#योगीआदित्यनाथ Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/योगीआदित्यनाथ-2 National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 27 Apr 2025 12:06:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #योगीआदित्यनाथ Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/योगीआदित्यनाथ-2 32 32 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण https://vishwavarta.com/ganga-expressway-nirikshan/118963 Sun, 27 Apr 2025 12:06:13 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118963 हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरदोई जनपद के मल्लावां और माधोगंज विकास खंडों में बन रहे गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। गंगा एक्सप्रेस वे निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री हसनपुर गोपाल के निकट बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। वहां से कुछ दूरी तक पैदल चलकर उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का …

The post मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरदोई जनपद के मल्लावां और माधोगंज विकास खंडों में बन रहे गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। गंगा एक्सप्रेस वे निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री हसनपुर गोपाल के निकट बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। वहां से कुछ दूरी तक पैदल चलकर उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद कार से लगभग 5 किलोमीटर तक गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

गंगा एक्सप्रेस वे निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री शाहजहांपुर के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हो गए। निरीक्षण के अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल समेत कई विधायक और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना को उत्तर प्रदेश के विकास की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना आर्थिक और सामाजिक प्रगति का नया द्वार खोलेगी।

जन प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि स्थानीय स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।

The post मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखीमपुर में गरजे सीएम योगी: अगर किसी ने छेड़ा है तो उसे छोड़ेगा भी नहीं https://vishwavarta.com/cm-yogi-lakhimpur-sharda-river-channelization/118934 Sat, 26 Apr 2025 12:53:11 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118934 सीएम योगी का बयान – नया भारत किसी को छेड़ने नहीं देतालखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बड़े बयान में कहा कि “जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में जवाब देंगे।” उन्होंने यह बात पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए कही। सीएम ने कहा कि …

The post लखीमपुर में गरजे सीएम योगी: अगर किसी ने छेड़ा है तो उसे छोड़ेगा भी नहीं appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सीएम योगी का बयान – नया भारत किसी को छेड़ने नहीं देता
लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बड़े बयान में कहा कि “जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में जवाब देंगे।” उन्होंने यह बात पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए कही। सीएम ने कहा कि भारत सरकार का विकास मॉडल सुरक्षा, सेवा और सुशासन पर आधारित है और इसमें आतंकवाद या अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में माफिया और अराजकता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की बात भी की और कहा कि, “नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ेगा नहीं।”

शारदा नदी चैनलाइजेशन का महत्व
सीएम योगी ने लखीमपुर में शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और किसानों की ज़मीन और बस्तियाँ सुरक्षित रहेंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शारदा नदी को चैनलाइज करने का कार्य 10 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे 400 गांव, ढाई लाख आबादी और 10 हजार हेक्टेयर भूमि बाढ़ से बचाव में मदद पा सकेगी।

बाढ़ से निपटने के लिए किसानों का आभार
लखीमपुर खीरी में बिजुआ और पलिया ब्लॉक के किसानों ने बाढ़ नियंत्रण के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने किसानों से भूसा बैंक बनाने की अपील की, ताकि गोवंश की देखभाल भी सही से हो सके और जलवायु संकट से निपटने में मदद मिल सके।

उत्तर प्रदेश का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रदेश बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय हाइवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे नेटवर्क और इनलैंड वाटर के साथ-साथ रैपिड रेल जैसे परियोजनाएँ संचालित हैं। लखीमपुर खीरी में एयरपोर्ट निर्माण की भी घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

नई विकास योजनाओं की घोषणा
लखीमपुर खीरी के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज, दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन विकास और कृषि क्षेत्र में सुधार की नई योजनाओं का एलान किया। उन्होंने किसानों से फसल कटाई के बाद आग न लगाने की अपील की और भूसा बैंक बनाने की सलाह दी, जिससे गोवंश की देखभाल बेहतर तरीके से हो सके।

The post लखीमपुर में गरजे सीएम योगी: अगर किसी ने छेड़ा है तो उसे छोड़ेगा भी नहीं appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सीएम योगी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का आगरा में किया भव्य स्वागत, ताजमहल के दीदार को पहुंचे वेंस परिवार https://vishwavarta.com/us-vice-president-jd-vance-agra-visit-cm-yogi-welcome-2025/118821 Wed, 23 Apr 2025 05:58:50 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118821 आगरा, 23 अप्रैल। पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को अपने परिवार संग ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है। आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं पुष्पगुच्छ देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। Read It Also:- …

