बड़ी खबर Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बड़ी-खबर National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 08 May 2025 12:03:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png बड़ी खबर Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बड़ी-खबर 32 32 ड्रोन की गर्जना और स्टेडियम की तबाही: रावलपिंडी में कुछ तो चल रहा है https://vishwavarta.com/rawalpindi-drone-hamla/119380 Thu, 08 May 2025 12:01:15 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119380 रावलपिंडी से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रावलपिंडी ड्रोन हमला आज सुबह उस वक्त हुआ जब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच इसी स्टेडियम में आयोजित होने वाला था। हमले में स्टेडियम के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इस हमले के बाद से पूरे पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। …

The post ड्रोन की गर्जना और स्टेडियम की तबाही: रावलपिंडी में कुछ तो चल रहा है appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रावलपिंडी से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रावलपिंडी ड्रोन हमला आज सुबह उस वक्त हुआ जब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच इसी स्टेडियम में आयोजित होने वाला था। हमले में स्टेडियम के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इस हमले के बाद से पूरे पाकिस्तान में खलबली मची हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ड्रोन हमले का निशाना बना रावलपिंडी का क्रिकेट स्टेडियम, जहां आज PSL का अहम मुकाबला होना था। हालांकि इस हमले में किसी तरह की जनहानि की सूचना अभी तक नहीं है, लेकिन स्टेडियम की इमारत को भारी क्षति हुई है।

घटना के बाद पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय और सेना ने इमरजेंसी बैठक बुलाई। वहीं, भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के बाद एक बयान में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, यह एक ongoing operation है।” इस बयान से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि घटनाक्रम अभी रुकने वाला नहीं है।

यह रावलपिंडी ड्रोन हमला कई सवाल खड़े करता है। पाकिस्तान के कई सुरक्षा विश्लेषकों का मानना है कि देश में चल रहे गृह संघर्ष, राजनीतिक अस्थिरता और सेना के आंतरिक संकटों की वजह से सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। इससे पहले लाहौर, नौसेना मुख्यालय और कराची एयरपोर्ट जैसे उच्च सुरक्षा वाले स्थान भी हमलों का शिकार हो चुके हैं।

इस घटना के बाद PSL मैच को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ड्रोन कहां से आया, किसने भेजा, और इसका मकसद क्या था — इस पर अभी तक पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। हालांकि, पूर्व में पाकिस्तान भारत पर ऐसे हमलों का आरोप लगाता रहा है, लेकिन भारत सरकार इन आरोपों को बार-बार सिरे से खारिज कर चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, स्टेडियम के पास से एक जली हुई ड्रोन मशीनरी का मलबा बरामद हुआ है। अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां उसकी जांच में जुटी हैं। पाकिस्तान के मीडिया में यह दावा भी किया जा रहा है कि यह हमला देश की सुरक्षा तैयारियों की “मॉक ड्रिल” के दौरान हुई लापरवाही का नतीजा हो सकता है।

The post ड्रोन की गर्जना और स्टेडियम की तबाही: रावलपिंडी में कुछ तो चल रहा है appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सुयोग्य पुत्र ही रख सकेंगे धरती माता को स्वस्थ : डॉ राजेश मिश्र https://vishwavarta.com/dharti-mata-ko-swasth-rakhne-ki-jimmedari-suyogya-putra/118795 Tue, 22 Apr 2025 12:37:28 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118795 हरदोई।‘धरती माता को स्वस्थ’ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है, लेकिन केवल वही लोग इसे निभा सकते हैं जो इसे दिल से अपनाएं। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हरदोई के शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र ने यह विचार रखे। Read It Also :- समय की …

The post सुयोग्य पुत्र ही रख सकेंगे धरती माता को स्वस्थ : डॉ राजेश मिश्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई।
‘धरती माता को स्वस्थ’ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है, लेकिन केवल वही लोग इसे निभा सकते हैं जो इसे दिल से अपनाएं। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हरदोई के शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र ने यह विचार रखे।

उन्होंने श्लोक “माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः” का उल्लेख करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र। उन्होंने कोरी भाषणबाजी को नकारते हुए बताया कि वे पहले करते हैं, फिर बोलते हैं।

