#योगी_सरकार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/योगी_सरकार National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 27 Jan 2025 10:47:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #योगी_सरकार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/योगी_सरकार 32 32 महाकुंभ विशेष 2025: विश्व की आस्था का संगम, विदेशी श्रद्धालुओं की जुबानी भारत का आध्यात्मिक जादू https://vishwavarta.com/mahakumbh-2025-special-spiritual-journey-of-devotees-from-all-over-the-world/118476 Mon, 13 Jan 2025 18:33:34 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118476 “महाकुंभ 2025, प्रयागराज में दुनिया भर के श्रद्धालुओं का अद्भुत आध्यात्मिक संगम है। इस धार्मिक आयोजन में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम आस्था और शांति का प्रतीक बन चुका है, जहाँ विदेशी श्रद्धालु भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनुभव करने के लिए पहुंच रहे हैं।” विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: 144 …

The post महाकुंभ विशेष 2025: विश्व की आस्था का संगम, विदेशी श्रद्धालुओं की जुबानी भारत का आध्यात्मिक जादू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुंभ 2025, प्रयागराज में दुनिया भर के श्रद्धालुओं का अद्भुत आध्यात्मिक संगम है। इस धार्मिक आयोजन में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम आस्था और शांति का प्रतीक बन चुका है, जहाँ विदेशी श्रद्धालु भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनुभव करने के लिए पहुंच रहे हैं।”

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: 144 साल बाद प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ ने न केवल भारत के भक्तों बल्कि दुनियाभर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया है।

यहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम अनगिनत आस्थाओं और संस्कृतियों को एकजुट कर रहा है। विदेशी श्रद्धालु यहां मोक्ष की तलाश, आध्यात्मिक शांति और भारतीय संस्कृति का अनुभव करने आए हैं।

“भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है,” संगम में डुबकी लगाने के बाद ब्राजील से आए फ्रांसिस्को।

फ्रांसिस्को बताते हैं, “मैं योग का अभ्यास करता हूं और मोक्ष की तलाश में हूं। संगम में डुबकी लगाना मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव है। यहां आकर मुझे आत्मा की शांति मिली है। जय श्रीराम।”


साउथ अफ्रीका की निक्की कहती हैं, “यहां की ऊर्जा अभूतपूर्व है। गंगा के संगम में डुबकी लगाकर मैं धन्य महसूस करती हूं।”

निक्की, जो सनातन धर्म का पालन करती हैं, भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहराई से प्रभावित हैं। वह कहती हैं, “गंगा का पवित्र जल आत्मा को शुद्ध करता है। यहां आकर मेरी सभी इच्छाएं पूरी हो गईं।”

स्पेन के जोस ने कहा, “महाकुंभ में आना मेरा सपना था, और यह अब पूरा हुआ।”

जोस बताते हैं, “मैंने गंगा में डुबकी लगाई और महसूस किया कि यह स्थान अनमोल है। मुझे भारत आने का मौका मिला, और यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा अनुभव है।”

स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पावेल जॉब्स ने महाकुंभ में भारतीय आध्यात्मिकता का अनुभव किया।

लॉरेन बताती हैं, “स्टीव हमेशा भारत के आध्यात्मिक पक्ष की तारीफ करते थे। यहां आकर मैंने उनकी बातों का मतलब समझा। महाकुंभ में आना आत्मा को छू लेने वाला अनुभव है। यह देश एक गहरा संदेश देता है—शांति, समर्पण और मोक्ष।”

रूस के जेरेमी ने कहा, “यहां आस्था और तर्क का अद्भुत संतुलन है। सात साल से सनातन धर्म का पालन कर रहा हूं।”

जेरेमी कहते हैं, “भारत में धर्म को केवल आस्था नहीं, बल्कि एक तर्कसंगत जीवनशैली के रूप में देखा जाता है। महाकुंभ इस बात का प्रमाण है कि आध्यात्मिकता जीवन को सही दिशा में ले जाती है।”

कार्लोस गंगा किनारे मोक्ष की प्राप्ति के लिए आये हैं


कोलंबिया के कार्लोस ने कहा, “44 साल बाद भारत आकर महाकुंभ का हिस्सा बनना मेरा सपना था।”

कार्लोस ने कहा, “मैंने गंगा किनारे ध्यान किया और महसूस किया कि यह स्थान ईश्वर के सबसे करीब है। यह अनुभव मेरे जीवन को बदलने वाला है।”

