#भाजपा विधायक अशोक कोरी Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/भाजपा-विधायक-अशोक-कोरी National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 28 Apr 2025 07:58:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #भाजपा विधायक अशोक कोरी Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/भाजपा-विधायक-अशोक-कोरी 32 32 सलोन में विवाद: भाजपा विधायक पर लगे आरोपों की जांच शुरू https://vishwavarta.com/salon-vivad-janch/118982 Mon, 28 Apr 2025 07:58:44 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118982 रायबरेली। सलोन विधानसभा क्षेत्र के कोतवाली सलोन में भाजपा विधायक और सपा कार्यकर्ता के बीच हुए कथित विवाद को लेकर रायबरेली पुलिस ने अपना बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, अविनाश यादव नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था। पुलिस के मुताबिक, …

The post सलोन में विवाद: भाजपा विधायक पर लगे आरोपों की जांच शुरू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रायबरेली। सलोन विधानसभा क्षेत्र के कोतवाली सलोन में भाजपा विधायक और सपा कार्यकर्ता के बीच हुए कथित विवाद को लेकर रायबरेली पुलिस ने अपना बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, अविनाश यादव नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था।

पुलिस के मुताबिक, अविनाश यादव को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। इसी दौरान भाजपा विधायक अशोक कोरी भी थाने पहुंचे और अविनाश को समझाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। अविनाश यादव को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस ने मारपीट के आरोपों को असत्य बताया है और अन्य सभी आरोपों की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

The post सलोन में विवाद: भाजपा विधायक पर लगे आरोपों की जांच शुरू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>