प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली अपनाई।
डॉ. मिश्र ने कहा कि वे प्रदूषण के लिए केवल उतने ही उत्तरदायी हैं जितनी गंदगी उनके शरीर से निकलती है। उसका भी वे नित्य दोनों समय यज्ञ करके भरपाई करते हैं। वाहन नहीं रखते और अधिकतर समय क्षेत्र में संन्यास की स्थिति में रहते हैं।

पुराने वृक्षों का संरक्षण और नए पौधों का रोपण।
उन्होंने अपने पैतृक बाग में पुराने वृक्षों को संरक्षित किया है और पीपल, बरगद जैसे पर्यावरण उपयोगी पौधों को जगह-जगह रोपित किया। उनका मानना है कि कृषक ही असली पुत्र हैं जो धरती की सेवा करते हैं और उसे हरा-भरा बनाते हैं।

पर्यावरण कानून में बदलाव की मांग।
डॉ. मिश्र ने सुझाव दिया कि सरकार को ऐसे लचीले कानून बनाने चाहिए जिससे कृषकों को जी-हजूरी से छुटकारा मिले। उनका कहना है कि वातानुकूलित कमरों में बैठकर पर्यावरण संरक्षण की बात करना आसान है, लेकिन असल ज़मीन पर काम वही करता है जो धरती से जुड़ा हो।

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक पाण्डेय, डॉ. सरल कुमार, गोविन्द गुप्ता, शिवकुमार, मनोज मिश्र, दीपाली, अनामिका, रेखा समेत कई लोग मौजूद रहे।

The post सुयोग्य पुत्र ही रख सकेंगे धरती माता को स्वस्थ : डॉ राजेश मिश्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: LDA डाकघर शाखा से रेलकर्मी के खाते से 40 लाख रुपये गायब, जांच शुरू https://vishwavarta.com/lda-post-office-40-lakh-fraud-investigation/118735 Mon, 21 Apr 2025 11:57:00 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118735 लखनऊ, 21 अप्रैल। राजधानी लखनऊ स्थित एलडीए कॉलोनी डाकघर शाखा से एक रेलकर्मी के खाते से 40 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल वित्तीय गड़बड़ी के बाद डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, डाकघर शाखा में कार्यरत कुछ कर्मियों की ID का गलत इस्तेमाल कर इस …

The post लखनऊ: LDA डाकघर शाखा से रेलकर्मी के खाते से 40 लाख रुपये गायब, जांच शुरू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ, 21 अप्रैल। राजधानी लखनऊ स्थित एलडीए कॉलोनी डाकघर शाखा से एक रेलकर्मी के खाते से 40 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल वित्तीय गड़बड़ी के बाद डाक विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, डाकघर शाखा में कार्यरत कुछ कर्मियों की ID का गलत इस्तेमाल कर इस ट्रांजेक्शन को अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जबकि 5 कर्मचारी फिलहाल संदेह के घेरे में हैं।


क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि पीड़ित रेलकर्मी का खाता LDA कॉलोनी स्थित पोस्ट ऑफिस शाखा में है। बीते दिनों खाते से अचानक बड़ी रकम की निकासी सामने आई, जिसकी जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल प्राथमिक जांच शुरू की।

जांच में यह बात सामने आई कि ट्रांजेक्शन में कर्मियों की सरकारी ID का उपयोग हुआ है, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और भी गहराती जा रही है।


जांच समिति सक्रिय, जल्द होगा खुलासा

डाक विभाग की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है। 5 कर्मचारी जांच के घेरे में हैं और उनकी भूमिका की गहनता से समीक्षा की जा रही है।

जांच अधिकारी यह पता लगाने में लगे हैं कि रुपये गायब होने के पीछे तकनीकी चूक है या फिर कोई संगठित साजिश


डाक विभाग का बयान:

सूत्रों के अनुसार, डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिन कर्मियों की ID का इस्तेमाल हुआ है, उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो आपराधिक मुकदमा भी दर्ज होगा।

