राजपाल ने सपा पर लिया चुटकी: कहा- यश भारती देकर एहसान नहीं किया Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/राजपाल-ने-सपा-पर-लिया-चुटक National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 27 Jan 2017 20:01:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png राजपाल ने सपा पर लिया चुटकी: कहा- यश भारती देकर एहसान नहीं किया Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/राजपाल-ने-सपा-पर-लिया-चुटक 32 32 राजपाल ने सपा पर लिया चुटकी: कहा- यश भारती देकर एहसान नहीं किया https://vishwavarta.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%95/82521 Fri, 27 Jan 2017 19:59:49 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=82521 लखनऊ। बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार और सर्व सम्भाव पार्टी के संयोजक राजपाल यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान देकर कोई एहसान नहीं किया है। लोक दल के अध्यक्ष सुनील सिंह के साथ संवाददाताओं से बात कर रहे राजपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी लोक दल के साथ …

The post राजपाल ने सपा पर लिया चुटकी: कहा- यश भारती देकर एहसान नहीं किया appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार और सर्व सम्भाव पार्टी के संयोजक राजपाल यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान देकर कोई एहसान नहीं किया है।

लोक दल के अध्यक्ष सुनील सिंह के साथ संवाददाताओं से बात कर रहे राजपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी लोक दल के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। सीटों का मामला जल्दी ही सुलझा लिया जायेगा।

उनकी कोशिश है कि गरीबों और किसानो के साथ अन्याय करने वालों को सबक सिखाया जाये। वह चाहते हैं कि सूबे में अब किसानो की सरकार बने।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से अमिताभ बच्चन के बाद फिल्मी दुनिया में बड़े कलाकार वही हैं, इसलिए राज्य सरकार ने उन्हें यश भारती से सम्मानित कर कोई एहसान नहीं किया है। मेहनत करके फिल्मी दुनिया में मुकाम हासिल किया है। सूबे का मान बढाया है, इसलिए यश भारती पर उनका हक बनता था।

राजपाल यादव ने किसान आयोग बनाने की मांग की। उनका कहना था कि किसानो की दुर्दशा को देखते हुए योजना आयोग की तरह किसान आयोग बने ताकि किसानो की समस्याओं को योजनाबद्ध तरीके से हल किया जा सके। इस अवसर पर मौजूद लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा किया गया व्यवहार निन्दनीय है। उन्हें अमर्यादित तरीके से अध्यक्ष पद से हटाया गया।

The post राजपाल ने सपा पर लिया चुटकी: कहा- यश भारती देकर एहसान नहीं किया appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>