महोबा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/महोबा National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 11 Jan 2025 11:38:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png महोबा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/महोबा 32 32 स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के किन चिकित्सा इकाइयों का हुआ शिलान्यास?जानें https://vishwavarta.com/foundation-stone-of-which-medical-units-was-laid-to-strengthen-the-health-infrastructure-know/118115 Sat, 11 Jan 2025 11:38:12 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118115 “ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 158 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 11 चिकित्सा इकाइयों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति का आधार स्वास्थ्य है और पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र में कोई काम नहीं किया।” लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के …

The post स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के किन चिकित्सा इकाइयों का हुआ शिलान्यास?जानें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 158 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 11 चिकित्सा इकाइयों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति का आधार स्वास्थ्य है और पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र में कोई काम नहीं किया।”

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया। उन्होंने इंदिरा नगर स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में 159 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 11 चिकित्सा इकाइयों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछली सरकारों द्वारा किए गए कार्यों की आलोचना करते हुए कहा कि समाज की प्रगति एवं समृद्धि का आधार स्वास्थ्य है, और हम प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को नए उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यह भी कहा कि पूर्व में चिकित्सा उपकेंद्रों पर केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब हमारी सरकार ने इन केंद्रों पर सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश में 12.7 करोड़ से अधिक यूनीक स्वास्थ्य पहचान (आभा) कार्ड बनाए गए हैं, और इस दिशा में प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

इस कार्यक्रम के दौरान सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लोकार्पण एवं शिलान्यास:

जनपद महोबा में 200 शैय्यायुक्त चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास (134 करोड़)

महानिदेशक आवासों एवं अधिकारी आवासों का शिलान्यास (11 करोड़)

जनपदीय ड्रग वेयर हाउस, बांदा का लोकार्पण (9 करोड़)

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यालय का लोकार्पण (41 लाख)

महोबा के पनवाड़ी, कुलपहाड़, कबरई, चरखारी, और जैतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण (32 लाख प्रत्येक)

औरैया के जिला संयुक्त चिकित्सालय में ब्लड बैंक का लोकार्पण

The post स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के किन चिकित्सा इकाइयों का हुआ शिलान्यास?जानें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महोबा रेल हादसा: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश https://vishwavarta.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/87813 Thu, 30 Mar 2017 14:49:10 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=87813 महोबा। महोबा में हुए रेल हादसे में राहत कार्य लगातार जारी है। सभी अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री भी मौके पर पहुँचे हुए हैं। अब तक 48 घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा चुका है, जबकि पांच गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। इस क्रम में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना …

The post महोबा रेल हादसा: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महोबा। महोबा में हुए रेल हादसे में राहत कार्य लगातार जारी है। सभी अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री भी मौके पर पहुँचे हुए हैं। अब तक 48 घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा चुका है, जबकि पांच गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।

इस क्रम में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी मामले में आतंकी साजिश होने की बात कहना जल्दबाजी होगी। मगर शुक्र है कि दुर्घटना में जानमाल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

वहीं, महोबा महाकौशल ट्रेन हादसे पर मेंबर ट्रैफिक मोहम्मद जमशेद ने बताया कि 2 बजकर 27 मिनट पर महोबा स्टेशन पर 8 कोच डिरेल हो गई। यह ट्रेन 18 कोच की थी। झांसी और बंदा से मेडिकल टीम घटनास्थल पर भेजी गई।

साथ ही बस की व्यवस्था कर सभी 250 यात्रियों को झांसी पहुंचाया गया है। ईंजन से लगी 10 कोच को गंतव्य की ओर भेजा गया है। इस मामले में झांसी और बांदा सेक्शन में राहत ऑपरेशन चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आज रात 12 बजे तक तक ट्रैक को चालू कर लिया जायेगा। साथ ही घटना के बारे उन्होंने कहा कि डिटेल मेजरमेंट के बाद घटना के कारणों का पता चल पायेगा। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही सारे तथ्य सामने आ जाएंगे।

The post महोबा रेल हादसा: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>