The post लखनऊ: LDA डाकघर शाखा से रेलकर्मी के खाते से 40 लाख रुपये गायब, जांच शुरू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
गाजीपुर: पहले पैर छुआ और गले मिला फिर चाकू से कर दिया हमला, जानें मामला? https://vishwavarta.com/ghazipur-first-touched-feet-and-hugged-then-attacked-with-knife-know-the-matter/118530 Tue, 14 Jan 2025 12:33:46 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118530 “यूपी के गाजीपुर जिले में एक अजीबो गरीब घटना घटित हुई है। एक युवक ने गांव में हो रही प्रतियोगिता के दौरान प्रधानपति के पास जाकर पहले पैर छुआ,उसके बाद गले मिला और फिर चाकू से हमला कर दिया।जानें पूरा मामला।” गाजीपुर। सैदपुर तहसील के मौधा पुलिस चौकी क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार …

The post गाजीपुर: पहले पैर छुआ और गले मिला फिर चाकू से कर दिया हमला, जानें मामला? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“यूपी के गाजीपुर जिले में एक अजीबो गरीब घटना घटित हुई है। एक युवक ने गांव में हो रही प्रतियोगिता के दौरान प्रधानपति के पास जाकर पहले पैर छुआ,उसके बाद गले मिला और फिर चाकू से हमला कर दिया।जानें पूरा मामला।”

गाजीपुर। सैदपुर तहसील के मौधा पुलिस चौकी क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को क्षेत्र के मौधा गांव में खेल-कूद प्रतियोगिता करा रहे प्रधानपति पर एक युवक ने चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तत्काल उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हर वर्ष की भांति इस बार भी मौधा गांव के प्रधानपति अनिल खरवार मकर संक्रांति के मौके पर अपने गांव के खेल मैदान में खेल-कूद प्रतियोगिता करा रहे थे। प्रतियोगिता चल रही थी, तभी एक युवक प्रधानपति की ओर आगे बढ़ा।

पहले तो किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। क्योंकि कईं लोग अनिल खरवार के गले मिले। उन्हें खेल-कूद प्रतियोगिता व मकर संक्रांति पर्व की बधाई दे रहे थे। युवक ने आगे बढ़कर प्रधानपति के पैर छुए और गले मिला। तभी अगले ही पल हंगामा हो गया। क्योंकि जब तक लोग कुछ समझते, युवक ने चाकू से कई वार अनिल खरवार के गले और कनपटी पर कर दिए।

अनिल बुरी तरह घायल हो गए। आगे से गला उनका कट गया वहीं बाईं कनपटी से लेकर गाल तक का हिस्सा बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। प्रतियोगिता बंद करा दी गई। सब तरफ हल्ला हो गया। प्रधानपति को लाद फांद कर लोग अस्पताल की ओर भागे, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मौधा चौकी प्रभारी वासुदेव प्रसाद ने बताया कि आरोपी विकास चौहान मौधा के सरसईं गांव का रहने वाला एक विक्षिप्त है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

प्रधानपति अनिल खरवार के साथ हुई चाकू बाजी की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जबकि कुछ लोग चुनावी रंजिश को भी इस घटना का परिणाम बता रहे हैं।

The post गाजीपुर: पहले पैर छुआ और गले मिला फिर चाकू से कर दिया हमला, जानें मामला? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महाकुम्भ में पुलिस की मुस्तैदी और मददगार रवैया बना आकर्षण का केंद्र https://vishwavarta.com/police-promptness-and-helpful-attitude-became-the-center-of-attraction-in-maha-kumbh/118333 Mon, 13 Jan 2025 08:06:43 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118333 “महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व पर योगी सरकार की पुलिस ने श्रद्धालुओं के साथ शानदार व्यवहार किया। पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग से मिली मदद से श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा। बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के साथ पुलिस ने विश्वास जीता।” महाकुम्भनगर: महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व, पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पुण्य …

The post महाकुम्भ में पुलिस की मुस्तैदी और मददगार रवैया बना आकर्षण का केंद्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व पर योगी सरकार की पुलिस ने श्रद्धालुओं के साथ शानदार व्यवहार किया। पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग से मिली मदद से श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा। बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के साथ पुलिस ने विश्वास जीता।”

