किया गया है।

धमकी भरा संदेश मिलने के तुरंत बाद, सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने इसे गृह मंत्रालय को सूचित किया। इसके बाद, उन्होंने बुधवार देर रात थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें आईटी एक्ट भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: दूषित पानी उगल रहा इंडिया मार्का हैंडपंप, ग्रामीण परेशान

पुलिस ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए साइबर सेल की टीम को सक्रिय किया है। यह टीम ईमेल भेजने वाले के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। हालिया घटनाओं को देखते हुए, यह पहली बार नहीं है जब किसी सार्वजनिक स्थान, जैसे रेलवे स्टेशन, को इस तरह की धमकी मिली है।

सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट की सुरक्षा को और अधिक कड़ा करने का निर्णय लिया है। सुरक्षा बलों ने यात्रियों और एयरपोर्ट के कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए हैं। सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं की समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके।

इस प्रकार की धमकियों से निपटने के लिए सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता बेहद महत्वपूर्ण है। सुरक्षा बलों का मानना है कि इस तरह की स्थितियों में समय पर कार्रवाई करना आवश्यक है ताकि सामान्य जनजीवन पर इसका प्रभाव न पड़े।

The post आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
छठे दिन गन्ने के खेत में मिला लापता कक्षा 5 के छात्र का शव https://vishwavarta.com/body-of-class-5-student-missing-in-sugarcane-field-found-on-sixth-day/109425 Wed, 23 Oct 2024 09:16:47 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109425 शाहाबाद, हरदोई: बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुर में एक 11 वर्षीय कक्षा 5 के छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र का नाम आयुष था, जो पांच दिन पहले घर से लापता हो गया था। उसका शव गांव के पश्चिम गन्ने के खेत में मिला, जहां परिजनों और स्थानीय …

The post छठे दिन गन्ने के खेत में मिला लापता कक्षा 5 के छात्र का शव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
शाहाबाद, हरदोई: बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुर में एक 11 वर्षीय कक्षा 5 के छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र का नाम आयुष था, जो पांच दिन पहले घर से लापता हो गया था। उसका शव गांव के पश्चिम गन्ने के खेत में मिला, जहां परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

आयुष के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से तत्काल सक्रियता नहीं दिखाई गई। बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे, छात्र का शव गन्ने के खेत में पाया गया, जो कि उसके घर से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और वे उसे देखकर सन्न रह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और सीओ अनुज मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। क्राइम इंस्पेक्टर शिव गोपाल और एसओ मझिला अमित कुमार सिंह भी जांच-पड़ताल में जुट गए।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 की तैयारियों में दिन-रात जुटे अधिकारी

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि पुलिस समय पर सक्रिय होती तो शायद यह दुखद घटना नहीं होती। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले में गहन जांच की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है और आयुष के परिवार पर एक बड़ा दुख का साया डाल दिया है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच की प्रगति और उसकी पारदर्शिता इस मामले में महत्वपूर्ण होगी, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

The post छठे दिन गन्ने के खेत में मिला लापता कक्षा 5 के छात्र का शव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>