The post सीएम योगी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का आगरा में किया भव्य स्वागत, ताजमहल के दीदार को पहुंचे वेंस परिवार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
आगरा, 23 अप्रैल। पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को अपने परिवार संग ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है। आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं पुष्पगुच्छ देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Read It Also:- योग है जीवन का अध्ययन: रायबरेली में निःशुल्क योग शिविर में साधकों को मिला आत्मिक अनुभव

सुबह 9:15 बजे, जेडी वेंस अपने विशेष राजकीय विमान से आगरा के टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चों का भी स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत जेडी वेंस ने मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त किया और सीधे ताजमहल के लिए रवाना हो गए।

ताजमहल जाने के मार्ग पर स्कूली बच्चों ने हाथ हिलाकर, भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज लहराकर अमेरिकी अतिथि का स्वागत किया।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत को लेकर आगरा शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के पूरे रास्ते पर विशेष रंगोली, सेंड आर्ट, चौराहों पर सजावट, बैनर-होर्डिंग लगाए गए।

करीब 12 किलोमीटर लंबे रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने बीते तीन दिनों से पूरे मार्ग पर सुरक्षा का जायजा लिया और जहां-जहां से काफिला गुजरा, वहां जीरो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया।

शहर के शिल्पग्राम क्षेत्र में भी विशेष सजावट और गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे अमेरिकी मेहमान भारत की सांस्कृतिक विविधता का अनुभव कर सकें।

The post सीएम योगी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का आगरा में किया भव्य स्वागत, ताजमहल के दीदार को पहुंचे वेंस परिवार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अयोध्या के छह प्रवेश द्वारों को पर्यटन केंद्र बनाएगी योगी सरकार https://vishwavarta.com/ayodhya-pravesh-dwar-paryatan-kendra-yogi-sarkar/118721 Mon, 21 Apr 2025 10:19:16 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118721 लखनऊ, 21 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार अब अयोध्या प्रवेश द्वार पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने जा रही है। सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छह प्रमुख प्रवेश द्वारों — श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, गरुण और जटायु …

The post अयोध्या के छह प्रवेश द्वारों को पर्यटन केंद्र बनाएगी योगी सरकार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ, 21 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार अब अयोध्या प्रवेश द्वार पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने जा रही है। सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छह प्रमुख प्रवेश द्वारों — श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, गरुण और जटायु द्वार — को गेट कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन गेट कॉम्प्लेक्स के आसपास पर्यटक सुविधा केंद्र, बजट होटल, यात्री निवास, पर्यटक केंद्र और पर्यटन कार्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, रेस्तरां, एंफिथिएटर, मल्टीलेवल पार्किंग, हरित क्षेत्र और ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी इन केंद्रों में मौजूद होंगी।

इस परियोजना का उद्देश्य अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालु और पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इसके लिए विस्तृत मास्टरप्लान तैयार कर लिया है, जिसके अनुसार निर्माण और विकास कार्यों को तेज़ी से अमलीजामा पहनाया जाएगा।


जटायु द्वार बनेगा सबसे बड़ा पर्यटक सुविधा केंद्र

पर्यटन विभाग के अनुसार, जटायु द्वार पर बनने वाला पर्यटक सुविधा केंद्र सबसे बड़ा होगा, जिसका विस्तार 5.76 हेक्टेयर में होगा। यह केंद्र अम्बेडकर नगर रोड पर स्थित होगा।

अन्य द्वारों पर प्रस्तावित विकास क्षेत्र इस प्रकार हैं:

  • श्रीराम द्वार (लखनऊ रोड): 4.91 हेक्टेयर
  • लक्ष्मण द्वार (गोंडा रोड): 4.5 हेक्टेयर
  • भरत द्वार (सुल्तानपुर रोड): 2.04 हेक्टेयर
  • हनुमान द्वार (गोरखपुर रोड): 3.59 हेक्टेयर
  • गरुण द्वार (रायबरेली रोड): 4.98 हेक्टेयर

