राज्य सरकार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/राज्य-सरकार National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 21 Oct 2024 13:50:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png राज्य सरकार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/राज्य-सरकार 32 32 मुसहर समुदाय के 137 पात्र व्यक्तियों को मिला आवासीय भूमि का पट्टा https://vishwavarta.com/137-eligible-persons-of-musahar-community-got-residential-land-lease/109271 Mon, 21 Oct 2024 13:50:38 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109271 देवरिया: जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुसहर समुदाय के 137 पात्र व्यक्तियों को आवासीय भूमि पट्टे का वितरण किया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत उदयपुरा, ब्लॉक पथरदेवा के निवासियों के लिए आयोजित किया गया था। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली से पहले मुसहर समुदाय के …

The post मुसहर समुदाय के 137 पात्र व्यक्तियों को मिला आवासीय भूमि का पट्टा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
देवरिया: जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुसहर समुदाय के 137 पात्र व्यक्तियों को आवासीय भूमि पट्टे का वितरण किया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत उदयपुरा, ब्लॉक पथरदेवा के निवासियों के लिए आयोजित किया गया था।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली से पहले मुसहर समुदाय के 137 व्यक्तियों को आवासीय पट्टा प्रदान करने से उनके जीवन में खुशियों की नई रोशनी आएगी। उन्होंने बताया कि पहले भूमि न होने के कारण लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अब पट्टा मिलने से उनका घर का सपना पूरा होगा।

श्रीमती मित्तल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि विकास की दौड़ में पीछे छूटे लोगों को मुख्यधारा में जुड़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने एसडीएम सदर को पट्टाधारकों की भूमि को चिन्हित करने और कब्जा दिलाने के लिए निर्देशित किया।

मुख्य राजस्व अधिकारी जेआर चौधरी ने पट्टा प्राप्त करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को बधाई दी और कहा कि यह आवासीय भूमि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण है। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने भी इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया, जिससे लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार आएगा।

लाभार्थियों की सूची

इस कार्यक्रम में जिन महिलाओं को आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किया गया, उनमें शामिल हैं:

  • शकुंतला देवी
  • लीलावती देवी
  • राधिका देवी
  • रुना देवी
  • विद्यावती
  • बाबून्ती देवी
  • सीमा
  • सुशीला
  • शांतिदेवी
  • तेतरी देवी
  • और अन्य

पट्टा मिलने से प्रसन्न सभी लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत उदयपुरा की प्रधान पूजा मिश्रा और नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी भी मौजूद थे।

The post मुसहर समुदाय के 137 पात्र व्यक्तियों को मिला आवासीय भूमि का पट्टा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कोलकाता में डॉक्टरों को धरना जारी, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग https://vishwavarta.com/doctors-continue-protest-in-kolkata-demand-intervention-from-president/106019 Fri, 13 Sep 2024 10:17:28 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106019 कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टरों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। राज्य सरकार से गुरुवार को प्रस्तावित वार्ता शुरू होने से पहले ही खत्म होने के बाद अब हड़ताली डॉक्टरों ने ई-मेल भेजकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की …

The post कोलकाता में डॉक्टरों को धरना जारी, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टरों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। राज्य सरकार से गुरुवार को प्रस्तावित वार्ता शुरू होने से पहले ही खत्म होने के बाद अब हड़ताली डॉक्टरों ने ई-मेल भेजकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी इस ई-मेल की प्रति भेजी है। हालांकि, राष्ट्रपति भवन से अभी कोई जवाब नहीं मिला है।

जूनियर डॉक्टरों ने भारी बारिश के बावजूद स्वास्थ्य भवन के सामने अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखा। डॉक्टरों ने खुद ही त्रिपाल पकड़ कर बारिश से बचते हुए ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाए। कई डॉक्टरों ने रेनकोट पहनकर भी विरोध जारी रखा। इनके समर्थन में कुछ सीनियर डॉक्टर भी हैं और आम लोग भी इसमें शामिल हुए। आसपास बैरिकेडिंग कर पुलिस भी डटी हुई है। हालांकि डॉक्टरों के लिए सारी व्यवस्थाएं आम लोग कर रहे हैं।

गुरुवार रात ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जूनियर डॉक्टरों ने मीडिया से कहा कि हम सिर्फ न्याय की मांग को लेकर नवान्न तक पहुंचे थे। भविष्य में ऐसे किसी भी घटना को रोकने के लिए दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भरोसा कर यहां आए थे। हम कुर्सी नहीं चाहते, हमें सिर्फ न्याय चाहिए। हम 33 दिन से सड़कों पर हैं, जरूरत पड़ी तो 33 दिन और सड़क पर रहेंगे।

गुरुवार को नवान्न में बैठक के विफल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, “मैं तीन दिनों में भी समाधान नहीं निकाल पाई, इसके लिए बंगाल की जनता से माफी मांगती हूं। नवान्न के सामने आकर भी जो लोग बैठक में शामिल नहीं हुए, उन्हें मैं माफ करती हूं। मुझे बहुत अपमान सहना पड़ा है, मेरी सरकार का अपमान हुआ है। बहुत सी गलतफहमियां और अफवाहें फैली हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। लेकिन वे न्याय नहीं चाहते, वे कुर्सी चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि जनता इसे समझेगी।”

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राज्य सचिवालय नवान्न की ओर से आंदोलनकारियों को पत्र भेजा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ चर्चा का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि, केवल 15 प्रतिनिधियों को नवान्न में बुलाया गया था और यह भी कहा गया था कि बैठक का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद 32 प्रतिनिधि बैठक के लिए पहुंचे, जिन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई। सरकार ने बैठक के लाइव प्रसारण की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण गतिरोध बना रहा। मुख्यमंत्री बनर्जी ने लगभग दो घंटे तक सभागार में इंतजार किया लेकिन बैठक नहीं हो सकी। उन्होंने इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी स्थिति स्पष्ट की और बंगाल की जनता से माफी मांगी।

YOU MAY ALSO READ: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का हुआ ट्रायल रन

The post कोलकाता में डॉक्टरों को धरना जारी, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>