भोपाल में महाकुंभ प्रचार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/भोपाल-में-महाकुंभ-प्रचार National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 15 Dec 2024 17:04:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png भोपाल में महाकुंभ प्रचार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/भोपाल-में-महाकुंभ-प्रचार 32 32 भोपाल में जल शक्ति मंत्री ने महाकुंभ-2025 के लिए दिया विशेष आमंत्रण https://vishwavarta.com/jal-shakti-minister-gave-special-invitation-for-mahakumbh-2025-in-bhopal/115218 Sun, 15 Dec 2024 17:04:21 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115218 “उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भोपाल में पत्रकार वार्ता के दौरान महाकुंभ-2025 के दिव्य और भव्य आयोजन का विवरण दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को आयोजन में आमंत्रित किया।” महाकुंभ 2025 के लिए मध्य प्रदेश को मिला विशेष आमंत्रण भोपाल : उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र …

The post भोपाल में जल शक्ति मंत्री ने महाकुंभ-2025 के लिए दिया विशेष आमंत्रण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भोपाल में पत्रकार वार्ता के दौरान महाकुंभ-2025 के दिव्य और भव्य आयोजन का विवरण दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को आयोजन में आमंत्रित किया।”

भोपाल : उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान महाकुंभ-2025 के दिव्य और भव्य आयोजन की जानकारी साझा की। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अमूल्य मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ-2025 का आयोजन अविस्मरणीय होगा। उत्तर प्रदेश सरकार इस आयोजन को अद्वितीय बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री ने महाकुंभ की तैयारियों और उससे जुड़े विभिन्न आयामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और संतों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

महाकुंभ के प्रचार-प्रसार और विभिन्न राज्यों के बीच संवाद बढ़ाने के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने यह पहल की है। भोपाल में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाकुंभ-2025 की तैयारियों और उससे जुड़े संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

The post भोपाल में जल शक्ति मंत्री ने महाकुंभ-2025 के लिए दिया विशेष आमंत्रण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>