बजट होटल से लेकर एमएलसीपी तक होंगी सभी सुविधाएं

इस योजना के अंतर्गत सभी छह प्रवेश द्वारों के समीप 3 स्टार, 2 स्टार व बजट होटल, यात्री निवास, आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक्स, डब्ल्यूएसटीपी और एसटीपी, पेट्रोल और सीएनजी पंप, बाउंड्री वॉल, ओपन पवेलियन और फूड कोर्ट जैसे निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे।

अयोध्या प्रवेश द्वार पर्यटन केंद्र के जरिए सरकार का उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय रोजगार, सांस्कृतिक संरक्षण और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से संतुलित विकास सुनिश्चित करना भी है।

The post अयोध्या के छह प्रवेश द्वारों को पर्यटन केंद्र बनाएगी योगी सरकार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
योगी सरकार का बड़ा कदम: रजिस्ट्री दरों में पारदर्शिता लाने की तैयारी https://vishwavarta.com/yogi-governments-big-step-preparation-to-bring-transparency-in-registry-rates/117739 Wed, 08 Jan 2025 07:32:06 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117739 “योगी सरकार यूपी में रजिस्ट्री सर्किल रेट्स को आम आदमी की पहुंच में लाने की तैयारी कर रही है। जिलाधिकारियों से प्रस्ताव लेकर स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग अंतिम निर्णय लेगा।” लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए सर्किल रेट तय करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया …

The post योगी सरकार का बड़ा कदम: रजिस्ट्री दरों में पारदर्शिता लाने की तैयारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“योगी सरकार यूपी में रजिस्ट्री सर्किल रेट्स को आम आदमी की पहुंच में लाने की तैयारी कर रही है। जिलाधिकारियों से प्रस्ताव लेकर स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग अंतिम निर्णय लेगा।”

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए सर्किल रेट तय करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब सर्किल रेट आम आदमी की पहुंच और वास्तविक संपत्ति मूल्य के आधार पर तय किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को निर्देश दिया गया कि जिलाधिकारियों से कृषि, आवासीय और व्यवसायिक संपत्तियों के लिए सर्किल रेट का प्रस्ताव मंगवाया जाए और इसे अंतिम रूप दिया जाए।

सर्किल रेट्स वह न्यूनतम दरें होती हैं जिन पर संपत्तियों की रजिस्ट्री की जाती है। वर्तमान में इन दरों में कई असमानताएं पाई जा रही थीं, जिससे आम जनता को अधिक भुगतान करना पड़ता था।

  1. पारदर्शिता: नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
  2. आम आदमी को राहत: सर्किल रेट्स उनकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से तय होंगे।
  3. संपत्ति बाजार को बढ़ावा: सही दरें तय होने से संपत्ति की खरीद-फरोख्त में तेजी आएगी।

सरकार का ध्यान कृषि और व्यवसायिक संपत्तियों के सर्किल रेट्स में असमानताओं को दूर करने पर भी है। नए नियम लागू होने से छोटे किसान और व्यवसायियों को भी फायदा होगा।

The post योगी सरकार का बड़ा कदम: रजिस्ट्री दरों में पारदर्शिता लाने की तैयारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
CM योगी चाहे जितनी बार मिल्कीपुर आएं, जीत हमारी होगी: अवधेश प्रसाद https://vishwavarta.com/no-matter-how-many-times-cm-yogi-comes-to-milkypur-victory-will-be-ours-awadhesh-prasad/117570 Mon, 06 Jan 2025 11:53:28 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117570 “सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिल्कीपुर दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी की जीत तय है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनेगी।” अयोध्या। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिल्कीपुर दौरे पर प्रतिक्रिया …

The post CM योगी चाहे जितनी बार मिल्कीपुर आएं, जीत हमारी होगी: अवधेश प्रसाद appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिल्कीपुर दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी की जीत तय है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनेगी।”

अयोध्या। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिल्कीपुर दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितनी बार मिल्कीपुर आएं, चाहे जितने मंत्री भेजे जाएं, सपा प्रत्याशी की ही जीत होगी। अवधेश प्रसाद ने यह भी दावा किया कि 2027 के चुनाव का रास्ता मिल्कीपुर से ही निकलेगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।