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व, पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पुण्य स्नान के लिए उमड़े। इस दौरान पुलिस ने अपनी विशेष ट्रेनिंग और विनम्र व्यवहार से श्रद्धालुओं का दिल जीता। पुलिस कर्मियों की मदद से श्रद्धालु मार्गदर्शन प्राप्त करते रहे और सभी ने उनके सहायक और विनम्र रवैये की सराहना की।

पुलिस की मददगार भूमिका: इस बार महाकुम्भ में योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए विशेष ट्रेनिंग आयोजित की थी। परेड स्थित पुलिस लाइन में दो महीने तक पुलिसकर्मियों को व्यवहार की ट्रेनिंग दी गई। इसका असर पहले स्नान पर्व पर देखने को मिला, जब श्रद्धालु पांटून ब्रिज या विभिन्न सेक्टरों के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस से संपर्क करते थे। पुलिस कर्मियों ने हर एक को बिना किसी परेशानी के मार्गदर्शन दिया और उनकी मदद की। पुलिस ने बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी: घाटों पर भारी पुलिस बल की तैनाती और पांटून ब्रिज पर पुलिस फोर्स की सुरक्षा व्यवस्था ने श्रद्धालुओं को सुरक्षा का अहसास दिलाया। चौराहों और वॉच टावर पर भी पुलिस कर्मी मुस्तैदी से सक्रिय रहे। एसएसपी महाकुम्भ, राजेश द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित की गई है और सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

The post महाकुम्भ में पुलिस की मुस्तैदी और मददगार रवैया बना आकर्षण का केंद्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महाकुम्भ 2025: इंद्रदेव ने बरसाई कृपा,लाखों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र संगम स्नान https://vishwavarta.com/mahakumbh-2025-indradev-showered-blessings-lakhs-of-devotees-took-bath-in-the-holy-sangam/118311 Mon, 13 Jan 2025 04:12:34 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118311 “महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर्व पर प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था के उत्कृष्ट इंतजामों की जानकारी दी। श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए इंद्रदेव ने भी उनकी कृपा बरसाई।” महाकुंभनगर। महाकुम्भ 2025 …

The post महाकुम्भ 2025: इंद्रदेव ने बरसाई कृपा,लाखों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र संगम स्नान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर्व पर प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था के उत्कृष्ट इंतजामों की जानकारी दी। श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए इंद्रदेव ने भी उनकी कृपा बरसाई।”

महाकुंभनगर। महाकुम्भ 2025 का पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ। संगम तट पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में श्रद्धालुओं का अद्भुत दृश्य देखा गया। आधी रात से ही श्रद्धालु और कल्पवासी संगम तट पर जुटने लगे थे। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा, जिससे आस्था का अद्भुत समागम देखने को मिला।

पौष पूर्णिमा पर पहले स्नान पर्व का आयोजन होता है, जिसे लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु जुटे। बर्फीली ठंड और हल्की बारिश के बावजूद लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा यमुना के संगम में स्नान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला प्रशासन को सुरक्षा, स्वास्थ्य और भीड़ प्रबंधन के लिए कड़े निर्देश दिए थे, जिन्हें पूरी तरह से लागू किया गया। मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का गठन किया गया। पुलिस बल और प्रशासन ने इसे एक सफल आयोजन बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

महाकुम्भ का यह स्नान पर्व सनातन संस्कृति और आध्यात्मिकता का उत्सव बन गया। युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी ने इसमें भाग लिया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने संगम तट पर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। सोशल मीडिया पर महाकुम्भ के पहले स्नान के दृश्य वायरल हो रहे हैं, जिससे इस आयोजन की वैश्विक पहचान हो रही है।

महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर्व पर 8 बजे तक लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान किया।

The post महाकुम्भ 2025: इंद्रदेव ने बरसाई कृपा,लाखों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र संगम स्नान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ: जानें क्या बोले पीएम मोदी व सीएम योगी ? https://vishwavarta.com/grand-inauguration-of-mahakumbh-2025-know-what-pm-modi-and-cm-yogi-said/118309 Mon, 13 Jan 2025 03:55:02 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118309 “महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ प्रयागराज में हुआ। पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों श्रद्धालुओं, संतों और महात्माओं को शुभकामनाएं दीं। स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस धार्मिक आयोजन से जुड़े हर पहलू पर विशेष प्रकाश डाला गया है।” प्रयागराज: महाकुम्भ 2025 का आज प्रचंड धूमधाम के …

