महिला Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/महिला National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 23 Sep 2024 14:26:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png महिला Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/महिला 32 32 कार सवार महिला की हत्या कर बच्चे का अपहरण, जानें मामला https://vishwavarta.com/kidnapping-of-a-child-after-killing-a-woman-in-a-car-know-the-matter/106785 Mon, 23 Sep 2024 14:26:12 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106785 हमीरपुर। हत्या और लूटपाट की वारदातों का अब ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला चलती कार सवार महिला और मासूम बच्चे का कानपुर से अपहरण करने के बाद हमीरपुर जिले में महिला की हत्या कर शव फेंकने का सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप है। महिला के पति को भी …

The post कार सवार महिला की हत्या कर बच्चे का अपहरण, जानें मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हमीरपुर। हत्या और लूटपाट की वारदातों का अब ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला चलती कार सवार महिला और मासूम बच्चे का कानपुर से अपहरण करने के बाद हमीरपुर जिले में महिला की हत्या कर शव फेंकने का सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप है। महिला के पति को भी बेल्ट से फांसी देकर मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने सोमवार को शव कब्जे में लेकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई है।

यह भी पढ़ें: अगर लखनऊ में हैं तो बच कर रहें, जानें क्यूँ?

कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मदारीपुरना गांव निवासी सूरज यादव (40) कानपुर की जूता फैक्ट्री में काम करता है। वह गुजैनी बर्रा में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। उसका पड़ोस में रहने वाले त्रिभुवन उर्फ चाचा के साथ उठना बैठना था। इन लोगों ने चित्रकूट धाम में कामता नाथ के दर्शन करने की तैयारी की। इसके लिए अर्टिगा कार बुक की गई थी। सूरज ने बताया कि पिछले दिनों शाम सभी लोग कार में सवार होकर चित्रकूट के लिए चले थे। कार कानपुर के नयापुरवा बौखर निवासी संजीव की थी। संजीव ही कार ड्राइव कर रहा था। त्रिभुवन ने कानपुर देहात के थाना रामपुर के किशनपुर निवासी साथी वीर सिंह को भी कार में बैठा लिया था। कानपुर से कार जालौन के जोल्हूपुर के रास्ते हमीरपुर की ओर जा रही थी। जोल्हूपुर से त्रिभुवन का फूंफा भी कार में सवार हो गया। सूरज ने बताया कि कार की स्पीड काफी स्लो थी। कार में सूरज की पत्नी अमन यादव (35), पुत्र रामजी (9) व ढाई साल की पुत्री परी भी सवार थी। जरिया क्षेत्र के गोहांड के पास त्रिभुवन सिंह और उसके साथियों ने सूरज का बेल्ट से गला घोटने का प्रयास किया। वह किसी तरह कार से कूद गया। जिससे उसकी जान बच गई।

मासूम बच्चे को गला घोंटा, मरा समझकर बाहर फेंका

सूरज ने बताया कि अपहरण करने वालों ने कार में सवार उसकी पत्नी और उसके बच्चे को अगवा कर ले गए। पुत्र रामजी (9) को भी गला घोंटकर चलती कार से बाहर फेंक दिया वहीं पत्नी अमन यादव की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। हत्यारों ने महिला की हत्या करने के बाद उसकी ढाई साल की बेटी परी को कार से अगवा कर ले गए हैं। सूरज किसी तरह जरिया थाना पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची और पुत्र को ढूंढकर कब्जे में ले लिया है।

घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें बनी

एसपी डा.दीक्षा शर्मा ने सोमवार को बताया कि जालौन से कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार चालक की निशानदेही पर महिला के शव को भी गोहांड पीएचसी के पास झाड़ियों से कब्जे में लिया गया है। बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। मृतका परिजनों ने बताया कि त्रिभुवन सिंह ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

The post कार सवार महिला की हत्या कर बच्चे का अपहरण, जानें मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
क्लास के अन्दर छात्र से संबंध बना रही थी टीचर, फिर उसके बाद जो हुआ… https://vishwavarta.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82/83994 Fri, 10 Feb 2017 09:38:57 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=83994 एक शिक्षक को छात्रों के भगवान के रूप में माना जाता है। मगर अमेरिका के एक स्कूल में इस रिश्ते को अलग ही संज्ञा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर ने अपने ही छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं महिला टीचर ने इस गलती के लिए स्कूल प्रशासन …

