मोदी सरकार ने बढ़ाया सेना का आत्मविश्वास : रक्षा मंत्री Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मोदी-सरकार-ने-बढ़ाया-सेना-क National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 12 Dec 2016 19:13:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png मोदी सरकार ने बढ़ाया सेना का आत्मविश्वास : रक्षा मंत्री Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मोदी-सरकार-ने-बढ़ाया-सेना-क 32 32 मोदी सरकार ने बढ़ाया सेना का आत्मविश्वास : रक्षा मंत्री https://vishwavarta.com/minister-manohar-parrikar-bjp-gdhikant-changes-in-the-field-trip-tpakeshwar/76035 Mon, 12 Dec 2016 19:13:00 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=76035 देहरादून। मोदी सरकार आने के बाद सैनिकोें का मनोबल बढ़ा है। सीमा पर हमारे जवान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। गोली का जवाब गोला से देने का आत्मविश्वास मोदी सरकार ने दिया है। सैनिकों का हित इस सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उक्त बातें रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गढ़ीकैंट स्थित टपकेश्वर …

The post मोदी सरकार ने बढ़ाया सेना का आत्मविश्वास : रक्षा मंत्री appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
%e0%a4%a4%e0%a4%82देहरादून। मोदी सरकार आने के बाद सैनिकोें का मनोबल बढ़ा है। सीमा पर हमारे जवान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है।

गोली का जवाब गोला से देने का आत्मविश्वास मोदी सरकार ने दिया है। सैनिकों का हित इस सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

उक्त बातें रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गढ़ीकैंट स्थित टपकेश्वर मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन रैली को संबोधित करते हुए कहीं। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमाओं पर तैनात सैनिकों का प्रोत्साहन सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सीमा पर हमारी सेना करारा जवाब दे रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना के साथ सहयोग किया। उसी से भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

उत्तराखंड चुनाव प्रभारी तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और यह हमारे शीर्ष नेतृत्व के प्राथकिता में शामिल है।

उन्होंने रावत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासन ने राज्य को अन्य राज्यों की तुलना में पीछे कर दिया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा परिवर्तन सत्ता का ही नहीं राजनीती का भी होना चाहिए। प्रदेश में भ्रष्टाचार व घोटाले बड़े है। वहीं केंद्र में ये घोटाले गायब हो गए हैं। जेपी नड्डा ने सीएम हरीश रावत के स्टिंग का जिक्र किया और कहा ऐसे नेता और पार्टी को जनता को घर में बैठा कर आराम देना चाहिए।

इसका उदाहरण सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना शुरुआत है। सैनिकों की ये मांग बहुत पुरानी थी लेकिन मोदी ने सत्ता में आते ही इस पर कार्रवाई की।

The post मोदी सरकार ने बढ़ाया सेना का आत्मविश्वास : रक्षा मंत्री appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>