भाग्य और काम दोनों हक में Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/भाग्य-और-काम-दोनों-हक-में National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 14 Dec 2016 19:05:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png भाग्य और काम दोनों हक में Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/भाग्य-और-काम-दोनों-हक-में 32 32 भाग्य और काम दोनों हक में, सरकार हम ही बनाएंगे : अखिलेश https://vishwavarta.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8/76395 Wed, 14 Dec 2016 19:05:23 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=76395 लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा है कि समाजवादियों को समझना होगा कि आज भाग्य और काम दोनों उनके साथ हैं। इससे अच्छा अवसर फिर नहीं मिलने वाला। उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी लागू करके जनता को परेशानी में डाल दिया है दूसरी …

The post भाग्य और काम दोनों हक में, सरकार हम ही बनाएंगे : अखिलेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
%e0%a4%82%e0%a4%be%e0%a5%80%e0%a4%aaलखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा है कि समाजवादियों को समझना होगा कि आज भाग्य और काम दोनों उनके साथ हैं। इससे अच्छा अवसर फिर नहीं मिलने वाला।

उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी लागू करके जनता को परेशानी में डाल दिया है दूसरी ओर समाजवादी सरकार द्वारा जनता के हित में किए गए ढेरों काम हैं। अपने पैसों के लिए जनता लाइन में लगी है। जनता चुनाव में फिर लाइन में लगेगी तब वह आज की परेशानी का बदला अवश्य चुकायेगी।

मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर नोएडा की तमात परियोजनाओं के लोकापर्ण के बाद मीडिया से बातचीत कर रह रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा में मिलीभगत है। सपा को हराने के लिए बसपा अपना वोट ट्रांसफर कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अच्छा अनुभव है कि बसपा अपना वोट कैसे ट्रांसफर करती है। उन्होंने कहा कि वह जब पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़े थे, तब उन्हें हराने के लिए बसपा ने अपना वोट ट्रांसफर किया था।

उन्होंने कहा कि बसपा वह पार्टी है जो दूसरे(सपा) की आंख फोड़ने के लिए अपनी दोनों आंखें फुड़वा सकती है और आज वह ऐसा ही कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा तो भाईचारे वाली पार्टी है। उसके भाईचारे वाले तो भाजपा में चले गए अब चुनाव मैदान में उनके सामने सिर्फ भाजपा ही है। भाजपा को तो जनता ने सबक सिखाने की ठान ली है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी करके कैशलेस अर्थ व्यवस्था की बात करने वाली भाजपा सही व्यवस्था नहीं कर पायी और जनता को अपने ही पैसे निकालने के लिए लाइन में लगने की सजा दे दी।

भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक वाली पार्टी है। पहले सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक किया फिर नोटबंदी का सर्जिकल स्ट्राइक किया। उन्होंने कहा कि समाजवादियों को इससे सर्तक रहने की जरूरत है।

चुनाव के समय न जाने कौन सा सर्जिकल स्ट्राइक कर दे। उन्होंने कहा कि समाजवादियों को समझना चाहिए कि भाग्य उनके साथ है। नोटबंदी से जनता की परेशानियां एक तरफ हैं तो दूसरी ओर समाजवादी सरकार के काम। इससे बेहतर अवसर दूसरा नहीं होगा।

The post भाग्य और काम दोनों हक में, सरकार हम ही बनाएंगे : अखिलेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>