मौसम: 20 साल में पहली बार झारखंड में सर्वाधिक ठंड Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मौसम-20-साल-में-पहली-बार-झारख National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 02 Jan 2019 08:20:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png मौसम: 20 साल में पहली बार झारखंड में सर्वाधिक ठंड Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/मौसम-20-साल-में-पहली-बार-झारख 32 32 मौसम: 20 साल में पहली बार झारखंड में सर्वाधिक ठंड, दिल्ली में छह साल का रिकॉर्ड टूटा https://vishwavarta.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-20-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96/102544 Wed, 02 Jan 2019 08:20:24 +0000 http://vishwavarta.com/?p=102544 झारखंड में पिछले 20 साल के दौरान जनजीवन को पहली बार दिसंबर माह में सर्वाधिक ठंड का सामना करना पड़ा है। ठंड के कारण मेदिनीनगर में चार बुजुर्गों की मौत हो चुकी है। लोहरदगा में चार डिग्री के बीच का तापमान रबी और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रही हैं। सुबह से लेकर 10 बजे तक …

The post मौसम: 20 साल में पहली बार झारखंड में सर्वाधिक ठंड, दिल्ली में छह साल का रिकॉर्ड टूटा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
झारखंड में पिछले 20 साल के दौरान जनजीवन को पहली बार दिसंबर माह में सर्वाधिक ठंड का सामना करना पड़ा है। ठंड के कारण मेदिनीनगर में चार बुजुर्गों की मौत हो चुकी है। लोहरदगा में चार डिग्री के बीच का तापमान रबी और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रही हैं। सुबह से लेकर 10 बजे तक पाले की सफेद चादर कहीं भी देखी जा सकती है। मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहने और ग्रामीण क्षेत्र में न्यूनतम तापामन चार डिग्री से भी नीचे उतर गया है। वहीं दिल्ली में साल 2019 की पहली सुबह बीते छह साल की सबसे सर्द पहली सुबह रही। इस दौरान दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियल दर्ज किया गया। वहीं, 2018 में एक जनवरी की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, 2017 में 9 डिग्री, 2016 में 7 डिग्री, 2015 में 9 डिग्री और 2014 में 10 डिग्री सेल्सियस के करीब था।

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट सबसे सर्द
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के बीच हुआ। हालांकि दिन चढ़ने के साथ निकली धूप ने थोड़ी राहत दी। चित्रकूट सबसे ज्यादा सर्द रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 04 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सबसे कम कन्नौज में 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी की चपेट में तीन लोगों की मौत हो गई।  महोबा के सर्दी से दो लोगों की मौत हो गई। कुलपहाड़ क्षेत्र में एक बुजुर्ग जबकि कबरई क्षेत्र में एक चार महीने के मासूम की मौत हो गई। कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र के जरहुली गांव निवासी अशोक सिंह की सर्दी लगने से मौत हो गई। बताया गया कि सुबह खेत देखने गए थे, तभी तबीयत बिगड़ गई थी। बुंदेलखंड के महोबा में न्यूनतम तापमान 06, बांदा में 06, हमीरपुर में 07, उरई में 06, ललितपुर में 07 और झांसी में 08 डिग्री दर्ज किया गया। सेंट्रल यूपी के औरैया में 06, हरदोई 08, कन्नौज में 07, फतेहपुर में 07, उन्नाव और इटावा में 07, फर्रुखाबाद में 5.5 और कानपुर देहात में 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

झारखंड: औसत से पांच डिग्री नीचे है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी को राज्य के अधिकांश जगहों का तापमान सामान्य से नीचे है। राज्य का तापमान औसत से पांच डिग्री नीचे है। कांके का तापमान 1.1 डिग्री रहा जबकि रांची शहरी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। डालटनगंज में कड़ाके की सर्दी और कनकनी है। यहां न्यूनतम तापमान 5.0 और बोकारो में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि हुई है लेकिन ठंड बढ़ रही है।

दिल्ली: नए साल पर सर्दी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ा

-मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बीते दस साल पर नजर डालें तो 2013 में नए साल के स्वागत में जुटे दिल्लीवासियों को सर्दी का सबसे ज्यादा सितम झेलना पड़ा था। एक जनवरी 2013 को राजधानी में न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सिसय रिकॉर्ड किया गया था, जो कि 2019 के बराबर है। हालांकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब था, जो इस वर्ष से कहीं कम है।
-मौसम विभाग ने आगामी 4 और 5 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश व ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। उसकी मानें तो उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के कई राज्यों में रिमझिम बारिश करा सकता है। इससे रात के तापमान में गिरावट आने और शीतलहर का कहर बढ़ने का भी अनुमान है।

हिमाचल: बर्फबारी के आसार से पर्यटकों के चेहरे खिले

नववर्ष मनाने हिमाचल प्रदेश की वादियों में पहुंचे पर्यटकों को इस बार मौसम निराश नहीं करेगा। अगले चौबीस घंटों में हिमपात तथा बारिश की संभावना है मौसम कार्यालय के अनुसार नववर्ष के पहले दिन मंगलवार को राज्य में बादल छाए रहे। हिमपात के बाद प्रचंड शीतलहर और बारिश तथा इसके बाद खुश्क मौसम का अनुमान जताया गया। पश्चिमी विक्षेाभ के सक्रिय होने से अगले 24 घंटों में बारिश तथा हिमपात की संभावना है। इस सप्ताह मौसम खराब रहने के आसार हैं। जनजातीय इलाकों में हिमपात का समां बंधने से प्रचंड शीतलहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ा है। केलांग का पारा शून्य से छह डिग्री नीचे, कल्पा शून्य से तीन डिग्री नीचे और मनाली, सुंदरनगर, उना, भुंतर और मंडी का पारा शून्य डिग्री रहा। धर्मशाला चार और शिमला का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। अभी तक कहीं से हिमपात तथा बारिश होने की सूचना नहीं है।

चंडीगढ़: पहाड़ों पर मौसम बदलते ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी
पहाड़ों पर मौसम खराब होने से मैदानी इलाकों में गलन महसूस होने लगी है। ठंड का कहर बढ़ने लगा है। दिन में बादल छाए रहे। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले चौबीस घंटों में पंजाब और हरियाणा में बारिश और घने कोहरे के आसार हैं। मंगलवार को आदमपुर का तापमान एक डिग्री, बठिंडा शून्य, अमृतसर दो, हिसार दो, लुधियाना चार और पटियाला का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा ।

राजस्थान: माउंट आबू में पारा शून्य से 0.5 डिग्री नीचे 
राजस्थान में तेज सर्दी का दौर जारी है। प्रदेश में लोगों ने नववर्ष का स्वागत कड़ाके की ठंड में किया। सीकर जिले में फतेहपुर और सिरोही जिले में पर्यटनस्थल माउंटआबू में फिर न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया हैं। राज्य के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। राजधानी जयपुर में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया। प्रशासन ने सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के खुलने का समय बढ़ाकर सुबह दस बजे कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों में राज्य के कुछ जिलों में शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना है।

कश्मीर में बादल छाए, न्यूनतम तापमान में इजाफा
कश्मीर में बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और घाटी के लोगों को कड़कड़ाती ठंड से थोड़ी राहत मिली है। जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, श्रीनगर में सोमवार रात को तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेह में सोमवार रात का तापमान शून्य से 14.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। करगिल में राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 17.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

The post मौसम: 20 साल में पहली बार झारखंड में सर्वाधिक ठंड, दिल्ली में छह साल का रिकॉर्ड टूटा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>