The post क्लास के अन्दर छात्र से संबंध बना रही थी टीचर, फिर उसके बाद जो हुआ… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
एक शिक्षक को छात्रों के भगवान के रूप में माना जाता है। मगर अमेरिका के एक स्कूल में इस रिश्ते को अलग ही संज्ञा देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक महिला टीचर ने अपने ही छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं महिला टीचर ने इस गलती के लिए स्कूल प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहराया।
 
24 साल की मैरी बेथ हेग्लिन ने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात को सबके सामने कबूला है। मैरी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 2015-16 में 17 साल के स्टूडेंट के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। मगर साथ ही उनका कहना है कि इसके लिए स्कूल प्रशासन जिम्मेदार है, जो उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक पाया।
 
 
मैरी हेग्लिन ने कहा, “स्कूल वालों को हम दोनों के रिलेशनशिप के बारे में पता था, फिर भी उन्होंने नहीं रोका। स्कूल प्रशासन नहीं चाहता था कि स्कूल का नाम खराब हो।” मैरी ने KGAN-TV को बताया कि उन दोनों ने अक्टूबर में पहली बार संबंध बनाए थे।
बीते शुक्रवार हेग्लिन को नाबालिक के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 2 साल की कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके बाद शनिवार को उन्हें 17 वर्षीय लड़के से दूर रहने की शर्त पर छोड़ दिया गया।

The post क्लास के अन्दर छात्र से संबंध बना रही थी टीचर, फिर उसके बाद जो हुआ… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बिजनौर में कांग्रेस-सपा पर जम कर बरसे पीएम मोदी https://vishwavarta.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%aa/83981 Fri, 10 Feb 2017 09:21:49 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=83981 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने शुक्रवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे हमले किए. मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 11 मार्च के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री पापियों को बचा नहीं पाएंगे. अखिलेश यादव और …

The post बिजनौर में कांग्रेस-सपा पर जम कर बरसे पीएम मोदी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने शुक्रवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे हमले किए. मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 11 मार्च के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री पापियों को बचा नहीं पाएंगे.

अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला किया

इसके साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला किया. उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर टिप्पणी की औऱ कहा कि यह अखिलेश की बहुत बड़ी गलती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लेकर गूगल पर बहुत चुटकुले हैं, ऐसे आदमी को अखिलेश ने  गले लगा लिया.

सपा-कांग्रेस पर परिवारवाद का सीधा आरोप

पीएम मोदी ने कहा कि देश और प्रदेश को लूटने वाले कुनबे अब एक हो गए हैं, उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश को इन कुनबों से बचाना होगा. उन्होंने जोड़ा कि जब दो कुनबे अलग अलग थे तब देश का इतना नुकसान हुआ अब इकठ्ठा हो गए हैं तो क्या अब कुछ बच पायेगा क्या ? उन्होंने कहा कि ये गठबंधन नहीं दो कुनबों का मिलन है और इनको लगता है की राजपाट केवल इनका ही है और कोई इसमें घुस नहीं सकता है.

यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर किया राज्य सरकार पर हमला

उन्होंने यूपी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि ‘पिछली बार मैंने कहा था कि यूपी में सूरज ढलने के बाद बहू-बेटियों का घर से निकलना दूभर है. लेकिन, अब लोग कह रहे हैं कि शाम तो दूर यहां तो तपते सूरज में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.’

अखिलेश सरकार पर पीएम मोदी ने लगाया कानून के दुरुपयोग का आरोप

प्रधानमंत्री ने यहां विजय शंखनाद रैली में कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी सरकार ने कानून का दुरुपयोग कर विरोधी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को जेलों में ठूंस दिया. उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपनी पार्टी और पुलिसकर्मियों को एक वर्ष पहले ही यह संदेश दिया था कि ऐसे लोगों की सूची तैयार करें, जो चुनाव में सपा का विरोध करने की ताकत रखते हों.’

समाजवादी पार्टी के ‘परिवारवाद’ पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस कुनबे ने अपनी जाति के लोगों का वोट बैंक बना लिया. लेकिन, उसका विकास भी नहीं किया. पीएम ने कहा कि कुनबे ने सिर्फ अपने परिवार का भला किया है. एक ही परिवार में कई सांसद और पदाधिकारी हैं.

दुष्कर्म की घटनाओं का किया जिक्र, मुलायम के बयान पर भी हमला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र पीएम ने मंच से किया. उन्होंने कहा कि कार से महिलाओं को यहां खींच लिया जाता है. इसके साथ ही सत्ता पक्ष के नेताओं के अभद्र बयानों का भी जिक्र उन्होंने किया. इस मामले में मुलामय सिंह पर भी पीएम ने हमला बोला और कहा कि मुलायम ने दुष्कर्म आरोपियों को लेकर अमर्य़ादित टिप्पणी की थी.

