मनाली Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मनाली National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 28 Dec 2024 14:13:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png मनाली Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मनाली 32 32 हिमाचल में बर्फबारी का कहर जारी, सोलांग और पलचन में फंसे हजारों पर्यटक https://vishwavarta.com/snowfall-continues-to-wreak-havoc-in-himachal-thousands-of-tourists-stranded-in-solang-and-palchan/116562 Sat, 28 Dec 2024 14:13:04 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116562 “हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण मनाली के सोलांग वैली और पलचन के बीच सैकड़ों वाहन और पर्यटक भारी ट्रैफिक जाम में फंसे। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया।” मनाली। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मनाली के …

The post हिमाचल में बर्फबारी का कहर जारी, सोलांग और पलचन में फंसे हजारों पर्यटक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण मनाली के सोलांग वैली और पलचन के बीच सैकड़ों वाहन और पर्यटक भारी ट्रैफिक जाम में फंसे। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया।”

मनाली। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मनाली के सोलांग वैली और पलचन के बीच हजारों पर्यटक अपनी कारों और वाहनों के साथ कल दोपहर से भारी ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं।

पिछले 24 घंटों से जारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन और वाहनों की धीमी रफ्तार ने यातायात व्यवस्था को चरमरा दिया है। पर्यटकों की बड़ी संख्या और खराब मौसम के चलते प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।

स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए बर्फ हटाने और यातायात सुचारू करने के लिए भारी मशीनरी तैनात की है। अधिकारियों के अनुसार, “बर्फबारी रुकते ही वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निकालने की कोशिश की जा रही है।”

पर्यटकों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद पर्यटकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई। एक पर्यटक ने कहा, “हम कल से ठंड में फंसे हुए हैं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है।”

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और अधिक बर्फबारी का अनुमान जताया है। प्रशासन ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

The post हिमाचल में बर्फबारी का कहर जारी, सोलांग और पलचन में फंसे हजारों पर्यटक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हिमाचल प्रदेश: ISI एजेंट गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड से मिलने जाने वाला था विदेश https://vishwavarta.com/manali/77016 Sun, 18 Dec 2016 14:24:25 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=77016 मनाली। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आया एजेंट पिछले 5 महीनों से कुल्लू के बंजर घाटी स्थित सिधवा गांव में नाम बदलकर रह रहा था। एजेंट के दो साथी इससे पहले ISI से संबंध होने के आरोप में दिल्ली में गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस …

The post हिमाचल प्रदेश: ISI एजेंट गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड से मिलने जाने वाला था विदेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
isi-1मनाली। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आया एजेंट पिछले 5 महीनों से कुल्लू के बंजर घाटी स्थित सिधवा गांव में नाम बदलकर रह रहा था।

एजेंट के दो साथी इससे पहले ISI से संबंध होने के आरोप में दिल्ली में गिरफ्तार हो चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आबिद खान मूल रूप से उत्तरी बेंगलुरु का रहने वाला है। वह इंडोनेशिया में रह रही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सीरिया भागने की योजना बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आविद कुछ ही दिनों में यहां से इंडोनेशिया जाने वाला था।

आबिद ने ईसाई बनकर अपना नाम पॉल रख लिया था। वह सिधवा के चर्च में रह रहा था। नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) से सूचना मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने उसका पासपोर्ट, लैपटॉप और सेलफोन बरामद कर लिया है।

The post हिमाचल प्रदेश: ISI एजेंट गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड से मिलने जाने वाला था विदेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>