अवधेश प्रसाद के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। उनकी यह टिप्पणी मुख्यमंत्री योगी के दौरे और भाजपा की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाती है। प्रसाद ने सपा के पक्ष में लोगों का समर्थन और विश्वास जताया, जबकि भाजपा के नेतृत्व को चुनौती दी।

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

The post CM योगी चाहे जितनी बार मिल्कीपुर आएं, जीत हमारी होगी: अवधेश प्रसाद appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अयोध्या में योगी का वार: सपा नेता मोईद खान को बताया ‘आंख का तारा’ https://vishwavarta.com/yogis-attack-in-ayodhya-sp-leader-moeed-khan-called-apple-of-the-eye/117356 Sat, 04 Jan 2025 10:50:04 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117356 “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सपा के मोईद खान को ‘आंख का तारा’ बताते हुए संभल जिले में हिंदू विरोधी घटनाओं पर कहा कि वहां अब पुलिस चौकी बन रही है, जहां 47 साल तक हिंदू नहीं जा पाते थे।” लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित …

The post अयोध्या में योगी का वार: सपा नेता मोईद खान को बताया ‘आंख का तारा’ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सपा के मोईद खान को ‘आंख का तारा’ बताते हुए संभल जिले में हिंदू विरोधी घटनाओं पर कहा कि वहां अब पुलिस चौकी बन रही है, जहां 47 साल तक हिंदू नहीं जा पाते थे।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मोईद खान पर तंज कसा और कहा कि वे सपा के “आंख का तारा” हैं। योगी ने संभल जिले में पिछले 47 वर्षों तक हिंदू समुदाय के लोगों के वहां जाने पर प्रतिबंध लगाने का जिक्र करते हुए कहा कि अब वहां पुलिस चौकी बनाई जा रही है, जो एक बड़े बदलाव का प्रतीक है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा, “संभल जिले में हिंदू 47 साल तक नहीं जा सके, लेकिन अब वहां पुलिस चौकी बन रही है। यह बदलाव को दर्शाता है और यह हमारे प्रशासन की दृढ़ता और लोगों की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को साबित करता है।” उन्होंने इस बयान के जरिए समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में हिंदू समुदाय के खिलाफ कई तरह के भेदभावपूर्ण कदम उठाए गए थे।

योगी ने आगे कहा, “हमारी सरकार ने हमेशा हर धर्म और समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की है, और यह हमारी नीतियों के परिणामस्वरूप है कि अब देशभर में कहीं भी कोई भी हिंदू स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकता है।”

इस बयान के बाद योगी ने उत्तर प्रदेश में शांति और सामूहिक विकास की बात की और कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे कदम उठाए हैं जो लोगों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करना है।

“सीएम योगी आदित्यनाथ उपचुनाव से पहले अयोध्या पहुंचे और आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और कई मंत्री उपस्थित रहे। जानिए इस अहम कार्यक्रम की खास बातें।”

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव के मद्देनजर चौथी बार मिल्कीपुर पहुंचे हैं। इस दौरान वे आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सभागार में एक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, अन्य जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। सीएम योगी के साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री अशोक प्रताप शाही, अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सदर विधायक जयप्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सहित जिले के कई विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे।

यह संवाद कार्यक्रम खासतौर पर उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। इसमें सीएम योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और आगामी उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए, और सीएम योगी ने लगभग आधे घंटे तक ऑडिटोरियम हॉल में संवाद किया।

कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर का हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर प्रदेश के कई मंत्री और विधायक भी हेलीपैड पर पहुंचे और सीएम योगी का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सीएम योगी ने आगामी उपचुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया और उनकी मदद से क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की बात की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की और पार्टी के आगामी प्रयासों को साझा किया।

The post अयोध्या में योगी का वार: सपा नेता मोईद खान को बताया ‘आंख का तारा’ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की राष्ट्र कल्याण की कामना https://vishwavarta.com/cm-yogi-wished-for-the-welfare-of-the-nation-by-performing-rudrabhishek/117177 Fri, 03 Jan 2025 04:25:51 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117177 “गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पौष शुक्ल चतुर्थी के अवसर पर रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ से राष्ट्र कल्याण की कामना की। दूध, दही, घी और तीर्थ जल से अभिषेक के बाद हवन भी किया गया।” गोरखपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से …

