मौत को मात देकर घर लौटा देश का कमांडेंट चेतन चीता Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मौत-को-मात-देकर-घर-लौटा-देश National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 05 Apr 2017 17:11:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png मौत को मात देकर घर लौटा देश का कमांडेंट चेतन चीता Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मौत-को-मात-देकर-घर-लौटा-देश 32 32 मौत को मात देकर घर लौटा देश का कमांडेंट चेतन चीता, मुठभेड़ में हुए थे घायल https://vishwavarta.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/88240 Wed, 05 Apr 2017 17:11:17 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=88240 नई दिल्ली । आतंकवादियों से मुठभेड़ में शरीर पर 9 गोलियां लगने और दो महीने तक कोमा में रहने के बाद CRPF के जांबाज कमांडेंट चेतन चीता अब बिल्कुल फिट हैं। बुधवार को राजधानी के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सायेंसेज (AIIMS) से उन्हें छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें फिट डिक्लेयर करते हुए …

The post मौत को मात देकर घर लौटा देश का कमांडेंट चेतन चीता, मुठभेड़ में हुए थे घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
नई दिल्ली । आतंकवादियों से मुठभेड़ में शरीर पर 9 गोलियां लगने और दो महीने तक कोमा में रहने के बाद CRPF के जांबाज कमांडेंट चेतन चीता अब बिल्कुल फिट हैं।

बुधवार को राजधानी के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सायेंसेज (AIIMS) से उन्हें छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें फिट डिक्लेयर करते हुए बताया कि चीता अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के चलते मौत के मुंह से लौट आए।

14 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में चीता के बुरी तरह घायल हो जाने के बाद अब उनके स्वस्थ होकर घर लौटने को किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

45 वर्षीय चीता की पत्नी उमा सिंह ने भी बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है और अब वह ठीक महसूस कर रहे हैं। उमा ने कहा, ‘मुझे अपने पति पर गर्व है कि वह मौत से लड़कर वापस आए हैं।’

उमा ने बताया कि चीता उन्हें रोज फोन किया करते थे लेकिन मुठभेड़ वाले दिन उन्होंने फोन नहीं किया जिससे उन्हें कुछ गलत होने का पूर्वाभास हुआ। उन्होंने कहा, ‘बाद में जब मैंने कंट्रोल रूम को फोन किया तो पता चला कि वह घायल हो गए हैं।’ चेतन चीता के 2 बच्चे हैं जो स्कूल में पढ़ रहे हैं।

 

The post मौत को मात देकर घर लौटा देश का कमांडेंट चेतन चीता, मुठभेड़ में हुए थे घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>