किसानों की समस्या का भी जिक्र किया

महिलाओं के बाद पीएम मोदी ने किसानों का मुद्दा उठाया. खासकर गन्ना किसानों को लेकर सपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि सरकार ने गन्ना किसानों का पैसा दबा लिया. उन्होंने राहुल गांधी के ‘आलू’ पर दिए गए एक बयान पर चुटकी भी ली. साथ ही फसल बीमा योजना का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा ‘मैं आपसे वादा करता हूँ बीजेपी की सरकार बनते ही सबसे पहला काम राज्य के छोटे किसानों का ऋण माफ़ करने का किया जाएगा.’

अपने भाषण के शुरूआत में संत रविदास को नमन किया

इससे पहले उन्होंने अपने भाषण के शुरूआत में संत रविदास को नमन किया. इसके साथ ही कहा कि यूपी के लोगों का आर्शीवाद मिला तो वे प्रधानमंत्री बने. उन्होंने यह भी कहा कि वे लोकसभा चुनाव के दौरान बिजनौर नहीं आ पाए थे लेकिन, बिजनौर के लोगों से बहुत प्यार मिला.

The post बिजनौर में कांग्रेस-सपा पर जम कर बरसे पीएम मोदी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अभी-अभी :पंजाब में हुआ बड़ा हादसा, सड़कों पर चारो तरफ खून ही खून https://vishwavarta.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9/83497 Tue, 07 Feb 2017 06:05:19 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=83497 अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बस-कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि आई 10 कार के परखच्चे उड़ गए और 100 मीटर तक उसके पार्ट बिखर गए। घटना के बाद ड्राइवर बस को छोड़कर मौक से …

The post अभी-अभी :पंजाब में हुआ बड़ा हादसा, सड़कों पर चारो तरफ खून ही खून appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बस-कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि आई 10 कार के परखच्चे उड़ गए और 100 मीटर तक उसके पार्ट बिखर गए। घटना के बाद ड्राइवर बस को छोड़कर मौक से फरार हो गया।
 
पुलिस ने दोनों महिलाओं की लाशें कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जै सिंह सलकोटिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह अमृतसर रिश्तेदार की एक शादी समारोह से वापस अपने गांव कोपड़ा हिमाचल प्रदेश अपनी कार में जा रहे थे। कार वह ही चला रहे थे। अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बस बटाला की ओर जा रही थी।
 
इसी दौरान बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस कारण वह कार अनियंत्रित हो गई और वे बस के पीछे टकरा गए।
हादसे में उसकी पत्नी सृष्टा देवी और बहन निर्मला चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड भी अधिक थी। जै सिंह कार चला रहे थे।
 
 
इसी कारण बस ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने पर जै सिंह कार पर काबू नहीं कर पाए। ड्राइवर के बाईं तरफ से कार बस से जोर से टकराई। इससे कार की छत उड़ गई। पिछली सीट पर बैठी महिलाएं बुरी तरह कुचली गईं। उनकी लाशों को निकालने के लिए कार को जेसीबी से तोड़ कर निकालना पड़ा

The post अभी-अभी :पंजाब में हुआ बड़ा हादसा, सड़कों पर चारो तरफ खून ही खून appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
एक बीवी पांच पति… बारी-बारी से सोती है सबके साथ, क्या है मांजरा जानिए ? https://vishwavarta.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80/82142 Wed, 25 Jan 2017 11:31:39 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=82142  सोशल साइट पर एक ऐसी फैमिली की फोटो वायरल हो रही है जिसमें पांच पुरुषों की एक ही पत्नी होती है। देहरादून के पास एक गांव में रहने वाली यह फैमिली प्राचीन प्रथा को फॉलो करती है जिसके तहत ऐसा किया जाता रहा है। पांच भाइयों की पत्नी राजो वर्मा हर रात अलग-अलग भाइयों के …

The post एक बीवी पांच पति… बारी-बारी से सोती है सबके साथ, क्या है मांजरा जानिए ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
 सोशल साइट पर एक ऐसी फैमिली की फोटो वायरल हो रही है जिसमें पांच पुरुषों की एक ही पत्नी होती है। देहरादून के पास एक गांव में रहने वाली यह फैमिली प्राचीन प्रथा को फॉलो करती है जिसके तहत ऐसा किया जाता रहा है। पांच भाइयों की पत्नी राजो वर्मा हर रात अलग-अलग भाइयों के साथ रहती है।