The post सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की राष्ट्र कल्याण की कामना appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पौष शुक्ल चतुर्थी के अवसर पर रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ से राष्ट्र कल्याण की कामना की। दूध, दही, घी और तीर्थ जल से अभिषेक के बाद हवन भी किया गया।”

गोरखपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से राष्ट्र कल्याण और नागरिकों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। यह अनुष्ठान पौष माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी के अवसर पर सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कर इस अनुष्ठान को पूर्णता दी।

रुद्राभिषेक का आयोजन गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर आवास स्थित शक्तिपीठ में किया गया। अनुष्ठान में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को बिल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद दूध, दही, घी, शर्करा और विभिन्न तीर्थ स्थलों के पवित्र जल से भगवान का अभिषेक किया गया।

मठ के विद्वान पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ इस अनुष्ठान को सम्पन्न कराया। हवन के पश्चात मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से राष्ट्र की शांति, नागरिकों के सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए प्रार्थना की।

यह आयोजन धार्मिक आस्था और राष्ट्र सेवा के प्रति सीएम योगी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने समाज और देश के हित में भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा।

The post सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की राष्ट्र कल्याण की कामना appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सीएम योगी ने महामना मालवीय की जयंती व क्रिसमस प्रदेशवासियों को बधाई दी https://vishwavarta.com/cm-yogi-congratulated-the-people-of-the-state-on-the-birth-anniversary-and-christmas-of-mahamana-malaviya/116193 Wed, 25 Dec 2024 07:59:22 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116193 लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यक है। यह जनसहभागिता के बिना संभव नहीं हो सकता। सुरक्षा का भाव घर के अंदर से पैदा करना होगा। यदि व्यक्ति घर के अंदर सुरक्षित है तो सामुदायिक रूप से सुरक्षा का भाव स्वतस्फूर्ति भाव के साथ पैदा होता हुआ …

The post सीएम योगी ने महामना मालवीय की जयंती व क्रिसमस प्रदेशवासियों को बधाई दी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यक है। यह जनसहभागिता के बिना संभव नहीं हो सकता। सुरक्षा का भाव घर के अंदर से पैदा करना होगा।

यदि व्यक्ति घर के अंदर सुरक्षित है तो सामुदायिक रूप से सुरक्षा का भाव स्वतस्फूर्ति भाव के साथ पैदा होता हुआ दिखाई देगा। अपराध-अपराधियों, भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के लिए सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है।

अटल जी व पीएम मोदी से प्रेरणा प्राप्त करते हुए सरकार ने सुरक्षा के मुद्दे पर पहले दिन से जीरो टॉलरेंस की जो नीति रखी है, इसके परिणाम सबके सामने हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह में शिरकत की। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की।

सीएम ने महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती व क्रिसमस की बधाई दी। छात्रा स्नेहा तिवारी ने कविता सुनाई। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

अटल जी ने सुशासन की नींव को दी मजबूती
सीएम ने कहा कि अटल जी ने अपने शासनकाल में सुशासन की नींव को मजबूती दी। अटल जी की पंक्तियां ‘आदमी को चाहिए कि वह जूझे, परिस्थितियों से लड़े, एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े’…, ‘एक पांव धरती पर रखकर ही वामन भगवान ने आकाश-पाताल को जीता था, धऱती ही धारण करती है, कोई उस पर भार न बने, मिथ्या-अभिमान से न तने…’ यह पंक्तियां हमें प्रेरणा प्रदान करती हैं।

अटल जी ने जो नींव रखी, पीएम मोदी के नेतृत्व में उस पर नए भारत का हो रहा निर्माण
सीएम ने कहा कि भावी भारत के विकास व विकसित भारत के निर्माण के लिए जो नींव श्रद्धेय अटल जी ने रखी थी, पीएम मोदी के नेतृत्व में उस पर नए भारत का निर्माण हो रहा है। यह 2047 में विकसित भारत के रूप में 140 करोड़ की आकांक्षाओं की पूर्ति का भारत बनेगा।