विदेशी श्रद्धालु शाही स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ते हुए।

“शाही स्नान का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है,” जोनाथन, अमेरिका।

“गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम: आस्था का महासागर।”

महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और मानवता का जश्न है। यह आयोजन दुनियाभर के लोगों को आध्यात्मिक शांति और मोक्ष का संदेश देता है।

भारत के इस अनोखे आयोजन ने विदेशी श्रद्धालुओं के मन में एक स्थायी छाप छोड़ी है। यहां की संस्कृति, परंपराएं और लोग यह संदेश देते हैं कि भारत में हर व्यक्ति का स्वागत खुले दिल और आत्मीयता से किया जाता है।

The post महाकुंभ विशेष 2025: विश्व की आस्था का संगम, विदेशी श्रद्धालुओं की जुबानी भारत का आध्यात्मिक जादू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
योगी सरकार की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, महाकुम्भ में एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने संभाली कमान https://vishwavarta.com/strong-security-arrangements-of-yogi-government-adg-dig-and-ssp-took-command-in-maha-kumbh/118409 Mon, 13 Jan 2025 14:06:02 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118409 “महाकुम्भ 2025 की शुरुआत के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का चाक-चौबंद इंतजाम किया गया। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी सहित 50,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी मेला क्षेत्र में तैनात रहे। अधिकारियों ने ग्राउंड पर सुरक्षा की निगरानी की और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।” महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 के पहले …

The post योगी सरकार की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, महाकुम्भ में एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने संभाली कमान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुम्भ 2025 की शुरुआत के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का चाक-चौबंद इंतजाम किया गया। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी सहित 50,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी मेला क्षेत्र में तैनात रहे। अधिकारियों ने ग्राउंड पर सुरक्षा की निगरानी की और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।”

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 के पहले दिन, पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई। मेला क्षेत्र में 50,000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात थे, जिन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी महाकुम्भ वैभव कृष्ण और एसएसपी महाकुम्भ राजेश द्विवेदी जैसे आला अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालने के लिए ग्राउंड पर उपस्थित रहे।

एडीजी भानु भास्कर ने मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया और संगम नोज के वॉच टॉवर से श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। वहीं डीआईजी महाकुम्भ वैभव कृष्ण और एसएसपी महाकुम्भ राजेश द्विवेदी घोड़ों पर सवार होकर मेला क्षेत्र की सुरक्षा का निरीक्षण करते रहे। एसएसपी राजेश द्विवेदी ने तो सुरक्षा की स्थिति का मुआयना करने के लिए संगम नोज पर गंगा में भी उतरने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को गहनता से सुनिश्चित किया। इसके अलावा, मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने भी बटालियन के साथ संगम नोज का दौरा किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने मेला टीम को इंस्पायर करते हुए सुनिश्चित किया कि कोई भी श्रद्धालु किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करे। उन्होंने 45 दिनों तक पूरी मुस्तैदी से काम करने का आह्वान किया और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से सक्षम रखने का भरोसा दिया।

The post योगी सरकार की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, महाकुम्भ में एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने संभाली कमान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
प्रयागराज की 150 साल पुरानी धरोहर महाकुम्भ में बनेगी आकर्षण का केंद्र https://vishwavarta.com/prayagrajs-150-year-old-heritage-will-become-the-center-of-attraction-in-maha-kumbh/116781 Mon, 30 Dec 2024 08:50:23 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116781 “प्रयागराज की 150 साल पुरानी ऐतिहासिक नगर निगम बिल्डिंग का जीर्णोद्धार योगी सरकार की पहल से हो रहा है। गुड़, दाल और मेथी जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से इसका कायाकल्प किया जा रहा है। महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालु इस धरोहर का दीदार कर सकेंगे।” महाकुम्भ नगर । महाकुम्भ, भारत की सनातनी परम्परा और सांस्कृतिक महापर्व, जनवरी …

The post प्रयागराज की 150 साल पुरानी धरोहर महाकुम्भ में बनेगी आकर्षण का केंद्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“प्रयागराज की 150 साल पुरानी ऐतिहासिक नगर निगम बिल्डिंग का जीर्णोद्धार योगी सरकार की पहल से हो रहा है। गुड़, दाल और मेथी जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से इसका कायाकल्प किया जा रहा है। महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालु इस धरोहर का दीदार कर सकेंगे।”