महिला क्या कहती है 5 पतिके बारे में…
महिला का जब बेटा हुआ तो उसे यह भी नहीं मालूम चल सका कि उसके पिता कौन हैं। कई लोगों के लिए भले ही यह प्रथा अजीब हो, लेकिन कुछ स्थानीय लोग इसे नॉर्मल मानते हैं। उनके मुताबिक, यह एक प्रथा है जिसमें महिला को पहले पति के भाइयों से शादी करनी होती है।

एक ब्रिटिश वेबसाइट से महिला ने कहा था कि शुरू में यह कुछ अजीब लगा। राजो की पहली शादी हिन्दू परंपरा से पहले पति गुड्डू के साथ 7 साल पहले हुई थी। इसके बाद उसने 32 साल के बैजू, 28 के संत राम, 26 के गोपाल, 19 के दिनेश से भी शादी हुई। सबसे आखिरी में दिनेश से शादी हुई जब उसकी उम्र 18 साल हो गई।

गुड्डू ने एक बार मीडिया से कहा था, ‘हम सभी उसके साथ सेक्स करते हैं, लेकिन मैं दूसरों से जलता नहीं हूं। हम सब एक बड़ी हैप्पी फैमिली हैं।’ पहले के दिनों में एक महिला से कई पुरुषों (जो आपस में भाई हों) की शादी की परंपरा को अधिक लोग फॉलो करते थे। लेकिन हम ऐसा कम ही फैमिली में होता है। कहते हैं कि महाभारत के द्रौपदी के पांच भाइयों से शादी करने की वजह से ही इस परंपरा की शुरुआत हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी भारत में हिमालय के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले और तिब्बत में यह प्रथा पाई जाती है। आज के समय में महिलाओं की आबादी में कमी और लड़कों को पत्नियों की तलाश की वजह ने भी इस प्रथा को जिंदा रखा है।

राजो कहती है कि उसे मालूम था कि उसे सभी पति को स्वीकार करना होगा, क्योंकि उसकी मां ने भी तीन पुरुषों से शादी की थी। वह यह भी कहती है कि उसे काफी अटेंशन मिलता है और बाकी पत्नियों के मुकाबले अधिक प्यार भी।

The post एक बीवी पांच पति… बारी-बारी से सोती है सबके साथ, क्या है मांजरा जानिए ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
90 साल का बुजुर्ग घर में महिला के शव के साथ कर रहा था ये https://vishwavarta.com/90-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2/82120 Wed, 25 Jan 2017 10:20:27 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=82120 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक 90 साल का बुजुर्ग अपनी पत्नी के शव के साथ रह रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए एक रिश्तेदार को सौंपा गया। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है और वह …

The post 90 साल का बुजुर्ग घर में महिला के शव के साथ कर रहा था ये appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक 90 साल का बुजुर्ग अपनी पत्नी के शव के साथ रह रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए एक रिश्तेदार को सौंपा गया। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है और वह अपनी मुर्दा पत्नी को जिंदा समझ कर काफी वक्त से उनके शव के साथ ही रह रहे थे।

पत्नी पिछले कुछ दिनों से उनकी बात का जवाब नहीं दे रही

रविवार को जब 90 साल के गोविंद राम जेठानी ने अपने पड़ोसी को बुलाकर बताया कि उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से उनकी बात का जवाब नहीं दे रही है, तब यह बात सामने आई कि उनकी पत्नी की मौत काफी वक्त पहले ही हो चुकी है। उनका शव भी बुरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने शव नरेंद्र नाम के एक रिश्तेदार को सौंप दिया है। पड़ोसियों के हवाले से जानकारी मिली कि जेठानी दंपती किसी से मिलते जुलते नहीं थे। उनके एक रिश्तेदार को छोड़कर कोई उनसे मिलने भी नहीं आता था। उनकी आर्थिक हालत भी बहुत खराब थी और वे बड़ी मुश्किल से सिर्फ एक वक्त का ही खाना जुटा पाते थे। उनका रिश्तेदार नरेंद्र ही पोस्ट ऑफिस में जमा उनके पैसों का ब्याज आकर उनके हवाले कर जाता था, जिसके जरिए किसी तरह उनका गुजारा चलता था।