अच्छे आलेख को संकलित कर लाइब्रेरी में कराया जाए उपलब्ध
सीएम ने कहाकि आज की तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज से ही दिन बड़े होने लगेंगे यानी ऊर्जा के लिए भगवान सूर्य के दर्शन अधिक समय तक होंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

यह अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है, इसलिए सुशासन सप्ताह के अवसर पर हर जनपद में बच्चों के लिए सुशासन पर आधारित (काव्य पाठ, निबंध व भाषण) प्रतियोगिताएं हुईं। सीएम ने कहा कि सचिवालय प्रशासन व उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश भर में सुशासन से संबंधित स्मारिका व पत्रिका का प्रकाशन व संकलन करे। राज्य स्तर पर अच्छे आलेख को संकलित करते हुए विभिन्न लाइब्रेरी में उपलब्ध कराया जाए।

लोकशिकायतों के निस्तारण में शीर्ष पर उत्तर प्रदेश
सीएम योगी ने बताया कि सुशासन सप्ताह के आयोजन में शासन के विभिन्न विभागों ने भागीदारी की। इस दौरान लोकशिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर रहा। य़हां 2.59 लाख से अधिक लोकशिकायतों का निस्तारण किया गया। मुख्यालय, मंडल व तहसील स्तर पर भी 16,223 कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

9 लाख छह हजार 800 से अधिक सर्विस डिलीवरी के आवेदन निस्तारित किए गए। इस दौरान ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मिशन कर्मयोगी, सुशासन में एआई व मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, सूचना के अधिकार का महत्व, नागरिकों को समयबद्ध रूप से सेवाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु जनहित गारंटी की योजना से संबंधित उपयोगिता, शासकीय खरीद-फरोख्त में जेम पोर्टल, मानव संपदा पोर्टल पर आधारित कार्यक्रमों से भी लोगों को अवगत कराया गया।

समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, सुरेंद्र मैथानी, ओपी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, लालजी प्रसाद निर्मल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया आदि की मौजूदगी रही।

The post सीएम योगी ने महामना मालवीय की जयंती व क्रिसमस प्रदेशवासियों को बधाई दी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
किसानों के लिए 2014 से प्रारंभ हुए प्रयास को मॉडल के रूप में ले रही दुनिया: सीएम योगी https://vishwavarta.com/the-world-is-taking-the-efforts-started-in-2014-as-a-model-for-farmers-cm-yogi/115953 Mon, 23 Dec 2024 08:07:02 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115953 लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस उत्तर प्रदेश में 2002 से ‘किसान सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। चौधरी साहब कहा करते थे कि किसान गरीब होगा तो भारत अमीर नहीं हो सकता। भारत को समृद्ध बनाने के लिए अन्नदाता किसान को समृद्ध बनाना पड़ेगा। इसे …

The post किसानों के लिए 2014 से प्रारंभ हुए प्रयास को मॉडल के रूप में ले रही दुनिया: सीएम योगी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस उत्तर प्रदेश में 2002 से ‘किसान सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। चौधरी साहब कहा करते थे कि किसान गरीब होगा तो भारत अमीर नहीं हो सकता।

भारत को समृद्ध बनाने के लिए अन्नदाता किसान को समृद्ध बनाना पड़ेगा। इसे ध्यान में रखकर पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। किसानों के लिए 2014 से जो प्रयास प्रारंभ हुआ, दुनिया उसे मॉडल के रूप में ले रही है।

मुख्यमंत्री सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती ‘किसान सम्मान दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत 11कृषकों को ट्रैक्टर की चाबी दी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

किसानों के मुद्दे पर चौधरी साहब का कांग्रेस से हुआ था मतभेद
सीएम ने कहा कि आजादी के बाद किसानों के मुद्दों को लेकर चौधरी चरण सिंह जी का कांग्रेस के साथ मतभेद हुआ था, लेकिन पीएम मोदी ने पहली बार किसानों को भारत के राजनीतिक एजेंडे व सरकार की प्राथमिकताा बनाने का कार्य किया।

स्वॉयल हेल्थ कॉर्ड, उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने, खेती को तकनीक से जोड़ने, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से किसानों की उन्नति के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