The post महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ: जानें क्या बोले पीएम मोदी व सीएम योगी ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ प्रयागराज में हुआ। पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों श्रद्धालुओं, संतों और महात्माओं को शुभकामनाएं दीं। स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस धार्मिक आयोजन से जुड़े हर पहलू पर विशेष प्रकाश डाला गया है।”

प्रयागराज: महाकुम्भ 2025 का आज प्रचंड धूमधाम के साथ हुआ। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं, संतों और महात्माओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महाकुम्भ भारत की एकता और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट X पर लिखा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।

सोशल मीडिया एकाउंट X पर देखें

मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ के आयोजन को लेकर अपनी बातें साझा कीं और कहा, “यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं की वैश्विक पहचान का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस बार की व्यवस्थाओं में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पौष पूर्णिमा के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर इस पर्व का महत्व और उल्लास महसूस किया। संगम तट पर बेमिसाल श्रद्धा और आस्था का दृश्य देखने को मिला, जो महाकुम्भ के विशालता और भव्यता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “महाकुम्भ 2025 में सहभागी बनकर सनातन संस्कृति की इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनें और माँ गंगा की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।”

महाकुम्भ 2025 का यह आयोजन एक अद्वितीय अनुभव है, जो देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व रहेगा।

सोशल मीडिया एकाउंट X पर देखें
सोशल मीडिया एकाउंट X पर देखें

The post महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ: जानें क्या बोले पीएम मोदी व सीएम योगी ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
BREAKING: लखनऊ में संदिग्ध HMPV वायरस केस, बलरामपुर अस्पताल करेगा पुष्टि https://vishwavarta.com/breaking-suspected-hmpv-virus-case-in-lucknow/117860 Thu, 09 Jan 2025 09:02:55 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117860 “लखनऊ में संदिग्ध HMPV वायरस का मामला सामने आया। बलरामपुर अस्पताल निजी पैथोलॉजी की जांच के आधार पर अपनी जांच करेगा और पुष्टि करेगा। 48 घंटे में रिपोर्ट आने की उम्मीद।” लखनऊ। राजधानी लखनऊ में संदिग्ध HMPV (ह्यूमन मेटा न्यूमोवायरस) संक्रमण का मामला सामने आया है। यह वायरस निजी पैथोलॉजी लैब में जांच के दौरान …

The post BREAKING: लखनऊ में संदिग्ध HMPV वायरस केस, बलरामपुर अस्पताल करेगा पुष्टि appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“लखनऊ में संदिग्ध HMPV वायरस का मामला सामने आया। बलरामपुर अस्पताल निजी पैथोलॉजी की जांच के आधार पर अपनी जांच करेगा और पुष्टि करेगा। 48 घंटे में रिपोर्ट आने की उम्मीद।”

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में संदिग्ध HMPV (ह्यूमन मेटा न्यूमोवायरस) संक्रमण का मामला सामने आया है। यह वायरस निजी पैथोलॉजी लैब में जांच के दौरान पहचान में आया। हालांकि, बलरामपुर अस्पताल ने इस रिपोर्ट को आधार मानकर पुष्टि करने से इनकार किया है और अपनी जांच के आधार पर अंतिम निर्णय लेने की बात कही है।

बलरामपुर अस्पताल ने इस संदिग्ध मामले को गंभीरता से लेते हुए संक्रमित व्यक्ति के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 48 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध होगी, जिसके बाद ही वायरस की पहचान और पुष्टि की जाएगी।

HMPV (Human Metapneumovirus) एक श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाला वायरस है, जो सामान्यतः बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को अपना शिकार बनाता है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं, जिनमें खांसी, बुखार, और सांस लेने में कठिनाई शामिल हैं।

निजी पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट में वायरस की पहचान होने के बाद, बलरामपुर अस्पताल ने इसकी स्वतंत्र जांच कराने का निर्णय लिया। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आती, किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