The post 90 साल का बुजुर्ग घर में महिला के शव के साथ कर रहा था ये appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
Shocking ! महिला के गर्भ से निकला 2 लिंग वाला बच्चा https://vishwavarta.com/shocking-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%be-2-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/81768 Mon, 23 Jan 2017 09:28:04 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=81768 बेल्लारी। कर्नाटक के रायचूर जिले में एक महिला ने 4 पैरों और 2 लिंग वाले एक अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे की नॉर्मल डिलिवरी की गई है। इस बच्चे की मां ने उसे भगवान का दिया गिफ्ट बताया है। रायचूर जिले की सिंधानूरे तालुक के पुलादिनी गांव के निवासी …

The post Shocking ! महिला के गर्भ से निकला 2 लिंग वाला बच्चा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बेल्लारी। कर्नाटक के रायचूर जिले में एक महिला ने 4 पैरों और 2 लिंग वाले एक अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे की नॉर्मल डिलिवरी की गई है। इस बच्चे की मां ने उसे भगवान का दिया गिफ्ट बताया है। रायचूर जिले की सिंधानूरे तालुक के पुलादिनी गांव के निवासी 26 वर्षीय चेन्नाबासवा और 23 वर्षीय ललितम्मा को शनिवार को बेटा पैदा हुआ।

4 पैरों और 2 लिंग वाला बच्चा

खबरों की गर मानें तो अजीबोगरीब शारीरिक बनावट की वजह से उसे बेल्लारी के विजयनगरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (वीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। बच्चे को यहां नवजात शिशु केयर में रखा गया है। सकुशल डिलिवरी कराने वाले डॉक्टर वीरुपक्षा ने बताया, ‘मैंने परिजनों को मनाने के बाद बच्चे को वीआईएमएस में रेफर किया। वहां के सर्जनों ने बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा है। मैं उम्मीद करता हूं कि बच्चा नॉर्मल हो जाए।’

वहीं, वीआईएमएस में बच्चे का केस देख रहे डॉक्टर दिवाकर गड्डी ने बताया, ‘सर्जन्स की एक टीम बच्चे की देखरेख में लगी हुई है। यह हमारे लिए चैलेंजिंग केस है।’ नवजात की मां ने बताया, ‘3 साल पहले जन्मा मेरा पहला बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। हमारे पास मंहगे इलाज के लिए पैसा नहीं है। यह बच्चा मेरे लिए भगवान का दिया तोहफा है। परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों ने मुझे बच्चे के एडवांस इलाज के लिए वीआईएमएस जाने की सलाह दी। उम्मीद है कि वह नॉर्मल हो जाए।’

The post Shocking ! महिला के गर्भ से निकला 2 लिंग वाला बच्चा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
प्रेग्नेंट ना हो पाने की वजह से इस महिला ने उठाया खौफनाक कदम https://vishwavarta.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5/81557 Sat, 21 Jan 2017 12:01:57 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=81557 इस दुनिया में हर औरत का सपना और सबसे बड़ी ख़ुशी का पल माँ बनाना होता है ,लेकिन जब इस महिला को यह ख़ुशी ना मिल पायी तो उसने गुस्से में आकर एक खौफनाक कदम उठाया ,जो दिल दहला देने वाला कदम था प्रेग्नेंट ना हो पाने की वजह से इस महिला ने उठाया खौफनाक …

The post प्रेग्नेंट ना हो पाने की वजह से इस महिला ने उठाया खौफनाक कदम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
इस दुनिया में हर औरत का सपना और सबसे बड़ी ख़ुशी का पल माँ बनाना होता है ,लेकिन जब इस महिला को यह ख़ुशी ना मिल पायी तो उसने गुस्से में आकर एक खौफनाक कदम उठाया ,जो दिल दहला देने वाला कदम थाप्रेग्नेंट ना हो पाने की वजह से इस महिला ने उठाया खौफनाक कदम

प्रेग्नेंट ना हो पाने की वजह से इस महिला ने उठाया खौफनाक कदम

आस्ट्रिया की एक महिला ने पहले अपने पति और बाद में अपने प्रेमी से प्रेग्नेंट ना हो पायी तो उसने इन दोनों आरी से काट कर मार डाला

करीना की पार्टी में इस एक्टर के साथ नज़र आईं बेटी सारा

आइसक्रीम पार्लर चालाने वाली एस्टिब्लिज को माँ बनने की बहुत इच्छा थी ,लेकिन शादी के कई सालो बाद भी उसे पति से यह ख़ुशी नही मिल पायी तो उसने उसे तलाक दे दिया, लेकिन उसने जब घर छोड़कर जाने से इनकार कर दिया तो उसने अपने एक्स हसबैंड की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में आरी से उसके टुकड़े कर दिए

The post प्रेग्नेंट ना हो पाने की वजह से इस महिला ने उठाया खौफनाक कदम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>