मासूम Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मासूम National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 22 Sep 2024 07:04:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png मासूम Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मासूम 32 32 सात साल की मासूम से दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म https://vishwavarta.com/two-minors-raped-a-seven-year-old-innocent-girl/106708 Sun, 22 Sep 2024 07:04:05 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106708 बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों आरोपित आठ साल की उम्र के हैं। घटना की जानकारी होते ही एसपी विक्रांत वीर ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद महिला अस्पताल में पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ …

The post सात साल की मासूम से दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों आरोपित आठ साल की उम्र के हैं। घटना की जानकारी होते ही एसपी विक्रांत वीर ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद महिला अस्पताल में पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। बच्ची को बीएचयू रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

ALSO READ: महिला की मौत पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

एसपी ने रविवार सुबह घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शहर के एक इलाके में सात-आठ साल की एक बच्ची रेलवे के नाले के पानी की तरफ बच्चों के साथ खेलते-खेलते चली गई थी। वहीं, खेल रहे दो बच्चों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को तब हुई, जब वह अपने घर पहुंची। उसके रक्तस्राव को देख परिजनों ने पूछा तो बच्ची ने पूरी आपबीती बताई। साथ ही उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया है। शनिवार रात को परिजनों ने लिखित शिकायत की। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेजने की कार्यवाही की जाएगी।

The post सात साल की मासूम से दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>