भारतीय प्रशासनिक सेवा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/भारतीय-प्रशासनिक-सेवा National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 01 Nov 2024 16:48:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png भारतीय प्रशासनिक सेवा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/भारतीय-प्रशासनिक-सेवा 32 32 झारखंड की नई मुख्य सचिव: IAS अलका तिवारी की पूरी कहानी… https://vishwavarta.com/new-chief-secretary-of-jharkhand-full-story-of-ias-alka-tiwari/110337 Fri, 01 Nov 2024 16:48:39 +0000 https://vishwavarta.com/?p=110337 जानें झारखंड की नई मुख्य सचिव IAS अलका तिवारी के बारे में। उनकी शिक्षा, करियर, उपलब्धियाँ और प्रशासन में योगदान। रांची: झारखंड की नई मुख्य सचिव के रूप में IAS अलका तिवारी की नियुक्ति हुई है। 1988 बैच की इस अधिकारी ने 1 नवंबर 2024 को अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने एल. खियांग्ते के 31 …

The post झारखंड की नई मुख्य सचिव: IAS अलका तिवारी की पूरी कहानी… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
जानें झारखंड की नई मुख्य सचिव IAS अलका तिवारी के बारे में। उनकी शिक्षा, करियर, उपलब्धियाँ और प्रशासन में योगदान।

रांची: झारखंड की नई मुख्य सचिव के रूप में IAS अलका तिवारी की नियुक्ति हुई है। 1988 बैच की इस अधिकारी ने 1 नवंबर 2024 को अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने एल. खियांग्ते के 31 अक्टूबर को रिटायर होने के बाद यह पद ग्रहण किया।

शिक्षा और करियर

अलका तिवारी की शिक्षा में उत्कृष्टता झलकती है। उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की और इस उपलब्धि के लिए राज्यपाल का स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके बाद, उन्होंने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, यूके से सिविल और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में एम.एससी की, जिसमें उन्होंने ‘विकास परियोजनाओं के प्रबंधन और कार्यान्वयन’ में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा, अलका ने रांची विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री और हार्वर्ड तथा ड्यूक विश्वविद्यालय, अमेरिका से वित्तीय प्रबंधन पर विशेष पाठ्यक्रम भी किए हैं।

महत्वपूर्ण पद

अलका तिवारी ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिसमें केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में उनकी भूमिका प्रमुख है। उन्होंने जनजाति आयोग के सचिव के रूप में भी कार्य किया। इसके अलावा, गुमला और लोहरदगा के जिलों में जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहीं।

उपलब्धियाँ और योगदान

अलका तिवारी को बेदाग ईमानदारी और कार्यकुशलता के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारत सरकार के नीति आयोग में सलाहकार के रूप में कार्य करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए रणनीति दस्तावेज तैयार किए। उर्वरक कंपनी में सीएमडीके रहते हुए, उन्होंने जिप्सम व्यापार को लाभ में बदलने में सफलता हासिल की।

व्यक्तिगत जीवन

अलका तिवारी के पति, डॉ. डी.के. तिवारी, भी एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं। वर्तमान में, वे राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

IAS अलका तिवारी की नियुक्ति झारखंड के प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। उनकी ईमानदारी, कार्यकुशलता और अनुभव राज्य के विकास में एक सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

The post झारखंड की नई मुख्य सचिव: IAS अलका तिवारी की पूरी कहानी… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
यूपी में आधी रात13 IAS अधिकारियों के तबादले https://vishwavarta.com/13-ias-officers-transferred-at-midnight-in-up/106072 Sat, 14 Sep 2024 03:25:41 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106072 लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 13 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर समेत 6 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। …

The post यूपी में आधी रात13 IAS अधिकारियों के तबादले appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 13 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर समेत 6 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों लखनऊ में बरसात से हुई बदहाली, बच्ची के नाले में बहने सहित अन्य घटनाओं से सरकार गंगवार के कामकाज से खुश नहीं थी।

रविंद्र मंडेर प्रयागराज के नए डीएम बनाए गए जौनपुर के डीएम रविंद्र मंडेर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। जौनपुर से पहले वह तीन साल तक रामपुर के डीएम रहे। उन्होंने रामपुर में सपा नेता आजम खां के खिलाफ कई कार्रवाई की।रविंद्र के पास अब प्रयागराज कुम्भ 2025 कराने की अहम जिम्मेदारी रहेगी।

IAS रविंद्र सीएम योगी के विश्वसनीय अफसर माने जाते हैं। योगी ने उन्हें सबसे महत्वाकांक्षी काम प्रयागराज कुंभ को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है। प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल को आजमगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि जौनपुर में IAS दिनेश कुमार को भेजा गया है।

भानुचंद्र गोस्वामी राहत आयुक्त बने आगरा के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी को राहत आयुक्त बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार राहत आयुक्त जीएस नवीन के कामकाज से संतुष्ट नहीं थी। इसलिए बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के बीच उन्हें हटाकर भानु चंद्र गोस्वामी को तैनात किया है। आगरा में अरविंद बंगारी को भेजा गया है।

बरेली नगर निगम की आयुक्त निधि गुप्ता को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के आयुक्त घनश्याम मीणा को हमीरपुर का डीएम बनाया गया। मीणा फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन हैं। IAS रविंद्र सिंह फतेहपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

YOU MAY READ ALSO: उत्तर प्रदेश है देश का पाँचवा प्रमुख निर्यातक राज्य:नन्दी

The post यूपी में आधी रात13 IAS अधिकारियों के तबादले appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>