महाकुम्भ नगर । महाकुम्भ, भारत की सनातनी परम्परा और सांस्कृतिक महापर्व, जनवरी 2025 में प्रयागराज में आयोजित होगा। इसे दिव्य और भव्य स्वरूप देने में प्रदेश की योगी सरकार प्रयत्नशील है। इसी क्रम में प्रयागराज नगर निगम की 150 साल पुरानी धरोहर का संरक्षण कार्य तेजी से चल रहा है।

यह भवन 1865 में संगम नगरी में “ग्रेट नॉर्दर्न” होटल के रूप में बनाया गया था। आज यह भवन प्रयागराज नगर निगम का कार्यालय है। 9 करोड़ रुपये की लागत से इसके जीर्णोद्धार का कार्य नगर निगम करवा रहा है। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि यह भवन प्रयागराज की ऐतिहासिक पहचान है। महाकुम्भ से पहले इसका काम पूरा कर इसे नए कलेवर में प्रस्तुत किया जाएगा।

2020 में एक कमरे की छत गिरने के बाद इसे गिराकर नया बनाने का विचार किया गया। परंतु एएसआई, एमएनआईटी प्रयागराज, और आईआईटी मुंबई की सलाह पर इसे धरोहर घोषित कर संरक्षित करने का निर्णय लिया गया।

भवन के जीर्णोद्धार में चूना, सुरखी, बेल गिरि, गुड़, उड़द की दाल, गुगुल, और मेथी का उपयोग हो रहा है। मुंबई की सवानी हेरिटेज यह काम कर रही है। यह प्राकृतिक निर्माण सामग्री भवन को ठंडा रखेगी और पर्यावरण अनुकूल भी है।

आजादी के पूर्व यह भवन बुद्धिजीवियों की बैठकों का केंद्र था। 1930 में इसे प्रशासनिक भवन बनाया गया। यह भवन कभी प्रयागराज म्यूजियम का हिस्सा भी रहा है। म्यूजियम से जुड़ी वस्तुएं अब भी यहां मौजूद हैं।

महाकुम्भ 2025 में यह भवन पर्यटकों के लिए तैयार होगा। इसे ‘फसॉड लाइटिंग’ से सजाया जाएगा, जो इसे और भी आकर्षक बनाएगा।

The post प्रयागराज की 150 साल पुरानी धरोहर महाकुम्भ में बनेगी आकर्षण का केंद्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
नहीं मिली कैबिनेट से नजूल संपत्ति प्रबंधन अध्यादेश 2024 को मंजूरी, बनी नई कमेटी https://vishwavarta.com/nazul-property-management-ordinance-2024-not-approved-by-cabinet-new-committee-formed/112848 Sat, 23 Nov 2024 10:14:18 +0000 https://vishwavarta.com/?p=112848 लखनऊ: योगी सरकार के कैबिनेट ने आज नजूल संपत्ति प्रबंधन अध्यादेश (संशोधित) 2024 के मसौदे को मंजूरी देने से इंकार कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन कैबिनेट ने इसे मंजूरी देने के बजाय मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में एक नई कमेटी गठित …

The post नहीं मिली कैबिनेट से नजूल संपत्ति प्रबंधन अध्यादेश 2024 को मंजूरी, बनी नई कमेटी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: योगी सरकार के कैबिनेट ने आज नजूल संपत्ति प्रबंधन अध्यादेश (संशोधित) 2024 के मसौदे को मंजूरी देने से इंकार कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था।

लेकिन कैबिनेट ने इसे मंजूरी देने के बजाय मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में एक नई कमेटी गठित करने का निर्णय लिया।

यह कमेटी नजूल संपत्ति के मामले पर अध्ययन करेगी और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी, जिसके बाद इस पर आगे विचार किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शर्तों के साथ नजूल भूमि को मुख्यमंत्री की अनुमति से फ्री होल्ड कराने की योजना है।

नजूल भूमि वह जमीन होती है जिसका मालिकाना हक राज्य सरकार के पास होता है, लेकिन इसे आमतौर पर निजी व्यक्तियों या संस्थाओं को पट्टे पर दिया जाता है। यह पट्टा आमतौर पर 15 से 99 साल के बीच होता है।

The post नहीं मिली कैबिनेट से नजूल संपत्ति प्रबंधन अध्यादेश 2024 को मंजूरी, बनी नई कमेटी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>