22 वर्ष में 95 हजार करोड़, साढ़े सात वर्ष में 2.61 लाख करोड़ हुआ गन्ना भुगतान
सीएम ने कहा कि 2014 में पीएम ने कहा था कि हमें किसानों की आमदनी को दोगुना करना है। प्रदेश में 1996 से 2017 तक (22 वर्ष) में कुल 95 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों के खाते में गया था, लेकिन 2017 से अब तक 2 लाख 61 हजार करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजा गया है।

पीएम मोदी का जोर है कि लागत को कम करना व उत्पादन को बढ़ाना है और इसी के माध्यम से किसान को समृद्ध व खुशहाल कर सकते हैं।

किसानों की आमदनी बढ़ाने को सरकार ने की पहल
सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने साढ़े सात वर्ष में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा दी। 14 लाख निजी नलकूपों को प्रदेश सरकार द्वारा फ्री में विद्युत उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके एवज में दो से ढाई हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष सरकार अपने पास से पैसा दे रही है। पहले से लगे ट्यूबवेल को सोलर पैनल से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकें, इसके लिए भी केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से कई पहल की गई है।

सीएम ने की किसानों की तारीफ, बोले- प्रेरणादायी है इनका पुरुषार्थ
सीएम ने सम्मानित होने वाले किसानों के कार्यों की तारीफ की। बोले-इन किसानों का पुरुषार्थ प्रेरणादायी है। खेती घाटे का सौदा नहीं है, बल्कि ईमानदारी से कार्य करने पर इसके सुखद परिणाम आएंगे। सीएम ने एक हेक्टेयर में उच्चतम फसल उगाने वाले सफल किसानों की कहानी बताई।

गोरखपुर के किसान श्याम दुलारे यादव ने एक हेक्टेयर खेती में 79 कुंतल गेहूं, रायबरेली के फूलचंद ने 44.12 कुंतल का उत्पादन किया है। जालौन के हेमंत कुमार ने 45 कुंतल मटर, सिंगार सिंह (पीलीभीत) ने 28.40 कुंतल, राजीव कुमार (औरैया) ने 44.40 कुंतल सरसो, नंदलाल (पीलीभीत) ने 90.20 कुंतल धान, श्रीरामबचन (बहराइच) ने एक हेक्टेयर में 80.64 कुंतल मक्का, श्रीरामलगन (आजमगढ़) ने 28.40 कुंतल उड़द, मथुरा के महेश चंद ने 32.20 कुंतल उत्पादन किया है।

चरण सिंह (फिरोजाबाद) ने 13 कुंतल तिल, काशी प्रसाद (जालौन) ने 13 कुंतल का उत्पादन किया है। उर्मिला देवी (हमीरपुर) ने एक हेक्टेयर में 42.80 कुंतल ज्वार, दीवान सिंह (फिरोजाबाद) ने 46.80 कुंतल बाजरा, गोरखपुर के अनिल कुमार ने 20 कुंतल कोदो, गोरखपुर के सुभाष ने 30.50 कुंतल रागी, गोरखपुर के वीरेंद्र सिंह ने 24.10 कुंतल सावा का उत्पादन किया है।

सीएम ने उद्यमिता की तरफ कदम बढ़ाने वाले किसानों को बधाई दी और कृषि विभाग से कहा कि इनकी पद्धति को कृषि विज्ञान केंद्रों तक पहुंचाइए। इनके कार्यों को जानने का अवसर अन्य किसानों को मिलना चाहिए।

प्रदेश में लगभग सवा लाख एकड़ क्षेत्रफल में हो रही प्राकृतिक खेती
सीएम ने कहा कि हमें लागत को कम करने के लिए विषमुक्त खेती की तरफ जाने की आवश्यकता है। धरती को मां कहते हैं, लेकिन इसकी सेहत का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं।

हमें इसके लिए तकनीक अपनानी चाहिए, प्रशिक्षण व जानकारी लेनी चाहिए। प्रदेश में लगभग सवा लाख एकड़ क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती हो रही है। इसे बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे भावी पीढ़ी का भविष्य़ उज्ज्वल व सुरक्षित कर पाएंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार, जय देवी, देवेंद्र निम, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

The post किसानों के लिए 2014 से प्रारंभ हुए प्रयास को मॉडल के रूप में ले रही दुनिया: सीएम योगी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>