महिला हॉकी टूर्नामेंट में चीन को हराकर भारत ने खिताब जीता Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/महिला-हॉकी-टूर्नामेंट-मे National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 05 Nov 2016 16:32:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png महिला हॉकी टूर्नामेंट में चीन को हराकर भारत ने खिताब जीता Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/महिला-हॉकी-टूर्नामेंट-मे 32 32 महिला हॉकी टूर्नामेंट में चीन को हराकर भारत ने खिताब जीता https://vishwavarta.com/india-beat-china-won-the-womens-hockey-tournament/70748 Sat, 05 Nov 2016 16:32:49 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=70748 सिंगापुर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। चीन को हराते हुए भारतीय टीम ने आज जीत दर्ज की। दीपिका ठाकुर के आखिरी मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक फाइनल में चीन को 2-1 से पराजित करके पहली बार …

The post महिला हॉकी टूर्नामेंट में चीन को हराकर भारत ने खिताब जीता appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
hokiसिंगापुर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। चीन को हराते हुए भारतीय टीम ने आज जीत दर्ज की।

दीपिका ठाकुर के आखिरी मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक फाइनल में चीन को 2-1 से पराजित करके पहली बार महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीता है।

इस जीत से भारत ने चीन के हाथों कल आखिरी लीग मैच में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। महिला टीम से पहले पुरूष टीम ने क्वांटन में पाकिस्तान को हराकर पुरूष वर्ग में यह महाद्वीपीय खिताब जीता था।

भारत की तरफ से दीप ग्रेस एक्का (13वें मिनट) में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को यादगार जीत दिलायी। चीन को क्षोंग मेंगलिंग ने 44वें मिनट में बराबरी दिलायी थी।

भारत इससे पहले महिला एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी में 2013 में जापान के बाद उप विजेता रहा था जबकि 2010 में पहले टूर्नामेंट में उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

The post महिला हॉकी टूर्नामेंट में चीन को हराकर भारत ने खिताब जीता appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>