युवती ने संत पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/युवती-ने-संत-पर-लगाया-बंधक National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 21 Sep 2016 15:30:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png युवती ने संत पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/युवती-ने-संत-पर-लगाया-बंधक 32 32 युवती ने संत पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप https://vishwavarta.com/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%95/65175 Wed, 21 Sep 2016 15:30:47 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=65175 आजमगढ़। आजमगढ़ के रजादेपुर के एक संत ने एक साल तक एक युवती को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहा। पिछले दिनों किसी तरह बाबा के चंगुल से छूटी युवती बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उसने बाबा के संबंध में जो खुलासा किया उसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए। …

The post युवती ने संत पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
yuआजमगढ़। आजमगढ़ के रजादेपुर के एक संत ने एक साल तक एक युवती को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहा। पिछले दिनों किसी तरह बाबा के चंगुल से छूटी युवती बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उसने बाबा के संबंध में जो खुलासा किया उसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

जीयनपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी युवती के परिवार वालों के मुताबिक रजादेपुर मठ के मठाधीश उनके गुरू है। दीक्षा लेने के कारण वे अक्सर मठ पर जाते थे और महंत का भी उनके गाव में आना जाना था। 10 अक्टूबर 2014 को बाबा अपने चालक के साथ आये और घर के उपरी तल पर रहने को कहा। शिष्य होने के नाते उन्होंने महंत के रहने की व्यवस्था कर दी और भोजन पानी की व्यवस्था के लिए अपनी पुत्री को लगा दिया। 21 अक्टूबर तक उनके आवास पर बाबा के शिष्यों का आना जाना लगा रहा। महंत के रहन सहन से किसी को उन पर कोई संदेह नहीं हुआ।
22 अक्टूबर की भोर में महंत और उनके शिष्य एकाएक गायब हो गये। खोजबीन में पता चला कि उनकी पुत्री भी घर पर नहीं है। 18 सितम्बर 2016 को लड़की के पिता के मोबाइल पर एक गुमनाम फोन आया कि तुम्हारी लड़की अजमतगढ़ रोड़ पर घायल पड़ी है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे साथ ले आये। युवती के मुताबिक महंत 22 अक्टूबर 2014 को पानी के मांगने के बहाने कमरे में बुलाया और फिर अपने चालक के साथ उसे बेहोश करके उठा ले गये। मठ पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हर दिन उसे नशीला इंजेक्शन लगाया जाता था। महंत ने उसे वाराणसी, दिल्ली सहित कई स्थानों पर कैद कर रखा। हर दिन उसके साथ रेप किया जाता था। हाल में उसे गोरखपुर के सूरजकुंड और बेतिया में कैद कर रखा गया था। विरोध करने पर उसे लोग मारते पीटते थे। 18 सितम्बर 2016 को उसे मौका मिला तो वह फरार हो गयी। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

The post युवती ने संत पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>