यूपी में पूर्ण बहुमत से आएगी भाजपा सरकार: मौर्या Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/यूपी-में-पूर्ण-बहुमत-से-आए National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 11 Sep 2016 10:58:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png यूपी में पूर्ण बहुमत से आएगी भाजपा सरकार: मौर्या Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/यूपी-में-पूर्ण-बहुमत-से-आए 32 32 यूपी में पूर्ण बहुमत से आएगी बसपा सरकार : मायावती https://vishwavarta.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%8f-2/63581 Sun, 11 Sep 2016 10:58:18 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=63581 सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने रविवार को सहारनपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा में अंदरूनी मिलीभगत है। वह सहारनपुर के काॅसमाॅस सिटी में आयोजित …

The post यूपी में पूर्ण बहुमत से आएगी बसपा सरकार : मायावती appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने रविवार को सहारनपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा में अंदरूनी मिलीभगत है। वह सहारनपुर के काॅसमाॅस सिटी में आयोजित विशाल रैली को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कांग्रेस की किसान यात्रा पर कहा कि ये लोग चाहे जितनी नाटकबाजी कर लें और बिजली हाफ और कर्जमाफी की चाहे जितनी बातें करें लेकिन यह बातें उत्तर प्रदेश की जनता के गले उतरने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण ही कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई। सीएम रहते शीला दीक्षित ने यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया।

कांग्रेस ने अमीर किसानों का ही कर्ज माफ किया। कांग्रेस 54 वर्षों तक केन्द्र की सत्ता में रही। आज आरक्षण को खत्म करने की साजिश हो रही है। कांग्रेस सवर्णों को आरक्षण देने का झूठा वायदा कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वहीं भाजपा के दावे हवा- हवाई साबित हुए। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने की बात कही थी। लेकिन क्या किसानों की आय बढ़ी। अच्छे दिन के वायदे बुरे दिन में बदल गये। भाजपा ने राशन सस्ता करने का वायदा किया था लेकिन पेट्रोल डीजल और गैस के दाम बढ़ा दिये। गोरक्षा,लव जिहाद और धर्मान्तरण के नाम पर मुस्लिमों को परेशान किया जाता है।

 

The post यूपी में पूर्ण बहुमत से आएगी बसपा सरकार : मायावती appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
यूपी में पूर्ण बहुमत से आएगी भाजपा सरकार: मौर्या https://vishwavarta.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%8f/60964 Sun, 28 Aug 2016 15:00:39 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=60964 उन्नाव। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। भ्रष्टाचार लूट, बलात्कार की बाढ़ है। जनता भाजपा की तरफ देख रही हैं आगामी विधान सभा चुनाव में सपा, कांग्रेस, बसपा का सूपड़ा साफ होगा। भाजपा पूर्ण बहुमत में उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी। यह बातें भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्नाव में कार्यकर्ता …

The post यूपी में पूर्ण बहुमत से आएगी भाजपा सरकार: मौर्या appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
images (2)उन्नाव। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। भ्रष्टाचार लूट, बलात्कार की बाढ़ है। जनता भाजपा की तरफ देख रही हैं आगामी विधान सभा चुनाव में सपा, कांग्रेस, बसपा का सूपड़ा साफ होगा। भाजपा पूर्ण बहुमत में उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी। यह बातें भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्नाव में कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। ऐसे में भाजपा ही जनता के सामने विकल्प के रूप में है। भाजपा ही सुशासन दे सकती है। लोकतान्त्रिक बहुजन मंच के तत्वाधान में 22 तारीख को लखनऊ के रमाबाई मैदान में होने वाले जनसभा में जनपद से अधिक से अधिक लोगों के आने की उन्होंने अपील की। इस अवसर पर उमेश मिश्रा,केडी त्रिपाठी,सुरेन्द्र कुशवाहा,एसपी नन्द,धनपत मौर्या,संदीप कुशवाहा,अखिलेश,आदित्य कुशवाहा,मनीष पाण्डेय, विक्रम, आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

The post यूपी में पूर्ण बहुमत से आएगी भाजपा सरकार: मौर्या appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>