मोनोब्लॉक चोरी Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मोनोब्लॉक-चोरी National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 18 Dec 2024 16:05:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png मोनोब्लॉक चोरी Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मोनोब्लॉक-चोरी 32 32 मिर्जापुर: चोरों के हौसले बुलंद, किसानों की सिंचाई सामग्री चोरी https://vishwavarta.com/mirzapur-thieves-courage-is-high-farmers-irrigation-material-stolen/115540 Wed, 18 Dec 2024 16:05:56 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115540 “मिर्जापुर के शक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र में किसान रामसूरत का मोनोब्लॉक चोरी हो गया। पुलिस चौकी में दी तहरीर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र में मोनोब्लॉक चोरियों से किसानों में दहशत।” मिर्जापुर: मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के शक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गोबरदहा में मंगलवार की रात एक किसान के …

The post मिर्जापुर: चोरों के हौसले बुलंद, किसानों की सिंचाई सामग्री चोरी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“मिर्जापुर के शक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र में किसान रामसूरत का मोनोब्लॉक चोरी हो गया। पुलिस चौकी में दी तहरीर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र में मोनोब्लॉक चोरियों से किसानों में दहशत।”

मिर्जापुर: मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के शक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गोबरदहा में मंगलवार की रात एक किसान के मोनोब्लॉक की चोरी हो गई। यह घटना उस समय हुई जब किसान रामसूरत अपने घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित बंधे में सिंचाई के लिए मोनोब्लॉक लगा कर गया था। रामसूरत ने बताया कि वह रात 9 बजे खाना खाने के लिए घर गया था, और जब रात 10 बजे वापस लौटा तो देखा कि खेत में पानी आना बंद था। बंधे पर पहुंच कर देखा तो उसका मोनोब्लॉक गायब था।

रामसूरत ने बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे शक्तेशगढ़ चौकी में चोरी की तहरीर दी है। मोनोब्लॉक की चोरी से इलाके के किसान बेहद परेशान हैं, क्योंकि इस प्रकार की चोरियां अब आम हो गई हैं। किसान अपने कृषि कार्यों के लिए महंगे समर सेबल पंप और मोनोब्लॉक का उपयोग करते हैं, जो चोरों के निशाने पर रहते हैं।

क्षेत्र में हो रही इस तरह की चोरियों से किसान भयभीत हैं। पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरी का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

The post मिर्जापुर: चोरों के हौसले बुलंद, किसानों की सिंचाई सामग्री चोरी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>