स्वास्थ्य विभाग और बलरामपुर अस्पताल की टीम इस मामले को लेकर सतर्क है। अस्पताल प्रशासन ने अन्य संदिग्ध मामलों की निगरानी के लिए भी कदम उठाए हैं।

अस्पताल के अनुसार, 48 घंटे के बाद रिपोर्ट प्राप्त होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि लखनऊ में HMPV का संक्रमण फैला है या नहीं। यदि संक्रमण की पुष्टि होती है, तो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

  1. निजी लैब ने HMPV वायरस की पहचान की।
  2. बलरामपुर अस्पताल करेगा अपनी जांच।
  3. 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद।

The post BREAKING: लखनऊ में संदिग्ध HMPV वायरस केस, बलरामपुर अस्पताल करेगा पुष्टि appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या, बेटे ने दिया वारदात को अंजाम https://vishwavarta.com/lucknow-5-family-members-murdered-in-hotel-son-committed-the-crime/116969 Wed, 01 Jan 2025 05:03:56 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116969 लखनऊ। राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाका इलाके के होटल शरतजीत में एक 24 वर्षीय युवक ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। यह परिवार आगरा से 30 दिसंबर 2024 को नए साल का जश्न मनाने लखनऊ आया था। डीसीपी रवीना त्यागी …

The post लखनऊ: होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या, बेटे ने दिया वारदात को अंजाम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाका इलाके के होटल शरतजीत में एक 24 वर्षीय युवक ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। यह परिवार आगरा से 30 दिसंबर 2024 को नए साल का जश्न मनाने लखनऊ आया था।

डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपी अरशद ने अपनी मां आसमां और बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16), और रहमीन (18) की हत्या की। परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, और शुरुआती पूछताछ में उसने पारिवारिक विवाद को वारदात का कारण बताया है।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए अरशद से गहन पूछताछ कर रही है।

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी का कारण बन गई है। होटल में ठहरे अन्य मेहमानों ने घटना के बारे में सुनकर भय व्यक्त किया।

  • आरोपी ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या की।
  • हत्या का संभावित कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

आरोपी ने हत्या के बाद स्वयं बुलाई पुलिस

आरोपी अरशद ने खुद बयान किया है कि उसने पिता के साथ मिलकर परिवार की हत्या की है। जिसके बाद उसने स्वयं ही पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया।लेकिन आरोपी का पिता फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुस्सैल प्रवृत्ति का व्यक्ति है। हालांकि हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस पूंछताछ कर रही है।

The post लखनऊ: होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या, बेटे ने दिया वारदात को अंजाम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
पूर्व पीएम के निधन पर जानें किसने क्या कहा? https://vishwavarta.com/know-who-said-what-on-the-demise-of-former-pm/116459 Fri, 27 Dec 2024 11:03:14 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116459 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का श्रद्धांजलि संदेश: ‘डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान देश के लिए अतुलनीय’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। …

The post पूर्व पीएम के निधन पर जानें किसने क्या कहा? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का श्रद्धांजलि संदेश:

‘डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान देश के लिए अतुलनीय’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

“पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाले एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। पद्म पद्म विभूषण से सम्मानित और 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार, उन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश को एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के माध्यम से आगे बढ़ाया, विकास और समृद्धि के लिए नए रास्ते खोले।…”

“भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।”

“मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।’

पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने ट्वीट किया,

“पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक अच्छे और धैर्यवान व्यक्ति, एक शानदार अर्थशास्त्री और एक ऐसे सहकर्मी थे जिनका मैं सम्मान करता था। उन्हें इतिहास में उस व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने भारत के आर्थिक भविष्य की दिशा बदल दी।”

“निःसंदेह, इतिहास आपका दयालु मूल्यांकन करेगा, डॉ. मनमोहन सिंह जी! पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग सत्यनिष्ठ नेता और अद्वितीय कद का एक अर्थशास्त्री खो दिया है। आर्थिक उदारीकरण और अधिकार-आधारित कल्याण प्रतिमान की उनकी नीति ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को गहराई से बदल दिया, वस्तुतः भारत में एक मध्यम वर्ग का निर्माण किया और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला…”

“भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने कठिन समय के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवा और बुद्धिमता के लिए उन्हें व्यापक सम्मान दिया गया। भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।” उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

“पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। भारतीय रिजर्व बैंक में गवर्नर से लेकर देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह जी ने देश की शासन व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। वाहेगुरु जी उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।’

“पूर्व प्रधानमंत्री एवं अर्थशास्त्री श्री मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। एक दूरदर्शी राजनेता और भारतीय राजनीति के दिग्गज, सार्वजनिक सेवा में अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान, उन्होंने लगातार वंचितों के कल्याण के लिए आवाज उठाई…”

“सरदार मनमोहन सिंह जी ने जो सम्मान दिया, वैसा राजनीति में कम ही लोग प्रेरित करते हैं। उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी और वह हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहे। वह वास्तव में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और अंत तक साहसी थे।’

“बहुत अफसोस हुआ…उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भगवान से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दें…”

“पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई…मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें…”

बेलगावी: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा,

“…उन्हें उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा…उनके ज्ञान और दूरदर्शिता ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया…”

, ” डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख हुआ। इतिहास 1991 के परिवर्तनकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का हमेशा सम्मान करेगा, जिसने भारत को नया आकार दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले। एक दुर्लभ नेता, जो धीरे बोलते थे लेकिन अपने कार्यों के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति हासिल की, डॉ. सिंह का जीवन नेतृत्व, विनम्रता और राष्ट्र की सेवा में एक मास्टरक्लास बना हुआ है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।”

“पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर दुखद है। यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है…”

” पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। अद्वितीय ज्ञान के धनी राजनेता, उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने हमारे राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही मैं पहली बार कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना… उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ”

“…हमने एक महान नेता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खो दिया है… हमने कल ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली का आयोजन किया था। हमारे सभी प्रमुख नेता विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं…कल के लिए आयोजित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है…”

“पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मुझे उनसे बातचीत करने और सीखने के कई अवसर मिले। वह वास्तव में एक बौद्धिक दिग्गज, एक कुशल अर्थशास्त्री थे, लेकिन सबसे बढ़कर वह एक सज्जन व्यक्ति थे, उनके निधन से भारत ने एक महान बेटा खो दिया है। आपकी आत्मा को शांति मिले और हर चीज के लिए धन्यवाद।”

“देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन दुःखद है। वे एक कुशल राजनेता और अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।”

“भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ‘

, “यह बहुत दुखद है। वह एक महान प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश की सेवा की। हम अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं और दिल्ली वापस जा रहे हैं…

“एक दूरदर्शी अर्थशास्त्री, राजनेता और पूर्व प्रधानमंत्री जिन्होंने भारत को कठिन समय में शालीनता और बुद्धिमत्ता से आगे बढ़ाया, डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत के आर्थिक सुधारों, वैश्विक कद और लोकतांत्रिक मूल्यों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. सिंह सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा, विनम्रता और बुद्धिमत्ता के प्रतीक थे, जो नेताओं और नागरिकों की पीढ़ियों को समान रूप से प्रेरित करते थे। उनका निधन एक ऐसा शून्य छोड़ गया है जिसे भरा नहीं जा सकता। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।”

“पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। पंजाब के एक साधारण से गांव से भारत के अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री बनने का सफर आपके समर्पण को दर्शाता है। आपकी सादगी और विद्वता के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।आपका योगदान देश के विकास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और प्रियजनों को इस कठिन समय में संबल दें। विनम्र श्रद्धांजलि”

अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं… उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

” यह देश के लिए सबसे बड़ी क्षति में से एक है। उनके 10 साल के कार्यकाल ने देश का चेहरा बदल दिया…”

यह हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है…पूरा देश आज दुखी है…

“आज हमने देश के एक ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को खोया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है…उन्होंने (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए लगातार काम किया और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भी काम किया

The post पूर्व पीएम के निधन पर जानें किसने क्या कहा? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>